Bihar Police Exam Quiz in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Bihar Police Exam Quiz in Hindi : बिहार सरकार द्वारा हाल ही में पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए नई भर्ती निकाली गयी है। बिहार द्वारा निकाली गयी इस भर्ती के अंतर्गत कुल 21391 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बिहार पुलिस में अपनी सेवाएँ देना चाहते हैं तो आपके लिए ये एक सुनहरा मौका होने वाला है।

हम आपके लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों को तैयार करते हुए प्रैक्टिस सेट ( Bihar Police Exam Quiz in Hindi) तैयार किये हैं। ये Bihar Police Exam Quiz in Hindi पूर्णतया निःशुल्क रखे गये हैं। जिससके कि आप भी इसका लाभ बड़ी आसानी से उठा सकें।

Bihar Police Exam Quiz in Hindi

यहाँ पर हम आपके लिए बिहार पुलिस परिक्षा के लिए 100 से अधिक ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट लेकर आये हैं। ये प्रैक्टिस सेट आप ऑनलाइन माध्यम से ही हल करके तुरंत अपना उत्तर देख सकते हैं। इसमें वे ही प्रश्न रखे गये हैं जो कि बिहार पुलिस के लिए अति-महत्वपूर्ण हैं। इस Bihar Police Exam Quiz  में Bihar Police की पिछली सभी परिक्षाओं में पूछे गये प्रश्न शामिल किये गये हैं।

 

हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा

प्रश्न 01- ‘सोहन मकान के भीतर है’ मे कौन-सा परसर्ग है?

  1. अधिकरण
  2. अपादान
  3. संप्रदान
  4. कर्म

उत्तर- a (अधिकरण)

  • अधिकरण कारक: संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया का आधार सूचित होता है, उसे अधिकरण कारक कहते हैं।
  • अधिकरण कारक का परसर्ग कारक चिह्न (में, पर) होता हैं।

प्रश्न 02- निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?

  1. मृत्यु से पहले मेरी माँ ने मुझे बुलाया
  2. मृत्यु से पहले मेरी माँ मुझे बुलाया
  3. मृत्यु से पहले मेरी माँ मुझको बुलाया
  4. इनमे से कोई नहीं

उत्तर – a (मृत्यु से पहले मेरी माँ ने मुझे बुलाया)


प्रश्न 03- ‘उसने कहा कि मैं कल तुम्हारे घर जाऊँगा।’ यह कौन-सा वाक्य है?

  1. सरल वाक्य
  2. मिश्र वाक्य
  3. संयुक्त वाक्य
  4. उप वाक्य

उत्तर- b (मिश्र वाक्य)

  • सरल वाक्य– जिन वाक्य में एक ही क्रिया होती है, और एक कर्ता होता है, ये साधारण वाक्य कहलाते है। इसमें एक उद्देश्य’ और एक ‘विधेय’ रहते हैं। जैसे– ‘बिजली चमकती है,’ पानी बरसा ।
  • मिश्र वाक्य- जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य तथा एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य हों उसे मिश्र वाक्य  कहते हैं। जैसे– गांधीजी ने कहा कि सदा सत्य बोलो, हिंसा मत करो।
  • संयुक्त वाक्य- जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र या मुख्य उपवाक्य समानाधिकरण योजक से जुड़े हों, वह संयुक्त वाक्य कहलाता है। योजक शब्द − और, परंतु, इसलिए आदि। जैसे– वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
  • उप वाक्य – जिन क्रियायुक्त पदों से आंशिक भाव व्यक्त होता है, उन्हें उपवाक्य कहते है। जैसे– ‘वह विद्यार्थी जो कल अनुपस्थित था, बीमार है।

प्रश्न 04- निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द कमाल का पर्यायवाची है?

  1. जलद
  2. मदन
  3. अरविंद
  4. अचला

उत्तर- c (अरविंद)


प्रश्न 05- ‘लोहे का चना चबाना’ मुहावरे का अर्थ है?

  1. अपनी असलियत भूलकर बातें करना
  2. भीख माँगकर गुजारा करना
  3. संघर्ष करना
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- c (संघर्ष करना)


प्रश्न 06- ‘हाथोहाथ’ मे कौन-सा समास है?

  1. अव्ययीभाव समास
  2. तत्पुरुष समास
  3. द्वंद समास
  4. इनमे से कोई नहीं

उत्तर- a (अव्ययीभाव समास)

  • अव्ययीभाव समास- जहाँ प्रथम पद या पूर्व पद प्रधान हो तथा समस्त पद क्रिया विशेषण अव्यय हो उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं। जैसे– निस्संदेह : बिना संदेह के, बेशक : बिना शक के
  • तत्पुरुष समास- समास का वह रूप जिसमें द्वितीय पद या उत्तर पद प्रधान हो उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। तत्पुरुष समास में प्रथम पद संज्ञा या विशेषण होता है और लिंग-वचन का निर्धारण अंतिम या द्वितीय पद के अनुसार होता है। जैसे- यशप्राप्त : यश को प्राप्त। स्वर्गगत : स्वर्ग को गया हुआ।
  • द्वंद समास– समास का वह रूप जिसमें प्रथम और द्वितीय दोनों पद प्रधान होते हैं उसे द्वन्द्व समास कहते हैं। जैसे- आजकल (आज और कल), अच्छा-बुरा (अच्छा या बुरा, अच्छा और बुरा) आदि। 

प्रश्न 07- निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द सही (शुद्ध) नहीं है?

  1. दवाइयाँ
  2. उज्वल
  3. मयंक
  4. उपर्युक्त

उत्तर- b (उज्वल)


प्रश्न 08- निम्नलिखित में से किस शब्द में समास है?

  1. राजाध्यक्ष
  2. राजा-रानी
  3. यथाशक्ति
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर- d (उपर्युक्त सभी)


प्रश्न 09- What is the similar Meaning of ‘Antagonist’

  1. Warrior
  2. Defeater
  3. Opponent
  4. Friends

उत्तर- c (Opponent)


प्रश्न 10- What is the opposite meaning of ‘insane’ ?

  1. Recuuar
  2. Difference
  3. Sane
  4. Resamble

उत्तर- c (Sane)


प्रश्न 11- That which is fit to be eaten is known is-

  1. External
  2. Testless
  3. Edible
  4. Incapable

उत्तर- c (Edible)


प्रश्न 12- Which of the following is similar in meaning as the phrase “In name only”?

  1. Excess
  2. Nominal
  3. Sufficient
  4. Adequate

उत्तर- b (Nominal)


प्रश्न 13- Fill up the blanks with the correct option- 

Independence has bought equality of opportunity, but mere laws ……………. equal rights was not enough.

  1. guaranteenig
  2. abiding
  3. enforcing
  4. legalizing

उत्तर- d (legalizing)


प्रश्न 14- Which of the following is similar in meaning as the phrase “Ironing out”?

  1. Resolving
  2. Forming
  3. Changing
  4. Modifying

उत्तर- d (Modifying)


प्रश्न 15- Which of the followning part of the sentence is error –

While proceeding in leave (a) / he had commited (b) / that he would (c) / be resumed after two days. (d)

उत्तर- d


सामाजिक अध्ययन

प्रश्न 01- निम्नलिखित विदेशी यात्रियों की भारत यात्रा जी क्रमानुसार निर्दिष्ट करें- 

(i). थॉमस रा (ii). फाह्यान (iii). ह्वेनसांग

  1. (i) (ii) (iii)
  2. (ii) (i) (iii)
  3. (ii) (iii) (i)
  4. (iii) (i) (ii)
उत्तर- c ((ii) (iii) (i))

प्रश्न 02- निम्नलिखित विशेषज्ञों मे से कौन महान गणितज्ञ तथा खगोलज्ञानी था?

  1. आर्यभट्ट
  2. बाणभट्ट
  3. धनवंतरी
  4. वेतालबातीय

उत्तर- a (आर्यभट्ट)

  • आर्यभट्ट- आर्यभट प्राचीन भारत के एक महान ज्योतिषविद् और गणितज्ञ थे।
  • बाणभट्ट- बाणभट्ट सातवीं शताब्दी के संस्कृत गद्यकार और कवि थे।
  • धनवंतरी- ये एक महान चिकित्सक थे जिन्हें देव पद प्राप्त हुआ। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये भगवान विष्णु के अवतार समझे जाते हैं।

प्रश्न 03- सिकंदर महान से किस वर्ष भारत पर आक्रमण किया था?

  1. 356 ई.पूर्व
  2. 304 ई.पूर्व
  3. 326 ई.पूर्व
  4. 323 ई.पूर्व

उत्तर- c (326 ई.पूर्व)

  • सिकन्दर ने 326 ईसापूर्व भारत पर आक्रमण किया था। परसिया पर अधिकार कर लेने के बाद सिकन्दर ने भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग (जो अब पाकिस्तान है) पर आक्रमण कर दिया।
  • सिकंदर का युद्ध पोरस से हुआ था।

प्रश्न 04- 13वीं शताब्दी में …………………. द्वारा किए गए शब्द का प्रयोग का तात्पर्य 16वीं शताब्दी में बाबर द्वारा प्रयुक्त शब्द के अर्थबोध के समान था। 

  1. अमीर खुसरो
  2. मिन्हाज-ए-सिराज
  3. जियाउद्दीन बरनी
  4. मिलाल सिराज

उत्तर- c (जियाउद्दीन बरनी) 

  • ज़ियाउद्दीन बर्नी (1285–1358) एक इतिहासकार एवं राजनैतिक विचारक था जो मुहम्मद बिन तुग़लक़ और फ़िरोज़ शाह के काल में भारत में रहा। ‘तारीखे फ़ोरोज़शाही’ उसकी प्रसिद्ध ऐतिहासिक कृति है।

प्रश्न 05- दिल्ली सल्तनत की सर्वप्रथम महिला राजकर्त्ता कौन थी?

  1. गाजिया
  2. रज़िया
  3. साजिया
  4. इनमे से कोई नहीं

उत्तर- b (रज़िया)

  • रज़िया अल-दिन का जन्म 1205 में हुआ था। उनका शाही नाम “जलॉलात उद-दिन रज़ियॉ” था, लेकिन उन्हें “रज़िया सुल्तान” या “रज़िया सुल्ताना” के नाम से जाना जाता है, वे भारत के इतिहास में दिल्ली सल्तनत की पहली महिला सुल्तान थी।

प्रश्न 06- गयासुद्दीन तुगलक ने किस वर्ष तुगकल वंश के साम्राज्य की स्थापना की थी?

  1. 1230 ई.
  2. 1305 ई.
  3. 1320 ई.
  4. 1390 ई.

उत्तर- c (1320 ई.)

  • गयासुद्दीन तुग़लक़ दिल्ली सल्तनत में तुग़लक़ वंश का शासक था।
  • ग़ाज़ी मलिक या तुग़लक़ ग़ाज़ी, ग़यासुद्दीन तुग़लक़ (1320-1325 ई॰) के नाम से 8 सितम्बर 1320 को दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।
  • इसे भारत मे तुग़लक़ वंश का संस्थापक भी माना जाता है।

प्रश्न 07- मंगोल के वंशज मुगल कहाँ के मूल निवासी थे?

  1. मध्य भारत
  2. मध्य यूरोप
  3. मध्य एशिया
  4. इनमे से कोई नहीं
  विश्व के प्रमुख जलसंधियां | Major Straits of The World in Hindi

उत्तर- c (मध्य एशिया)

  • मंगोल मध्य एशिया और पूर्वी एशिया में रहने वाली एक जाति है, जिसका विश्व इतिहास पर गहरा प्रभाव रहा है। आधुनिक युग में मंगोल लोग मंगोलिया, चीन और रूस में वास करते हैं।
  • विश्व भर में लगभग 1 करोड़ मंगोल लोग हैं।

प्रश्न 08- दिल्ली मे हुमायूँ का मखबरा किस मशहूर मुगल शहंशाह ने बनाया था?

  1. अकबर
  2. जहाँगीर
  3. शाहजहाँ
  4. औरंगजेब

उत्तर- a (अकबर)


प्रश्न 09- किस कला को ‘केलीग्राफी’ कहते है?

  1. सुंदर चित्रकारी
  2. सुंदर लेखन
  3. सुंदर कविता
  4. सुंदर स्थापत्य

उत्तर- b (सुंदर लेखन)

  • कैलीग्राफी दरअसल देखने में सुंदर लिखावट की कला है। इसका चलन प्राचीन काल से ही है। पहले इसका प्रयोग पत्थरों पर हुआ करता था, फिर समय बदला और बाद में धातु के प्लेटों पर सुंदर अक्षरों में लिखा जाने लगा।

प्रश्न 10- राजराजेश्वर मंदिर कहाँ स्थित है?

  1. मैसूर में
  2. एलोरा में
  3. तंजावुर में
  4. इन्नोर में

उत्तर- c (तंजावुर में)

  • राजराजेश्वर मंदिर, जो राजराजा के तहत चोल युग के दौरान बनाया गया था और दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में तंजावुर में स्थित है, अपनी उत्कृष्ट संरचना के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 11- पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म किस वर्ष हुआ था?

  1. 1869
  2. 1879
  3. 1889
  4. 1890

उत्तर- c (1889)

  • पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।
  • 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू को दिल का दौरा पड़ा जिसमें उनकी मृत्यु हो गयी।

प्रश्न 12- …………… में महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च अभियान छेड़ा गया था?

  1. 1929 ई.
  2. 1930 ई.
  3. 1931 ई.
  4. 1932 ई.

उत्तर-  b (1930 ई.)

  • महात्मा गांधी ने ‘दांडी मार्च’ की शुरुआत 12 मार्च, 1930 में अहमदाबाद के पास स्थित साबरमती आश्रम से की थी।
  • इस मार्च के जरिए गांधी जी ने अंग्रेज सरकार के नमक के ऊपर कर लगाने के कानून का विरोध किया था।

प्रश्न 13- “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और इसे लेकर रहूँगा”, यह किसका कथन है?

  1. लाला लाजपत राय
  2. लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
  3. सरदार पटेल
  4. महात्मा गांधी

उत्तर- b (लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक)

  • लोकमान्य तिलक स्वराज के सबसे पहले और मजबूत अधिवक्ताओं में से एक थे।
  • उनका मराठी भाषा में दिया गया नारा “स्वराज्य हा माझा जन्मसिद्ध हक्क आहे आणि तो मी मिळवणारच” (स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं उसे लेकर ही रहूँगा) बहुत प्रसिद्ध हुआ।

प्रश्न 14- 1930 मे बिहार मे किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?

  1. सी. आर. दास
  2. स्वामी सहजानन्द
  3. मुजफ्फर अहमद
  4. राजेंद्र प्रसाद

उत्तर- b (स्वामी सहजानन्द)

  • बिहार प्रांतीय किसान सभा (1929) के उग्रवादी संस्थापक स्वामी सहजानंद को राष्ट्रपति चुना गया और आंध्र में किसान आंदोलन के प्रणेता और कृषि समस्या के महासचिव, महासचिव, एनजीआरंगा को महासचिव चुना गया।

प्रश्न 15- “नील दर्पण” के लेखक कौन थे?

  1. शरतचन्द्र चटर्जी
  2. बंकिमचन्द्र चटर्जी
  3. रवीद्रनाथ ठाकुर
  4. दीनबंधु मित्र

उत्तर- d (दीनबंधु मित्र)

  • नील दर्पण बांग्ला का प्रसिद्ध नाटक है जिसके रचयिता दीनबन्धु मित्र हैं।

प्रश्न 16- ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमेन में सर्वप्रथम किस भारतीय ने ‘आर्थिक निष्काषन सिद्धान्त’ की भर्त्सना की थी?

  1. दादाभाई नौरोजी
  2. गोपाल कृष्ण गोखले
  3. मुहम्मद आली जिन्ना
  4. श्यामजी कृष्ण वर्मा

उत्तर- a (दादाभाई नौरोजी)


प्रश्न 17- किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने देश में से सती प्रथा निर्मूल की थी?

  1. लॉर्ड हेस्टिंग्स
  2. लॉर्ड वेलेस्ली
  3. लॉर्ड विलियम बैंटिक
  4. सर चार्ल्स मेटकॉफ

उत्तर- c (लॉर्ड विलियम बैंटिक)

  • लॉर्ड विलियम बेंटिक द्वारा 4 दिसंबर, 1829 को बंगाल सती रेग्युलेशन पास किया गया था। इस कानून के माध्यम से पूरे ब्रिटिश भारत में सती प्रथा पर रोक लगा दी गई।

प्रश्न 18- ‘लोगो की, लोगो के लिए, लोगो द्वारा रचित संचालित सरकार’, लोकशाही की यह परिभाषा किसने की थी?

  1. रोजा पार्क्स
  2. अब्राहम लिंकन
  3. जॉर्ज वाशिंगटन
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- b (अब्राहम लिंकन)

  • अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति थे जिन्होंने लोकतंत्र को “लोगों का लोगों द्वारा और लोगों के लिए” शासन बताया।

प्रश्न 19- पंचायत चुनाव के लिए योग्य व्यक्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा क्या है?

  1. 21 वर्ष
  2. 18 वर्ष
  3. 25 वर्ष
  4. 30 वर्ष

उत्तर- a (21 वर्ष)

  • पंचायत चुनाव के लिए योग्य व्यक्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।
  • पंचायत समिति के सदस्यों को जिला परिषद द्वारा मनोनीत किया जाता है।

प्रश्न 20- ‘बलवंतराय मेहता समिति’ ने किस प्रकार के पंचायत राज की संरचना की सिफ़ारिश की थी?

  1. 2 – स्तरीय
  2. 3 – स्तरीय
  3. 4 – स्तरीय
  4. स्थानीय आवश्यकतानुसार

उत्तर- b (3 – स्तरीय)

  • बलवंत राय मेहता समिति की प्रमुख सिफारिश यह थी कि पंचायती राज की संरचना त्रिस्तरीय होनी चाहिए जिसमें मुख्य रुप से ग्राम पंचायत, जिला पंचायत एवं पंचायत समिति को आपस में परस्पर जुड़ा होना चाहिए।

प्रश्न 21- संविधान के किस संशोधन ने मूलभूत अधिकारों पर नीतिनिर्देशक सिद्धांतों को श्रेष्ठता प्रदान की?

  1. 44वें
  2. 42वें
  3. 40वें
  4. 25वें

उत्तर – b (42वें)

  • 42वें संवैधानिक संशोधन ने मौलिक अधिकारों से अधिक राज्य की नीति के निर्देशक सिद्धांतों को प्राथमिकता दी।

प्रश्न 22- सुप्रीम कोर्ट के ‘ज्युडीशियल रिव्यू’ कार्यकलाप का मतलब ……………. का अधिकार होता है?

  1. अपने ही निर्णयों का पुनरीक्षण
  2. देश के न्यायिक प्रक्रिया का सूक्ष्मावलोकन
  3. संविधान विधि प्रावधान की सांविधानिक वैधता का परीक्षण
  4. संविधान का सर्वाधिक पुनर्विलोकन

उत्तर- c (संविधान विधि प्रावधान की सांविधानिक वैधता का परीक्षण)


प्रश्न 23- किसी राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

  1. राष्ट्रपति
  2. प्रधानमंत्री
  3. मंत्री परिषद
  4. राज्यपाल

उत्तर- d (राज्यपाल)

  • संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।
  • विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल करने वाली पार्टी के नेता को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया जाता है।

प्रश्न 24- उच्च न्यायालय के कोई न्यायधीश सेवा निवृत्ति के बाद निजी तौर पर वकालत का व्यवसाय किस स्तर तक कहाँ कर सकते है?

  1. सिर्फ निम्न कोर्ट में
  2. समान कोर्ट में
  3. जहां कहीं वे चाहें
  4. समान स्तर या उच्च न्यायधीश अन्य किसी न्यायालय में

उत्तर- d (समान स्तर या उच्च न्यायधीश अन्य किसी न्यायालय में)

  • उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय और अन्य उच्च न्यायालय के अतिरिक्त कहीं भी वकालत नहीं कर सकते हैं।

प्रश्न 25- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश ………………….. वर्ष को आयु तक सेवारत रह सकते है?

  1.  56 वर्ष
  2. 54 वर्ष
  3. 60 वर्ष
  4. 65 वर्ष

उत्तर- d (65 वर्ष)

  • सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु तक पद पर बना रहता है। हालाँकि एक न्यायाधीश राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा देकर 65 वर्ष की आयु से पूर्व भी इस्तीफा दे सकता है।

प्रश्न 26- फ्रेंच ओपन टेनिस – 2014 का पुरुष एकल विजेता कौन है?

  1. स्टेनिस्लास
  2. राफेल नडाल
  3. नोवक जोकोविच
  4. रोजर फेडरर

उत्तर- c (राफेल नडाल)


प्रश्न 27- निम्नलिखित में से किसकी हमारे सौरमंडल के एक ग्रह के रूप में गणना नहीं होती है?

  1. प्लूटो
  2. बृहस्पति
  3. मंगल
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- a (प्लूटो)

  • प्लूटो की कक्षा वरुण ग्रह की कक्षा से ओवरलैप करती है।  जबकि ग्रह होने की यह शर्त है कि वह अन्य ग्रह की कक्षा को ओवरलैप न करे।
  •   यही कारण है कि प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से निकाला गया और बौने ग्रह की श्रेणी में डाल दिया गया। 

प्रश्न 28- दक्षिण गोलार्ध में उत्तर अयनांत किस दिन होता है?

  1. 22  दिसम्बर
  2. 23 दिसम्बर
  3. 21 जून
  4. 21 मार्च

उत्तर- a (22  दिसम्बर)

  • आमतौर पर दक्षिण अयनांत, उत्तरी गोलार्ध में प्रत्येक वर्ष 21 से 22 दिसम्बर के बीच घटित होता है।
  • दक्षिणी गोलार्ध यह घटना और 20 से 21 जून को घटित होती है।

प्रश्न 29- पृथ्वी की प्राकृतिक उपग्रह कौन है?

  1. बृहस्पति
  2. चंद्रमा
  3. शुक्र
  4. नेपच्यून

उत्तर- b (चंद्रमा)

  • हमारी पृथ्वी का केवल एक ही उपग्रह है, वह है चंद्रमा।
  • इसका व्यास पृथ्वी के व्यास का केवल एक चौथाई है।
  • यह इतना बड़ा प्रतीत होता है क्योंकि यह अन्य खगोलीय पिंडों की तुलना में हमारे ग्रह के अधिक निकट है।
  • यह हमसे लगभग 3,84,400 किमी दूर है।
  Railway Group D Chemistry Quiz- 04 : रेलवे ग्रुप डी परिक्षा के लिए रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण नुमेरिकल, भाग-04

प्रश्न 30 – दिल्ली से हावड़ा चलने वाली राजधानी एक्स्प्रेस गुजरती है

  1. दिल्ली, राजस्थान, बिहार, बंगाल
  2. दिल्ली, पंजाब, बिहार, बंगाल
  3. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल
  4. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बंगाल

उत्तर- c (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल)


प्रश्न 31- गीतांजलि एक्स्प्रेस …………………. के बीच चलती है। 

  1. हावड़ा-पुरी
  2. हावड़ा-जम्मू
  3. हावड़ा-मुंबई
  4. हावड़ा-जयपुर

उत्तर- c (हावड़ा-मुंबई)


प्रश्न 32- दक्षिण नवल कमांड का मुख्य कार्यालय कहाँ स्थित है?

  1. कोच्चि
  2. विशाखापट्टनम
  3. चेन्नई
  4. तुकीकोरिन

उत्तर- a (कोच्चि)

  • मुख्यालय दक्षिणी नौसेना कमान-  कोच्चि

प्रश्न 33- निम्नलिखित में से कौन-सा, देश का सबसे पुराना पैरामिलिट्री दल है?

  1. CRPF
  2. BSF
  3. CISF
  4. असम राइफाल्स

उत्तर- d (असम राइफाल्स)

  • असम राइफल्स भारत का सबसे पुराना पैरामिलिट्री दल है देश के सबसे पुराने अर्धसैनिक बल का गठन अंग्रेजों ने 1835 में किया था
  • तब इसका नाम कछार लेवी थी समय-समय पर इसके नाम में बदलाव होते रहे।

प्रश्न 34- पूर्व नवल कमांड कहाँ स्थित है?

  1. मुंबई में
  2. विशाखापट्टनम में
  3. कोची में
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- b (विशाखापट्टनम में)

  • पश्चिमी नौसेना कमान (मुंबई में मुख्यालय)।
  • पूर्वी नौसेना कमान (मुख्यालय विशाखापत्तनम में)।

प्रश्न 35- निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का राष्ट्रगीत है?

  1. वन्दे मातरम्
  2. सारे जहां से अच्छा
  3. जन-गण-मन
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- a (वन्दे मातरम्)


प्रश्न 36- भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति कौन थे?

  1. डॉ. एस. राधाकृष्णन
  2. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
  3. डॉ. जाकि हुसैन
  4. जी. एस पाठक

उत्तर-  a (डॉ. एस. राधाकृष्णन)


प्रश्न 37- भारत के राष्ट्रीय पक्षी का नाम बताइए-

  1. मोर
  2. बुलबुल
  3. पोपट (तोता)
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- a (मोर)


प्रश्न 38- दक्षिण पूर्वी रेलवे का क्षेत्रीय मुख्य कार्यालय कहाँ स्थित है?

  1. कोलकाता
  2. खड़गपुर
  3. मालेगाँव
  4. अद्रा

उत्तर- a (कोलकाता)

  • दक्षिण पूर्व रेलवे (दपूरे) भारत के 16 क्षेत्रों में से एक है । इसका प्रधान कार्यालय गार्डनरीच, कोलकाता है ।

प्रश्न 39- ‘रेल्वे स्टाफ कॉलेज’ कहाँ स्थित है?

  1. बड़ौदा
  2. अहमदाबाद
  3. जयपुर
  4. लखनऊ

उत्तर- a (बड़ौदा)


प्रश्न 40- कोची बन्दरगाह कहाँ स्थित है?

  1. कर्नाटक
  2. केरल
  3. तमिलनाडु
  4. आंध्र प्रदेश

उत्तर- b (केरल) 

  • कोच्चि, जिसे कोचीन भी कहा जाता था, भारत के केरल राज्य के एर्नाकुलम ज़िले में लक्षद्वीप सागर से तटस्थ स्थित एक बड़ा बंदरगाह नगर है।

प्रश्न 41- लोकप्रिय गोपीनाथ बारदलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ स्थित है?

  1. गुवाहाटी
  2. नई दिल्ली
  3. अहमदाबाद
  4. मुंबई

उत्तर- a (गुवाहाटी)


प्रश्न 42- ASLV का पूरा नाम क्या है?

  1. ऑगमेंटेड सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल
  2. एडिशनल सैटेलाइट लॉंच व्हीकल
  3. आक्सिलियरी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- a (ऑगमेंटेड सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल)


प्रश्न 43- कार्बेट राष्ट्रिय उद्यान कहाँ स्थित है?

  1. मध्य प्रदेश
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तराखंड
  4. राजस्थान

उत्तर- c (उत्तराखंड)


प्रश्न 44- वी. डोरईस्वामी अयंगर …………. बजते है?

  1. बांसुरी
  2. वीणा
  3. सितार
  4. सरोद

उत्तर- b (वीणा)


प्रश्न 45- भारतनाट्यम नृत्य की शुरुवात कहाँ हुई थी?

  1. तमिलनाडु
  2. केरल
  3. आंध्र प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश

उत्तर- a (तमिलनाडु)

  • भरतनाट्यम् को सबसे प्राचीन नृत्य माना जाता है। इस नृत्य को तमिलनाडु में देवदासियों द्वारा विकसित व प्रसारित किया गया था।

सामान्य विज्ञान

प्रश्न 1- लोहे की तीली भरी हुई एक नाव तालाब के पनि में तैर रही है। जब लोहे की तीली को हटा दिया जाए, तब पानी का स्तर –

  1.  बढ़ेगा
  2. घटेगा
  3. वही रहेगा
  4. कुछ कहा नहीं  जा सकता

उत्तर- b (घटेगा)

आर्किमिडीज के सिद्धांत में कहा गया है कि पूरी तरह या आंशिक रूप से जलमग्न वस्तु के ऊपर लगने वाला उर्ध्वगामी बल वस्तु द्वारा विस्थापित द्रव के वज़न के सामान होता है और वस्तु द्रव्यमान के केंद्र में उर्ध्व दिशा में कार्य करता है। इसलिए जब कील को हटा दिया जाता है तो पानी का स्तर कम हो जाता है।


प्रश्न 2-आकाश में उड़ते पक्षी मे होती है- 

  1. गतिज ऊर्जा
  2. स्थितिज ऊर्जा
  3. न तो गतिज ऊर्जा न तो स्थितिज ऊर्जा
  4. गतिज ऊर्जा और स्थितिज ऊर्जा दोनों

उत्तर- d (गतिज ऊर्जा और स्थितिज ऊर्जा दोनों)

आकाश में उड़ते पक्षी के कारण स्थितिज ऊर्जा एवं गति के कारण गतिज ऊर्जा होती है।


प्रश्न 3- गति के सूत्र S = ut + 1/2 at2 में S का मतलब है-

  1.  t सेकंड में काटा हुआ अंतर
  2. सर्वाधिक ऊंचाई
  3. tवीं सेकंड मे काटा हुआ अंतर
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- d (इनमें से कोई नहीं)

गति के सूत्र S = ut + 1/2 at2 मे पिण्ड का प्रारम्भिक वेग, t= समय, a = त्वरण, तथा S = t सेकंड में तय की गयी दूरी।


प्रश्न 4- सोने का शुद्धतम् स्वरूप कौन-सा है?

  1. 24 कैरट
  2. 14 कैरट
  3. 20 कैरट
  4. 10 कैरट

उत्तर- a (24 कैरट)


प्रश्न 5- कोयला ………………… प्रक्रिया से बनता है?

  1. कार्बोनाइजेशन
  2. डिस्टीलेशन
  3. वेपोराइजेशन
  4. एवोपरेशन

उत्तर- a (कार्बोनाइजेशन)

उच्च ताप और उच्च दाब के कारण पृथ्वी के भीतर मृत पेड़ पौधे धीरे धीरे कोयले में परिवर्तित हो गये। कोयले में मुख्य रूप से कार्बन होता है। मृत वनस्पति के धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कार्बनीकरण कहते हैं।


प्रश्न 6- इंवर्टर बैटरी में कौन-सा एसिड उपयोग मे लिया जाता है?

  1. HNO3
  2. HCL
  3. H2SO4
  4. CH4COOH

उत्तर- c (H2SO4)

सल्फ्यूरिक एसिड एक जलीय इलेक्ट्रोलाइट है जिसका उपयोग बैटरी – लेड एसिड बैटरी में किया जाता है।


प्रश्न 7- निम्म्न्लिखित में से कौन-सा सामान्य नमक का स्त्रोत है?

  1. बॉक्साइट
  2. हैलाइट
  3. पाइराइट
  4. केल्साइट

उत्तर- b (हैलाइट)

  • सामान्य नमक (सोडियम क्लोराइड) प्रकृति में दो रूपों में पाया जा सकता है: समुद्री जल और चट्टान या हेलाइट की खनिज संरचनाएँ।
  • समुद्री जल का लगभग 80% भाग घुले हुए नमक से बना होता है।
  • सामान्य नमक बनाने के लिए उपयोग किया जाने वाला खनिज हेलाइट ठोस प्राकृतिक रूप में उपलब्ध  है।

प्रश्न 8- मनुष्य के मूत्र में कौन-सा एसिड पाया जाता है?

  1. यूरिक एसिड
  2. मेलिक एसिड
  3. लैक्टिक एसिड
  4. टैनिक एसिड

उत्तर- a (यूरिक एसिड)


प्रश्न 9- नमाटोड द्वारा कौन-सा रंग होता है?

  1. लेप्रोसी
  2. फाइलेरियासीस
  3. अमीबाएसीस
  4. पालियोमायेलिटिस

उत्तर- b (फाइलेरियासीस)


प्रश्न 10- श्वेत रक्त कणिका का क्या मुख्य कार्य है?

  1. पोषक तत्वों का वहन करना
  2. संक्रामण से लड़ना
  3. ऑक्सीजन का वहन करना
  4. बल प्रदान करना

उत्तर- b (संक्रामण से लड़ना)

शरीर की संक्रामक रोगों और बाह्य पदार्थों से रक्षा करने वाली प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकायें हैं।


प्रश्न 11- एंजाइम मदत करता है?

  1. श्वसन क्रिया में
  2. भोजन पचाने में
  3. इम्यून तंत्र में
  4. प्रजनन

उत्तर- b (भोजन पचाने में)

एंजाइम शरीर के बड़े अणुओं (जैसे ग्लूकोज) को छोटे आकार में तोड़ने में सहायक होता है, जिससे शरीर इन अणुओं को ऊर्जा के रूप में उपयोग करता है।


प्रश्न 12- भोजन का पाचन सामान्य रूप से ……….. में होता है?

  1. यकृत
  2. जठर
  3. छोटी आंत्र
  4. बड़ी आंत्र

उत्तर- c (छोटी आंत्र)

छोटी आंत मानव पाचन तंत्र का एक हिस्सा है जहाँ भोजन का पाचन होता है।


प्रश्न 13- सामान्य पुरुष के शरीर का तापमान कितना होता है?

  1. 81.1॰ C
  2. 36.9॰ C
  3. 98.6॰ C
  4. 21.7॰ C

उत्तर- c (98.6॰ C)

  • शरीर का सामान्य तापमान लगभग 98.6° F (37°C) होता है।
  • सामान्य तौर पर, 100.4°F (38°C) से ऊपर का तापमान होने पर बुखार होता है।

प्रश्न 14- सबसे बड़ी धमिनी ……… नाम से जानी जाती है। 

  1. धमिनिका
  2. फुसफुस धमनी
  3.  महासिरा
  4. महाधमनी

उत्तर- d (महाधमनी)

महाधमनी शरीर की सबसे बड़ी धमनी है।


प्रश्न 15- कटेला और राहु दृष्टांत हैं-

  1. फ्रेश वॉटर फिश का
  2. मरीन फिश का
  3. ब्रेकीश फिश का
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- a (फ्रेश वॉटर फिश का )


प्रश्न 16- ब्लीचिंग पाउडर का रसायनिक सूत्र क्या है?

  1. CaCl2oCl
  2. CaOCl2
  3. CaClO
  4. CaCOOl

उत्तर – b (CaOCl2)


प्रश्न 17- एल्वो किस प्रकार का जाइंट है?

  1. पाइभट
  2. बाल एवं सौकेट
  3. ग्लाइडिंग ज्वाइंट
  4. हिंग ज्वाइंट
  50+ Most Important Number System Question & Solutions in Hindi

उत्तर-  d (हिंग ज्वाइंट)


प्रश्न 18- रक्त परिवहन तंत्र की व्याख्या किसने दी?

  1. हैनीमैन
  2. हार्वे
  3. चरक
  4. बैक्समैन

उत्तर- b (हार्वे)

विलियम हार्वे एक चिकित्सक थे जिन्होंने रक्त के संचलन की खोज की थी जिसे उन्होंने ‘डी मोटू कॉर्डिस’ (ऑन द मोशन ऑफ द हार्ट एंड ब्लड) पुस्तक में विस्तार से समझाया था।


प्रश्न 19- प्राकृतिक वरण का सिद्धान्त किसने दिया?

  1. लेमार्क
  2. चार्ल्स डार्विन
  3. हेवार्ड
  4. बेंजामिन फ्रेंकलिन

उत्तर-  b (चार्ल्स डार्विन)

प्राकृतिक वरण ही क्रम-विकास की प्रमुख कार्यविधि है। चार्ल्स डार्विन ने इसकी नींव रखी और इसका प्रचार-प्रसर किया। यह तंत्र विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्रजाति को पर्यावरण के लिए अनुकूल बनने मे सहायता करता है।


प्रश्न 20- अंधो में पढ़ने के लिपि को क्या कहते है?

  1. क्यूरी लिपि
  2. रोमण लिपि
  3. ब्रेल लिपि
  4. देवनागरी लिपि

उत्तर- c (ब्रेल लिपि)

ब्रेल पद्धति एक तरह की लिपि है, जिसको विश्व भर में नेत्रहीनों को पढ़ने और लिखने में छूकर व्यवहार में लाया जाता है। इस पद्धति का आविष्कार 1821 में एक नेत्रहीन फ्रांसीसी लेखक लुई ब्रेल ने किया था। यह अलग-अलग अक्षरों, संख्याओं और विराम चिन्हों को दर्शाते हैं।


प्रश्न 21- ‘सिड्स’ क्या है?

  1. आँखो का संक्रामक रोग
  2. घातक मृत्यु रोग
  3. एड्स की औषधि
  4. कैंसर का प्रकार

उत्तर- b (घातक मृत्यु रोग)


प्रश्न 22- ध्वनि की तीव्रता निर्धारित होती है- 

  1. आयाम से
  2. आवृत्ति से
  3. तरंगदैर्ध्य  से
  4. चाल से

उत्तर- a (आयाम से)

कण जितने करीब आते हैं या जितना दूर होते हैं, ध्वनि का आयाम उतना ही अधिक होता है। ध्वनि का आयाम ध्वनि की तीव्रता और तीव्रता का कारण बनता है। आयाम जितना बड़ा होगा, ध्वनि उतनी ही तेज़ और तीव्र होगी। ध्वनि की तीव्रता वाट प्रति वर्ग मीटर में मापी जाती है।


प्रश्न 23- पित्तरस का कार्य क्या होता है?

  1. प्रोटीन का पाचन
  2. वसा का एमल्सीकरण
  3. कार्बोहाइड्रेट का पाचन
  4. उपर्युक्त में सभी

उत्तर- b (वसा का एमल्सीकरण)

पित्त रस का मुख़्य कार्य वसा का पायसीकरण करना, उन्हें छोटे-छोटे कणों में तोड़ना और रक्त कोशिकाओं के विनाश के दौरान बनने वाले उप-उत्पाद बिलीरुबिन के लिए उत्सर्जन के मार्ग के रूप में भी कार्य करना है।


प्रश्न 24 – एटिनील किस लिए प्रयोग में लाया जाता है?

  1. रक्तचाप बढ़ाने के लिए
  2. रक्तचाप घटाने के लिए
  3. गठिया निवारण के लिए
  4. रक्तचाप घटाने के लिए

उत्तर- b (रक्तचाप घटाने के लिए)


प्रश्न 25- नीचे दिए गए परिपथ के अनुसार परिपथ में धारा की संगणना कीजिए- 

  1. 0.25 A
  2. 0.5 A
  3. 0.8 A
  4. 1.0 A

उत्तर- b (0.5 A) 

परिपथ का प्रतिरोध = 2+2+2 = 6Ω

∴ I = 3.0 /6 = 0.5A


प्रश्न 26 –  ‘ट्रिपल एंटीजन’ किन तीन रोंगों से बचाता है?

  1. क्षय, काली, ख़ासी, हैजा
  2. काली खांसी, टेटनस, चेचक
  3. काली ख़ासी, डिप्थीरिया, चेचक
  4. काली खांसी, टेटनस, डिप्थीरिया

उत्तर- d (काली खांसी, टेटनस, डिप्थीरिया)

ट्रिपल एंटीजेन वैक्सीन तीन टीकों का कॉम्बिनेशन है जिसका इस्तेमाल डिप्थीरिया, टिटनेस , और हूपिंग कफ की रोकथाम के लिए किया जाता है।


प्रश्न 27- जेनेटिक कोड की खोज किसने की?

  1. विलियम हार्वे
  2. हरगोविंद खुराना
  3. लुई पाश्चर
  4. एफ. वेंटींग

उत्तर- b (हरगोविंद खुराना)


प्रश्न 28- ‘सोडियम कार्बोनेट’ का व्यापारिक’ नाम है-

  1. धोने का सोडा
  2. नीला थोथा
  3. कास्टिक सोडा
  4. सिंदूर

उत्तर-  a (धोने का सोडा)


प्रश्न 29- पीने के पानी में क्लोरीन मिलाई जाती है क्योंकि-

  1. क्लोरीन युक्त पानी हल्का होता है
  2. क्लोरीन युक्त पानी रोग के कीटाणुओ से मुक्त होता है
  3. क्लोरीन मिलने से पानी का स्वाद अच्छा हो जाता है
  4. ये सभी

उत्तर- b (क्लोरीन युक्त पानी रोग के कीटाणुओ से मुक्त होता है)

क्लोरीन को मुख्य रूप से पीने के पानी में मिलाया जाता है ताकि वह जीवाणुओं, विषाणुओं, और अन्य कीटाणुओं से बचाया जा सके और पानी को स्वस्थ बनाया जा सके। आमतौर पर, क्लोरीन को उच्च सांद्रता वाले पानी में ज्यादा उपयोग किया जाता है, जैसे कि शहरी पानी या स्विमिंग पूल का पानी।


प्रश्न 30- शरीर में आयोडिन की कमी से कौन सी बीमारी होती है?

  1. स्कर्वी
  2. तपेदिक
  3. सूखा रोग
  4. घेंघा

उत्तर- d (घेंघा)


गणित

प्रश्न 1- एक ऋजु रेखा पर दो आसान्न कोणों का मान X॰ और (2X – 27)॰ है, तो दोनों में से छोटे कोण का मान होगा-

  1. 65॰
  2. 69॰
  3. 72॰
  4. 75॰

उत्तर- b (69॰)

हम जानते हैं कि, एक ऋजु रेखा पर बने आसन्न कोणों का योग सदैव 180॰ होता है।

∴ X॰ + (2X॰ – 27॰) = 180॰
⇒ 3X॰ = 180॰ + 27॰
∴ X॰ = 207॰ / 3 = 69॰


प्रश्न 2- एक आदमी की उम्र अपने लड़के की उम्र से 24 वर्ष अधिक है। दो वर्षो में उसकी उम्र लड़के की उम्र से दोगुनी हो जाएगी। लड़के की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए-

  1. 14 वर्ष
  2. 18 वर्ष
  3. 20 वर्ष
  4. 22 वर्ष

उत्तर- d (22 वर्ष)

माना लड़के की वर्तमान आयु = x वर्ष
आदमी की वर्तमान आयु = (x + 24) वर्ष
अब प्रश्ननुसार,
2× (x+2) = (x+24)+2
⇒ 2x + 4 = x + 26
∴ x = 26 – 4 = 22 वर्ष


प्रश्न 3- यदि a – b = 3 और a2 + b2 = 29, तो ab का मान ज्ञात कीजिए-

  1. 10
  2. 12
  3. 15
  4. 18

उत्तर- a (10)

चूंकि a2 + b2 = 29          ………. (i)
तथा a – b = 3                 ……….. (ii)
दोनों पक्षों का वर्ग करने पर,
a2 + b2 – 2ab = (3)2 = 9
⇒ 29-9 = 2ab
∴ ab = 20 / 2 = 10


प्रश्न 4- रामू एक पुराना स्कूटर 4700 रुपए का खरीदता है और 800 रुपए उसके मरम्मत पर खर्च करता है। यदि वह स्कूटर को 5800 रुपए में बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए-

  1. 30%
  2. 10%
  3. 60/11%
  4. 32/7%

उत्तर- c (60/11%)

चूंकि स्कूटर का लागत मूल्य= 4700+800 = 500 रुपया
तथा स्कूटर का विक्रय मूल्य= 5800
∴ प्रतिशत लाभ = 5800-5500/5500 × 100%
= 300 × 100 / 5500 % = 60/11%


प्रश्न 5- एक व्यक्ति अपने वेतन का 65% खर्च करता है और प्रति माह 525 रुपए का बचत करता है, तो उसकी मासिक आय क्या है। 

  1. 1200 रु
  2. 1500 रु
  3. 1800 रु
  4. 2100 रु

उत्तर- b (1500 रु)

माना व्यक्ति की कुल मासिक आय = x रु
चूंकि 65% खर्च करता है।
अतः प्रति मास बचत = (100-65)% = 35%
अब प्रश्ननुसार,
x का 35% = 525
⇒ x × 35/100 = 525 रु
∴ क्ष = 525 × 100 / 35 = 1500 रुपया


प्रश्न 6- उस वृत्त की परिधि ज्ञात कीजिए, जिसका क्षेत्रफल  22.64 वर्ग मीटर है। 

  1. 14.64 मीटर
  2. 16.36 मीटर
  3. 17.60 मीटर
  4. 18.40 मीटर

उत्तर- c (17.60 मीटर)

चूंकि वृत्त का क्षेत्रफल = πr2

⇒ 24.64 = 22/7 × r2

⇒ r2 = 22.64 ×7 / 22 × r2

⇒  r2 = 7.84

∴ r = √7.84 = 2.8 मीटर

अतः वृत्त की परिध = 2πr2

= 2 × 22/7 × 2.8 = 17.60 मीटर


प्रश्न 7- एक वर्ग का विकर्ण 20 मीटर है, तो वर्ग का क्षेत्रफल क्या होगा?

  1. 400 वर्ग मीटर
  2. 200 वर्ग मीटर
  3. 40 वर्ग मीटर
  4. 120 वर्ग मीटर

उत्तर- b (200 वर्ग मीटर)


प्रश्न 8- एक षट्भुज के कोणों का योग होता है?

  1. 720॰
  2. 540॰
  3. 480॰
  4. 660॰

उत्तर- a (720॰)

षट्भुज के कोणों का योग = (2n – 4) × 90॰
= (2 × 6 – 4) × 90॰
= 8 × 90॰ = 720॰


प्रश्न 9 – त्रिभुज ABC का शीर्ष कोण A, 90॰ का है। BC का लंबाई ज्ञात कीजिए, यदि AB = 24 मिमी और AC = 7 मिमी।

  1. 31 मिमी
  2. 25 मिमी
  3. 30 मिमी
  4. 28 मिमी

उत्तर – b (25 मिमी)


प्रश्न 10 – नीचे दिये गए त्रिभुज  ABC में AB=BC, ∠B = X और ∠A = 2X – 20॰ है, तो ∠B का मान  क्या होगा?

  1. 30॰
  2. 40॰
  3. 44॰
  4. 64॰

उत्तर – c (44॰)

चूंकि दिया है, AB=BC

⇒ ∠A = ∠C = (2x – 20)॰
तथा ∠B = X॰
∴ X॰ + 2 × (2X॰ – 20॰) = 180॰
⇒ X॰ + 4X॰ – 40॰ = 180॰
⇒ 5X॰ = 180॰ + 40॰
∴ X॰ = 220॰/5 = 44॰


Leave a Comment

X

UP Police