UPSSSC PET 16 Oct 2nd Shift Exam Answer Key : 16 अक्टूबर, दूसरी पाली में पूछे गए सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा यूपी पीईटी परिक्षा 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को किया गया। यहाँ पर हम आपके लिए 16 अक्टूबर 2022 की दूसरी शिफ्ट में पूछे गये सभी प्रश्न और उसके उत्तर उपलब्ध करवाये गये हैं।

up pet 16 oct 2nd shif questions answer key

UPSSSC PET 16 Oct 2nd Shift Exam Answer Key

प्रश्न. 1. वियरेबल एटीएम कार्ड्स और ऑफलाइन यूपीआई किस कंपनी द्वारा लाॅन्च किया गया है?

  1. रुपे
  2. मास्टरकार्ड
  3. वीजा
  4. ऐसमनी
सही उत्तर . D


प्रश्न. 2. निम्नलिखित में से कौन से भारत के दो पड़ोसी द्वीप देश हैं?

  1. सेशैल्स, ऑस्ट्रेलिया
  2. मालदीव, म्यांमार
  3. श्रीलंका, मालदीव
  4. लक्षद्वीप, श्रीलंका
सही उत्तर . C


प्रश्न. 3. निम्नलिखित में से कौन सी ओमान की राजधानी है?

  1. मनामा
  2. माले
  3. माॅस्को
  4. मस्कट
सही उत्तर . D


प्रश्न, 4, निम्नलिखित में से किस कंपनी ने उद्योग प्रथम वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल योजना शुरु की है?

  1. आईसीआई लोंबार्ड
  2. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस
  3. एचडीएफसी एर्गो
  4. बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस
सही उत्तर . D


प्रश्न. 5. निम्नलिखित में से कौन लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे?

  1. के एस हेगड़े
  2. गणेश मावलंकर
  3. एम ए अय्यंगार
  4. हुकुम सिंह
सही उत्तर . B


प्रश्न. 6. भारत में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 15 अप्रैल
  2. 1 अगस्त
  3. 1 मई
  4. 12 दिसंबर
सही उत्तर . C


प्रश्न. 7. निम्नलिखित में से किस शहर को राजस्थान का सफेद शहर कहा जाता है?

  1. बीकानेर
  2. अजमेर
  3. उदयपुर
  4. जयपुर
सही उत्तर . C


प्रश्न. 8. निम्नलिखित में से ……….. एक केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी नहीं है।

  1. दमन
  2. पुद्दुचेरी
  3. आइजोल
  4. कवरत्ती
सही उत्तर . C


प्रश्न. 9 संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय खेल है

  1. टेनिस
  2. बास्केटबाॅल
  3. बेस बाॅल
  4. बैडमिंटन
सही उत्तर . C


प्रश्न. 10. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति ने हिंद स्वराज पुस्तक लिखी है?

  1. सरदार पटेल
  2. सरोजनी नायडू
  3. जवाहरलाल नेहरु
  4. महात्मा गाँधी
सही उत्तर . D


प्रश्न.11 : ‘हरित लेखांकन’ (ग्रीन अकाउंटिंग) का अर्थ है…………………के आकलन को ध्यान में रखते हुए देश की राष्ट्रीय आय का मापन ।

  1. देश के कुल वन क्षेत्र
  2. इनमें से कोई नहीं
  3. देश के वन क्षेत्र का विनाश
  4. प्रदूषण एवं पर्यावरण हानि
सही उत्तर . D


प्रश्न. 12 : “संगाई महोत्सव” निम्नलिखित में से किस राज्य में आयोजित किया जाता है?

  1. असम
  2. मणिपुर
  3. मेघालय
  4. तमिलनाडु
सही उत्तर . B


 निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र. 13 से 17) के उत्तर दीजिए।

पुराने समय में जो लोग देश की सेवा करना चाहते थे, वे ही राजनीति में आते थे। वे अपने भविष्य की चिंता छोड़कर देश की निःस्वार्थ सेवा में लग जाते थे। आजादी की लड़ाई के समय तक लोगों के अंदर सच्चा देश प्रेम था। बहुत से लोगों ने आज़ादी के आंदोलन में जुड़कर सरकारी नौकरी तक छोड़ दी थी, परिवार का सुख त्याग दिया था और यहाँ तक कि अपने प्राणों का मोह तक छोड़ दिया था। कितने ही सच्चे देशभक्त इस आज़ादी की नींव में समा और इतिहास में इनका नाम तक नहीं है। आज भी हमारे देश में अनगिनत नेता हैं जो अलग-अलग पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं आवश्यकता पड़ने पर ये लोग तुरंत पार्टी बदलकर दूसरी पार्टी में चले जाते हैं। नेतागिरी का लोभ निःसंदेह मनुष्य को पतित बनाता जा रहा है। सारा देश नेतृत्व की अभिलाषा का शिकार होता जा रहा है। भाषण, गर्जन, तिकड़म और छल के झूठे वायदों और धोखे की कसमों से सारा सार्वजनिक वातावरण कोलाहलपूर्ण हो गया है। जहाँ देखो वहीं नेताजी नजर आएँगे। लगता यह है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अब नेता बनना चाहता है, भले ही उसका कोई अनुगमन करने वाला न हो। देश की सारी सुविधाओं का उपयोग करते हुए ये अपने आप को किसी राजा-महाराजा से कम नहीं समझते। विदेश जाकर महँगा इलाज़ कराते हैं। सत्ता में आने के लिए लम्बे-लम्बे भाषण दिए जाते हैं, गर्जना की जाती है, तिकड़म और छल के झूठे वायदे और धोखे की कसमें खाई जाती हैं, दूसरी पार्टियों पर कीचड़ उछाला जाता है। येन-केन प्रकारेण साम, दाम, दंड और भेद नीतियों का प्रयोग करके अपने गंतव्य तक पहुँच जाते हैं। ऐसे राजनेता देश के युवकों को गलत दिशा दिखाते हैं, परन्तु अपने बच्चों को विदेश में पढ़ने भेजते हैं। ये अच्छी तरह समझते हैं कि मुफ्त’ चीजों के लालच में जनता उनको वोट दे ही देगी। ये कभी नहीं चाहेंगे कि लोग शिक्षित होकर अपने अधिकारों के
प्रति जागरूप करे.

प्रश्न.13 : नेता क्यों नहीं चाहते कि लोग शिक्षित होकर अपने 17 अधिकारों के प्रति जागरूक बनें ? सबसे सही
तर्कयुक्त उत्तर कौन सा है?

  1. लोगों के शिक्षित हो जाने पर लोग वोट के लिए किए गए झूठे वायदों को पूरा करने के लिए दबाव डालेंगे।
  2. शिक्षित हो जाने पर लोग रोज़गार की माँग करेंगे।
  3. लोगों के शिक्षित हो जाने पर नेताओं के पास कुछ भी करने योग्य कार्य नहीं बचेगा।
  4. शिक्षित लोग अपने वोट की असली कीमत पहचानते हैं और जाति और धर्म के आधार पर बनाए गए नेताओं के समीकरणों को बिगाड़ देते हैं।
सही उत्तर . D


प्रश्न.14 : निम्नलिखित में आज़ादी से पूर्व के नेताओं की कौन सी विशेषता थी, जो आज के नेताओं में दिखाई नहीं पड़ती ? सबसे सही तर्कयुक्त उत्तर कौन सा है ?

  1. आजादी से पूर्व के नेता सुभाषचंद्र बोस को अपना आदर्श मानते थे।
  2. आज़ादी से पूर्व के नेता अनपढ़ और निर्धन जनता से झूठे वायदे करते थे।
  3. आज़ादी से पूर्व के नेता अपने व्यक्तिगत स्वार्थों के कारण राजनीति में आते थे।
  4. आज़ादी से पूर्व के नेता देश की सेवा करने के लिए राजनीति में आते थे।
सही उत्तर . D


प्रश्न.15 : ये नेता येन केन प्रकारेण साम, दाम, दंड और भेद नीतियों का प्रयोग करके अपने गंतव्य तक पहुँच जाते हैं। नेताओं का गंतव्य कौन सा है ? सबसे सही तर्कयुक्त उत्तर कौन सा है ?

  1. राष्ट्र की निश्छल सेवा।
  2. जनता द्वारा दिए गए वोटों से चुना जाना।
  3.  महँगे इलाज के लिए विदेश जाना।
  4. देश की उन्नति ।
सही उत्तर . B


प्रश्न. 16  : अनुच्छेद के आधार पर बताइए कि आजकल के अधिकांश नेतागण वोट पाने के लिए जनता की कौन सी दुर्बलता का फायदा उठाते हैं ? सबसे सही उत्तर कौन सा है ?

  1. गरीब जनता को कपड़े और पैसे बाँटते हैं।
  2. अपने स्वार्थ के लिए दल बदलते रहते हैं।
  3. गुंडों और भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर तिकड़म करते हैं।
  4. चुनाव जीतने के लिए जनता को मुफ्त की चीजें देने का वायदा करते हैं।
सही उत्तर . D


प्रश्न. 17: नेता लोग पार्टी क्यों बदलते हैं ? सबसे सह तर्कयुक्त उत्तर कौन सा है ?

  1. नेताओं के सिद्धांत से पिछली पार्टी के सिद्धांतों का मेल नहीं खाना।
  2. स्वार्थ सिद्धि के लिए पुरानी पार्टी छोड़कर नई पार्टी में आना।
  3. देश की समस्याओं का हल खोजने के लिए नए-नए प्रयास करना।
  4. नई पार्टी के विचारों से नेताओं के विचारों का मेल खाना।
सही उत्तर . B


निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र. 18 से 22) के उत्तर दीजिए।

विचारों का हमारे जीवन में सर्वाधिक महत्त्व होता है। हम जैसे विचार करते हैं, उसी प्रकार की घटनाओं को अपने जीवन में आकर्षित करते हैं। यदि हम उत्साह और आनंद के विचारों में रहते हैं, तो जीवन में अच्छी घटनाओं को आकर्षित करने लगते हैं और इसके विपरीत निराशा और चिंता के विचार जीवन में दुर्घटनाओं को अपनी ओर खींचते हैं। दूसरी बात विश्वास करने की है। यदि हम स्वयं पर या अपने बनाने वाले पर सच्चा विश्वास करते हैं, तो स्थिति अलग होती है और यदि हम इस जीवन में नकारात्मक सोच भरते रहते हैं, तो हमारा जीवन निराशा के अंधकार से भर जाएगा। क्या आपने कभी जीवन में घटने वाली घटनाओं और अपने अंदर की उस समय की मानसिक विचारात्मक स्थिति का अध्ययन किया है ? यदि आप आशा, उत्फुल्लता और आत्मविश्वास की ऊर्जा से ओतप्रोत हैं, तो कार्य सिद्धि और सफलता के बहुत पास हैं। इसके विपरीत निराशा, कुंठा, भय और संदेह के सा लिए गए निर्णय सदैव गलत और सफलता के विपरीत होंगे। हमारे अंदर मनोवेग सर्वदा ही विद्यमान रहते हैं और उन्हीं के कारण हमारी मानसिक स्थिति बदलती रहती है। कुछ मनोवेग जैसे क्रोध, शोक, चिरकालीन ईर्ष्या, गहरी चिंता, भय, निराशा आदि के भाव सदा घातक होते हैं और लम्बे समय तक इनकी तीव्रता हमें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से पंगु बना सकती है। आशा, उत्फुल्लता, प्रसन्नता, मुस्कान, निश्चिंतता, शांति, संतुष्टि, विश्वास, आनंद आदि भाव रचनात्मक होते हैं और लम्बे समय तक इनके अभ्यास द्वारा नीरोगता, समृद्धि और सफलता प्राप्त की जा सकती है। कई वैज्ञानिकों ने प्रयोगों द्वारा इन तथ्यों की पुष्टि की है। आज हम यदि इन विचारों  पर ध्यान देना शुरू कर दें तो दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। वेदों में परमात्मा से यही प्रार्थना की गई है “आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः । ” सभी दिशाओं से नेक विचार मेरी ओर आएँ

  Railway Group D Practice Set-7 : ग्रुप डी परिक्षा के अति-महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न. 18 : हमारा जीवन कब निराशा के अंधकार से भर जाता है ?

  1. जब हम क्रोध, शोक, ईर्ष्या, चिंता, भय, आदि घातक मनोभावों से दर होते हैं।
  2.  जब हम बड़ों का सम्मान करते हैं और ! उनका आशीर्वाद लेते हैं।
  3. जब क्रोध, शोक, ईर्ष्या, चिंता, भय आदि घातक मनोभाव लम्बे समय तक अपनी तीव्रता से हमें प्रभावित करते हैं।
  4. जब हम आशा, उत्फुल्लता, प्रसन्नता, मुस्कान, रचनात्मक भावों में खोए रहते हैं।
सही उत्तर . C


प्रश्न. 19 : प्रिय घटनाओं को अपने जीवन में आकर्षित करने के लिए हमें क्या करना चाहिए ?

  1. ईश्वर का लगातार ध्यान और चिंतन करना चाहिए।
  2. नीरोगता, समृद्धि और सफलता के विचारों  से दूर रहना चाहिए।
  3. हमारा मनोमस्तिष्क प्रिय विचारों से सदा परिपूरित रहना चाहिए ।
  4. नकारात्मक सोच वाले विचारों का चिंतन करना चाहिए ।
सही उत्तर . C


प्रश्न. 20 : अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में कैसे बदला जा सकता है ?

  1. ज्योतिषी को अपनी जन्मपत्री दिखाकर ।
  2. सुबह उठकर चींटियों को आटा और चीनी खिलाने से।
  3. अपने मस्तिष्क के विचारों पर ध्यान देकर लगातार रचनात्मक विचारों द्वारा ।
  4. शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर ।
सही उत्तर . C


प्रश्न. 21 :  निम्नलिखित में किस वर्ग के सभी भाव रचनात्मक हैं ?

  1. प्रेम, स्नेह, भाईचारा, अशांति, ईमानदारी, मुस्कान, क्रोध, शोक
  2. सहानुभूति, कर्तव्यपालन, संतुष्टि, विश्वास, क्रोध, शोक, ईर्ष्या
  3. क्रोध, शोक, ईर्ष्या, चिंता, भय, निराशा, भाईचारा, कर्तव्यशीलता
  4. आशा, उत्फुल्लता, प्रसन्नता, मुस्कान, निश्चिंतता, संतुष्टि, आत्मविश्वास
सही उत्तर . D


प्रश्न. 22 : हम कार्य-सिद्धि और सफलता के बहुत पास कब होते हैं ?

  1. जब हम जीवन में नकारात्मक सोच भर देते हैं।
  2. जब हम परिश्रम के स्थान पर चतुराई का सहारा लेकर जीवन में आगे बढ़ते हैं।
  3. जब हम क्रोध, शोक, ईर्ष्या, चिंता, भय आदि घातक मनोभावों को आश्रय देते हैं।
  4. जब हम आशा, उत्फुल्लता और आत्मविश्वास की ऊर्जा से ओतप्रोत होते हैं।
सही उत्तर . D


प्रश्न संख्या 23 से 27- निम्न तालिका एक परीक्षा में सात छात्रों द्वारा अलग-अलग छह विषयों में प्राप्त अंको के प्रतिशत को दर्शाती है. आंकड़ो को सावधानी पूर्वक पढ़िए एवं प्रश्नों के उत्तर दीजिए.

छात्र  विषय (अधिकतम अंक)
इतिहास (150) गणित (130) अंग्रेजी (120)  जीव विज्ञान (100) हिंदी (60)  कंप्यूटर (40)
अंकित  65 35 50 77 80 80
ब्रिजेश 80 65 85 95 50 90
चिराग 90 60 70 70 90 70
दिव्येश 70 75 65 85 40 60
एहान 90 50 90 60 70 80
फारूक 100 80 80 40 80 70
गौतम 80 65 80 80 60 60

 

प्रश्न . 23 : अंग्रेजी में सभी सात छात्रों द्वारा प्राप्त लगभग औसत अंक कितने हैं ?

  1. 75
  2. 89
  3. 93
  4. 84
सही उत्तर . B


प्रश्न. 24 : सभी छह विषयों में एहान द्वारा प्राप्त कुल अंक कितने हैं ?

  1. 108
  2. 442
  3. 419
  4. 309
सही उत्तर . B


प्रश्न. 25 : निम्न में से किस विषय में कुल प्रतिशत न्यूनतम है ?

  1. इतिहास
  2. हिन्दी
  3. अंग्रेजी
  4. गणित
सही उत्तर . D


प्रश्न. 26 : बृजेश का कुल प्रतिशत (लगभग) कितना है ?

  1. 55%
  2. 83%
  3. 78%
  4. 71% .
सही उत्तर . C


प्रश्न. 27 : सभी विषयों में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या कितनी है ?

  1. 0
  2. 3
  3. 2
  4. 1
सही उत्तर . C


प्रश्न संख्या 28 से 32 : निम्न तालिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्नों के उत्तर दीजिये. 

पूर्व के पांच वर्षो में X कंपनी द्वारा निर्मित (हजारों में) 5 प्रकार की कारो (A, B, C, D, E) की संख्या के आकड़े नेचे दिए गए है?

कारों के प्रकार
वर्ष A B C D E
2016 230 200 125 130 115
2017 240 220 228 165 212
2018 250 215 212 230 218
2019 260 215 230 220 125
2020 230 135 240 120 120
2021 255 130 250 220 130

 

प्रश्न. 28 : वर्ष 2016 से 2021 तक कार ‘A’ के उत्पादन में अनुमानित वृद्धि कितने प्रतिशत की थी ?

  1. 9.80%
  2. 12.63%
  3. 14.5%
  4. 10.87%
सही उत्तर . D


प्रश्न.29 : पिछले वर्षों में किस प्रकार की कार के उत्पादन में सतत वृद्धि दर्ज की गई ?

  1. B
  2. D
  3. इनमें से कोई नहीं / None of these
  4. A
सही उत्तर . C


प्रश्न. 30 : वर्ष 2016 से 2021 के दौरान X कंपनी द्वारा निर्मित कारों में से किस प्रकार की कार की संख्या अधिकतम है ?

  1. D
  2. A
  3. B
  4. E
सही उत्तर . B


प्रश्न. 31 : वर्ष 2018 से 2021 के दौरान कार ‘D’ के उत्पादन में लगभग कितने प्रतिशत की कमी हुई ?

  1. 8.63%
  2. इनमें से कोई नहीं / None of these
  3. 4.35%
  4. 6%
सही उत्तर . C


प्रश्न 32 : वर्ष 2016 में कार ‘E’ का उत्पादन, वर्ष 2019 में कार ‘B’ के उत्पादन का लगभग कितने प्रतिशत था?

  1. 47.23%
  2. 53.5%
  3. 61.7%
  4. 86.95%
सही उत्तर . B


प्रश्न  संख्या 33 से 37 : निम्न चार्ट एक पुस्तक के प्रकाशन में किये गए खर्च का प्रतिशत वितरण दर्शाता है. पाई चार्ट का अध्यन कीजिये और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिये.

प्रश्न. 33 : संवर्धन लागत पर किये गये खर्च के अनुरूप खण्ड (सेक्टर) का केंद्रीय कोण क्या है ?

  1. 18°
  2. 25°
  3. 89
  4. 12°
सही उत्तर . A


प्रश्न. 34 : पुस्तक का मूल्य, लागत मूल्य से 20% ऊपर अंकित किया गया है। यदि पुस्तक का अंकित मूल्य 160 रूपये है, तो पुस्तक की एक प्रति में उपयोग किये गये कागज की लागत क्या है ?

  1. 45 रूपये
  2. 44.25 रूपये
  3. 46.67 रूपये
  4. 40 रूपये
सही उत्तर . D


प्रश्न. 35 : यदि 5200 प्रतियों का प्रकाशन किया गया और उसकी परिवहन लागत की राशि 80,500 है, तो पुस्तक की अनुमानित विक्रय कीमत क्या होनी चाहिए ताकि प्रकाशक 25% का लाभ अर्जित कर सकें ? 387.02

  1. 390
  2. 395
  3. 385.5
  4. 387.02
  UPSSSC PET Indian Polity Practice Set-08: यूपी पीईटी परिक्षा भारतीय राजव्यवस्था प्रैक्टिस सेट, भाग-08
सही उत्तर . D


प्रश्न. 36 : पुस्तक की रॉयल्टी, मुद्रण लागत से कितने प्रतिशत कम है ?

  1. 25%
  2. 15%
  3.  20%
  4. 10%
सही उत्तर . C


प्रश्न. 37 : यदि पुस्तकों की एक निश्चित मात्रा के लिए प्रकाशक को 20,600 मुद्रण लागत के रूप में देना होता है, तो इन पुस्तकों के लिए रॉयल्टी की कितनी रकम देनी होगी ?

  1. 9,450
  2. 16,480
  3. 13,820
  4. 11,200
सही उत्तर . B


प्रश्न संख्या 38 से 42 : निम्न रेखा ग्राफ एक कंपनी द्वारा वर्ष 2001 से 2007 क दौरान किये गए आयत की रकम से उस कंपनी की निर्यात की राकाम का अनुपात दर्शाता है.

 

प्रश्न. 38 : किस वर्ष में कंपनी के आयात, निर्यात के अल्पतम अनुपातिक थे ?

  1. 2002
  2. 2005
  3. 2004
  4. 2003
सही उत्तर . D


प्रश्न. 39 : यदि वर्ष 2004 में आयात 240 करोड़ था और वर्ष 2004 एवं 2005 का कुल संयुक्त निर्यात 500 करोड़ था, तो वर्ष 2005 में आयात कितना था ?

  1. 200 करोड़
  2. 450 करोड़
  3. 420 करोड़
  4. 250 करोड़
सही उत्तर . B


प्रश्न. 40 : यदि 2002 में कंपनी का आयात 260 करोड़ था, तो 2002 में कंपनी से निर्यात था:

  1. 360 करोड़
  2. 275 करोड़
  3. 310 करोड़
  4. 325 करोड़
सही उत्तर . D


प्रश्न. 41 : दिये गये वर्षों में से कितने वर्षों में निर्यात, आयात से अधिक था ?

  1. 1
  2. 4
  3. 3
  4. 2
सही उत्तर . B


प्रश्न. 42 : वर्ष 2003 से 2004 तक आयात में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई थी ?

  1. 82
  2. 67
  3. 56
  4. डेटा अपर्याप्त
सही उत्तर . D


प्रश्न. 43 : जैन धर्म का सबसे महत्त्वपूर्ण मौलिक सिद्धान्त है

  1. अहिंसा
  2. कर्म
  3. निष्ठा
  4. वैराग्य
सही उत्तर . A


प्रश्न. 44 : निम्नलिखित में से किस शासक के दरबार में बहुत से विद्वानों को ‘नवरत्न’ के रूप में अलंकृत किया गया था ?

  1. इनमें से कोई नहीं
  2. समुद्रगुप्त
  3. चन्द्रगुप्त II
  4. श्रीगुप्त
सही उत्तर . C


प्रश्न. 45 : दिल्ली सल्तनत के निम्नलिखित राजवंशों में से किसने सबसे कम अवधि तक शासन किया

  1. खिलजी
  2. लोदी
  3. सैयद
  4. तुगलक
सही उत्तर . A


प्रश्न. 46 : डलहौज़ी ने भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के लिए …………… अवध को कब्जे में लिया ।

  1. सहायक गठबंधन की नीति के माध्यम से
  2. युद्ध छेड़कर
  3. राज्य में अव्यवस्था के माध्यम से
  4. हड़प नीति के माध्यम से
सही उत्तर . C


प्रश्न 47 : हड़प्पा के एक बन्दरगाह का नाम लिखिए।

  1. लोथल
  2. नागपट्टनम
  3. सिकन्दरिया
  4. महास्थानगढ़
सही उत्तर . A


प्रश्न. 48 : बंगाल में……….. आंदोलन के दौरान, तिरंगा झंडा (लाल, हरा और पीला) डिजाइन किया गया था ।

  1. खिलाफत
  2. स्वदेशी
  3. सविनय अवज्ञा
  4. दांडी मार्च
सही उत्तर . B


प्रश्न. 49 : खलीफा की अस्थायी शक्तियों की रक्षा के लिए, मार्च  ……………… में  बॉम्बे में एक खिलाफत समिति का गठन किया गया था।

  1. 1919
  2. 1909
  3. 1931
  4. 1930
सही उत्तर . A


प्रश्न. 50 : भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अनुसार मुख्य न्यायाधीश के साथ कितने न्यायाधीशों की नियुक्ति
की गयी थी ?

  1. 7
  2. इनमें से कोई नहीं
  3. 6
  4. 5
सही उत्तर . A


प्रश्न. 51 : निम्नलिखित में से किनके द्वारा ‘1857 की क्रांति’ की शुरुआत की गयी थी ?

  1. सिपाहियों
  2. बागान श्रमिकों
  3. किसानों
  4. जमींदारों
सही उत्तर . A


प्रश्न. 52 : अरावली पर्वत श्रेणी में सबसे ऊँचा शिखर कौन सा है ?

  1.  पचमढ़ी
  2. डोडाबेट्टा
  3.  गुरुशिखर
  4. अनाइमुडी
सही उत्तर . C


प्रश्न. 53 :  ग्रीष्मकाल में उत्तरी मैदानों में बहने वाली पवन कहलाती है :

  1. काल बैसाखी
  2. मैंगो शावर
  3. लू
  4. व्यापारिक पवनें
सही उत्तर . C


प्रश्न. 54 : भारत की मानक-याम्योत्तर रेखा है :

  1. 82°30′ पू. देशान्तर
  2. 83°30′ पू. देशान्तर
  3. 82° पू. देशान्तर
  4. 82°50′ पू. देशान्तर
सही उत्तर . A


प्रश्न.55 : निम्नलिखित में से कौन सी घटना की प्रतिक्रिया में भारत छोड़ो आन्दोलन चलाया गया था ?

  1. कैबिनेट मिशन प्लान
  2. वेवेल प्लान
  3. साइमन कमीशन रिपोर्ट
  4. क्रिप्स मिशन की विफलता
सही उत्तर . D


प्रश्न. 56 : कौन सा सबसे ऊंचा भारतीय शिखर है ?

  1. कंचनजंगा
  2. कामेत
  3. के 10
  4. नंदा देवी
सही उत्तर . A


प्रश्न. 57 : नई आर्थिक नीति को सामान्यतया विकास के ……………. मॉडल के रूप में भी जाना जाता है।

  1. LPG
  2. CNG
  3. LNG
  4. PNG
सही उत्तर . A


प्रश्न 58 : कोई भी कंपनी एक सरकारी कंपनी है यदि उसमें कम से कम प्रदत्त पूँजी सरकार के अधिकार में होती है

  1. 51 प्रतिशत
  2. 25 प्रतिशत
  3. 50 प्रतिशत
  4. 49 प्रतिशत
सही उत्तर . A


प्रश्न. 59 : उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जिले में “नैमिषारण्य” तीर्थस्थान अवस्थित है?

  1. अयोध्या
  2. सीतापुर
  3. मुरादाबाद
  4. बलिया
सही उत्तर . B


प्रश्न. 60 : …………. कृषि तथा ग्रामीण क्षेत्रों को वित्त- पोषण करने वाली एक केन्द्रीय या शीर्ष संस्था है

  1. सिडबी (SIDBI)
  2. आई.एफ.सी.आई. (IFCI)
  3. नाबार्ड (NABARD)
  4. एक्सिम बैंक (EXIM Bank)
सही उत्तर . C


प्रश्न.61 : 1991 के आर्थिक सुधारों के द्वारा निम्न में से किस समस्या की ओर ध्यान दिया गया था ?

  1. भारतीय रुपये का मूल्यह्रास
  2. यह सभी
  3. आर्थिक नीति की असफलता
  4. विदेशी मुद्रा भंडार में संकट
सही उत्तर . B


प्रश्न.62 : “हालमार्क” लोगो का उपयोग निम्न में से किसके लिए होता है ?

  1. कृषि उत्पाद
  2. इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ
  3. विद्युत वस्तुएँ
  4. ज़ेवर
सही उत्तर . D


प्रश्न. 63 : …………. वे आदर्श हैं जिन्हें राज्य को नीतियों का निर्माण करते समय ध्यान में रखना चाहिए।

  1. मौलिक अधिकार
  2. समाजवाद
  3. गाँधीवादी सिद्धांत
  4. राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत
सही उत्तर . D


प्रश्न. 64 : निम्न में से किसमें मौलिक कर्तव्यों को उल्लेखित किया गया है ?

  1. भाग-IV क
  2. भाग-III
  3. अनुसूची IV-क
  4. भाग-IV
सही उत्तर . A


प्रश्न. 65 : भारतीय संविधान का अनुच्छेद 343 किसके बारे में है ?

  1. भारत के राष्ट्रपति
  2. संघ की राजभाषा
  3. राज्यपाल द्वारा विशेष संबोधन
  4. संसद का संविधान
सही उत्तर . B


प्रश्न. 66 : निम्न में से कौन सा अनुच्छेद “धन विधेयक” को परिभाषित करता है ?

  1. अनुच्छेद 110
  2. इनमें से कोई नहीं
  3. अनुच्छेद 111
  4. अनुच्छेद 112
सही उत्तर . A


प्रश्न. 67 : निम्न में से कौन सा इन्द्रधनुष के सात रंगों में से एक रंग नहीं है ?

  1. नीला
  2. नारंगी
  3. सफेद
  4. बैंगनी
सही उत्तर . C


प्रश्न. 68 : निम्न में से किस गैस को ग्रीनहाऊस गैस के रूप में नहीं जाना जाता है ?

  1. मेथैन
  2. आर्गन
  3. कार्बन डाइऑक्साइड
  4. नाइट्रस ऑक्साइड
सही उत्तर . B


प्रश्न. 69 : वाशिंग सोडा किसका प्रचलित नाम है ?

  1. कैल्सियम कार्बोनेट
  2. पोटैशियम कार्बोनेट
  3. सोडियम कार्बोनेट
  4. मैग्नीशियम कार्बोनेट
सही उत्तर . C


प्रश्न. 70 : निम्न में से कौन सी सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की सेवा-निवृत्ति की सही आयु है ?

  1. 58 वर्ष
  2. 65 वर्ष
  3. 60 वर्ष
  4. 62 वर्ष
सही उत्तर . B


प्रश्न. 71 : पौधे अपने पोषक तत्त्व मुख्यत: कहाँ से प्राप्त करते हैं ?

  1. क्लोरोफिल
  2. इनमें से कोई नहीं
  3. मिट्टी
  4. प्रकाश
सही उत्तर . C


प्रश्न. 72 : (6.25-2.23)×(3.35-2.23)+(0.0016-2.987)=

  1. 1.617
  2. 1.417
  3. 1.317
  4. 1.517
सही उत्तर . D


प्रश्न. 73 : किसान विकास पत्र में मनोज की बचत का एक तिहाई हिस्सा, पब्लिक प्रोविडेंट फंड में उसकी बचत के आधे के बराबर है। यदि उसके पास कुल बचत के रूप में 1,50,000 हैं, तो उसने पब्लिक प्रोविडेंट फंड में कितने की बचत की है ?

  1. 20,000
  2. 60,000
  3. 80,000
  4. 45,000
  SSC Delhi Police Constable GK Question Practice Set – 03
सही उत्तर . B


प्रश्न. 74 : 7 क्रमिक संख्याओं का औसत 20 है । इन संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या है :

  1. 25
  2. 24
  3. 23
  4. 18
सही उत्तर . C


प्रश्न. 75 : ओजोन होल (Hole) किससे संबंधित है ?

  1. ओजोन परत में घनत्व में वृद्धि से।
  2. इनमें से कोई नहीं
  3. समताप मंडल में ओजोन परत की मोटाई में कमी से ।
  4. क्षोभ मंडल में ओजोन परत में वृद्धि से ।
सही उत्तर . C


प्रश्न. 76 : 9+4√5=

  1. 2 + √5
  2. √5 + 3
  3. √3 +5
  4. √2+5
सही उत्तर . A


प्रश्न. 77 : “धरेश” का सही संधि विच्छेद है-

  1. धरा: + अश
  2. धरा + इश
  3. धरा + ईश
  4. धर + ईश
सही उत्तर . C


प्रश्न. 78 : समश्रुत शब्द ‘अलि-अली’ शब्द युग्म का सही अर्थ क्या है ?

  1. कंधा-हिस्सा
  2. दसन-दर्शन
  3. दमन-दामन
  4. भौंरा-सखी
सही उत्तर . D


प्रश्न. 79 : “नागर” का पर्यायवाची शब्द है-

  1. नगर
  2. चतुर
  3. ढोल
  4. देवनागरी
सही उत्तर . B


प्रश्न.80 : ‘संन्यासी” का विलोम शब्द है-

  1. संतापी
  2. इनमे से कोई नहीं
  3. गृहस्थ
  4. विरक्त
सही उत्तर . C


प्रश्न. 81 : “कोल्हू का बैल होना” का अर्थ है –

  1. बुरी तरह काम में लगे रहना ।
  2. मन लगाकर काम नहीं करना ।
  3. निर्धन होना
  4. बहुत दिनों बाद दिखाई देना
सही उत्तर . A


प्रश्न. 82 : सरल कीजिए :

  1. 4
  2. 9
  3. 8
  4. 6
सही उत्तर . A


Read the passage carefully and answer the corresponding questions: (Q. 83-84)

Going to an all-boys high school was no fun. Joe’s parents thought it would be a good idea to send him there instead of a public school because “he would get distracted by girls,” as his mom would say. Once, during his third year, Joe begged his mom to let him public school. “I just want to be normal,” he would tell her. “I want to meet girls. I don’t want to be weird.” But his words always fell on deaf ears. Mom always said that Joe had  plenty of time to go on dates after high school,
and that he needed to concentrate on his school Work. This usually made him very sad, but like a good kid, Joe just nodded his head and went on with his studies. That all changed one day when Joe met Carmen, who lived blocks away from him. One day he ran into her just two at the market by chance. They had gone to kindergarten together. They were also of the same age. She was in Joe’s class, and she remembered Joe, too. After about two weeks, they were going steady. Joe was so happy, but had to hide his relationship from his parents, which was okay because Carmen was hiding him from her family, too! “Are you kidding me?” Carmen said, “They would kill me if they knew I had a boyfriend!” Everything was going great for a time, but Joe’s mom was right. His grades started slipping, and he soon was on academic probation because he was spending too much of his free time with Carmen. She also dropped a grade or two. As a result, both of them had to go to summer school to improve their grades, but Joe didn’t care. He was in love and that was all that mattered at the time. Much later, he came to realize his mom was right.

प्रश्न.83 :  Where did Joe meet Carmen ?

  1. Church
  2. Market
  3. Summer school
  4. Football ground
सही उत्तर . B


प्रश्न. 84 :  Joe’s mother did not want him to go to public school because …………….

  1. public school teaching is costly
  2. Joe would get the company of bad friends
  3. Joe would get distracted by girls
  4. public school teachers are strict
सही उत्तर . C


प्रश्न. 85 : Choose the correct synonym: “random”.

  1. guard
  2. sober
  3. examine
  4. accidental
सही उत्तर . D


प्रश्न. 86 : Give one word substitute of: “sensitiveness to the action of a particular food”.

  1. Allergy
  2. None of these
  3. Congregation
  4. Diversion
सही उत्तर . A


प्रश्न. 87 : फाल्गुनी की ओर इशारा करते हुए हार्दिक ने कहा, “इनके इकलौते भाई का पुत्र मेरी पत्नी का भाई है।” फाल्गुनी किस प्रकार हार्दिक से संबंधित है ?

  1. ससुर की बहन
  2. भतीजी (नीस)
  3. भतीजी (नीस)
  4. मामी
सही उत्तर . A


प्रश्न. 88 : दिए गए विकल्पों में से असंगत का चयन कीजिए:

  1. 1225
  2. 4225
  3. 4125
  4. 3025
सही उत्तर . C


प्रश्न.89 : 8:20 बजे एक घड़ी के घंटे की सूई और मिनट की सूई के बीच का कोण ज्ञात कीजिए।

  1. 130°
  2. 122°
  3. 149°
  4. 190°
सही उत्तर . A


प्रश्न. 90 : Choose the correct antonym: “beautiful”

  1. compassionate
  2. Accept
  3. Prosperity
  4. Ugly
सही उत्तर . D


प्रश्न. 91 : यदि SCHEME को TDIFNF के रूप में कूटित किया जाता है, तो WONDER के लिए क्या कूट है ?

  1. POXEFS
  2. XPQFTF
  3. XOOESF
  4. XPOEFS
सही उत्तर . D


प्रश्न. 92 : निम्नलिखित प्रश्न में दो कथन दिए गये हैं और उसके चार निष्कर्ष (I), (II), (III) एवं (IV) दिए गए हैं। उस निष्कर्ष (र्षों) का चयन कीजिए जो तार्किक रूप से दिए गए कथनों का अनुसरण करता है/ करते हैं।

कथन:
कोई दरवाजा कुत्ता नहीं है।
सभी कुत्ते बिल्लियाँ हैं ।

निष्कर्ष :
(I) कोई दरवाजा बिल्ली नहीं है।
(II) कोई बिल्ली दरवाजा नहीं है।
(III) कुछ बिल्लियाँ कुत्ते हैं।
(IV) सभी बिल्लियाँ कुत्ते हैं।

  1. केवल (I) और (II)
  2. सभी चार
  3. केवल (III)
  4. केवल (II) और (III)
सही उत्तर . C


प्रश्न. 93 : भारतीय तकनीकी एस.एम.ई. हेतु निवेश को 19 आकर्षित करने के लिए नासकॉम ने सरकार की एजेंसी के साथ साझेदारी की है।

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. ब्राज़ील
  3. रूस
  4. कनाडा
सही उत्तर . A


प्रश्न. 94 : सरकार के स्वामित्व वाली रोसाटोम ने हाल ही में भारत के कुडनकुलम संयंत्र को दीर्घ ईंधन चक्र वाले उन्नत N-ईंधन की आपूर्ति की

  1. इनमें से कोई नहीं
  2. रूस
  3. यू.ए.ई.
  4. कनाडा
सही उत्तर . B


प्रश्न. 95 : ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के राज्य रैंकिंग सूचकांक’ में सामान्य श्रेणी के राज्यों में ………….. राज्य शीर्ष पर है।

  1. तमिलनाडु
  2. राजस्थान
  3. आंध्रप्रदेश
  4. ओडिशा
सही उत्तर . D


प्रश्न. 96 : निम्नलिखित में से कौन से देश ‘I2U2 ग्रुपिंग’ से संबंधित हैं ?

  1. भारत – इज़रायल – यू.ए.ई. – यू.एस.ए.
  2. भारत – ईरान– यू.के. – यू.एस.ए.
  3. भारत- आयरलैंड – यू.के. – यू.एस.ए.
  4. भारत- इटली- यू.ए.ई. – यू.एस.ए
सही उत्तर . A


प्रश्न. 97 : निम्न में से किस राज्य में भारत के प्रथम अमृत सरोवर’ का उद्घाटन किया गया ?

  1. मणिपुर
  2. राजस्थान
  3. हरियाणा
  4. उत्तर प्रदेश
सही उत्तर . D


प्रश्न. 98 : निम्नलिखित में से किस राज्य में हाल ही में यूरेनियम खनन भंडार पाए गए हैं ?

  1. मध्य प्रदेश
  2. ओडिशा
  3. छत्तीसगढ़
  4. राजस्थान
सही उत्तर . D


प्रश्न. 99 : निम्नलिखित में से किस राज्य में दीमापुर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा कृषि और किसान कल्याण के लिए शहद परीक्षण प्रयोगशाला शुरू की गई है ?

  1. उत्तराखंड
  2. पंजाब
  3. असम
  4. नागालैंड
सही उत्तर . D


प्रश्न. 100 डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति पुरस्कार निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संबंधित है ?

  1. बैंकिंग
  2. इनमें से कोई नहीं
  3. समाज सेवा
  4. लोक प्रशासन
सही उत्तर . D


 

Leave a Comment

X

UP Police