UP Lekhpal GK Notes in Hindi : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरण

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) गौतमबुद्ध नगर में स्थित है। जिसकी स्थापना 1976 की गई थी। सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण जौनपुर में है, जिसकी स्थापना वर्ष 1989 में गई थी। वृहद नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्धनगर में है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर में स्थित है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण लखनऊ में स्थित है। जिसकी स्थापना सन 2007 में की गयी थी।

उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित प्रमुख उद्योग तथा जिले

  • चीनी, सूती कपड़ा तथा सीमेन्ट व वनस्पति तेल उत्तर प्रदेश के पारम्परिक उद्योग हैं।
  • कृषि के बाद उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक रोजगार देने वाला प्रमुख उद्योग हथकरघा कुटीर उद्योग है।
  • प्रतापपुर (देवरिया) में भारत तथा उत्तर प्रदेश की पहली चीनी मिल बनी थी। जिसकी स्थापना 1908 में की गयी थी।
  • वर्तमान समय में प्रदेश में लगभग 119 चीनी मिले कार्यरत् है जो महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पद है।
  • चीनी, गुड़, शक्कर, खण्ड, शीरा, शराब, केक प्रमुख उत्पाद गन्ना आधीतर उत्पाद है।
  • प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, गौरखपुर, बस्ती, लखमीपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, कानपुर आदि जिले चीनी उद्योग से सम्बन्धित है।
  • प्रदेश में लगभग 64 शीरे से एल्कोहल बनाने वाली मिलें है।
  • मुजफ्फरनगर, अयोध्या, मेरठ, सीतापुर, बरेली आदि जिले गुड़ उद्योग से सम्बन्धित हैं।
  • कजरट, चुनार (मिर्जापुर), चुर्क व डल्ला, रायबरेली, गौरगंज, कांसगंज आदि में सीमेन्ट के कारखाने हैं।
  UP Lekhpal Quiz-40 : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरण, भाग-1

उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योग तथा उनसे सम्बन्धित जिलें/स्थान

  • गाजियाबाद, अलीगढ़, तथा मुजफ्फरनगर इस्पात उद्योग से सम्बन्धित है।
  • महुआडीह (वाराणसी), बनारस लोकोमोटिव वर्क्स से सम्बन्धित है।
  • लाल गंज (रायबरेली) रेल कोच कारखाना के लिए जाना जाता है तथा यहाँ पर रेल के पहियों का भी निर्माण किया जाता है।
  • गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखनऊ ऑटोमोबाइल उद्योग से सम्बन्धित जिले है।
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक उद्योग से सम्बन्धित जगह है।
  • गाजियाबाद में भारत इलेक्ट्रॉनिक उद्योग है।
  • झांसी, वाराणसी व जगदीशपुर (अमेठी) में इनोक्ट्रानिक्स है। भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक।
  • ललितपुर में भारत एक्स्पमोसिव फैक्ट्री है।
  • लखनऊ, अमेठी व कानपुर में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के लिए प्रसिद्ध है।
  • जगदीशपुर (अमेठी) में स्टील अथॉरिटी लिमिटेड स्थापित है।
  • टुण्डला (फिरोज़ाबाद) डीप फ्रीज मीटर प्लांट लगाया गया है।
  • मॉर्डन बेकरी कानपुर में अवस्थित है।
  • हिन्दुस्तान एल्युमीनियम कारपोरेशन रेनुकूट (सोनभद्र) में अवस्थित है।
  • मेरठ जिले में भारत रोलिंग स्टील मिल है।
  • सिंगरौली (सोनभद्र) में सिंगरौली कोयला खान है।
  • नैनी (प्रयागराज), रायबरेली, मनकापुर (गोण्डा) टेलीफोन इण्डस्ट्रीज के लिए जाना जाता है।
  • बाराबंकी, इंडियन पॉली फाइबर्स के लिए प्रसिद्ध है।
  • झांसी तथा मेरठ जिले ट्रांसफर्मर उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  UP Lekhpal Quiz-41 : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरण, भाग-2
  • मथुरा, तेल शोधक कारखाना के लिए जाना जाता है।
  • मगरवाड़ा (कानपुर) तथा प्रयागराज फास्फेट उर्वरक कारखानों के लिय जाना जाता है।
  • फूलपुर (प्रयागराज) व आंवला (बरेली) में उर्वरक कारखाने हैं।
  • गोरखपुर का उर्वरक कारखाना निर्माणाधीन है।
  • गाजीपुर में अफीम कारखाना स्थित है।
  • कानपुर तथा सहजनवो (गोरखपुर) में जूते के कारखाने है।
  • ललितपुर में ग्रेनाइट खनन उद्योग स्थापित है।
  • सिंगरौली (सोनभद्र) कोयला खनन उद्योग हेतु जाना जाता है।
  • कृत्रिम रबर कारखाने के लिए मोदीनगर (गाजियाबाद) है, जो तात्कालिक रूप से बन्द है।
  • कन्नौज में प्रदेश का केवल गाय दूध आधारित डेयरी प्लांट लगाया गया है।
  • बारांबकी, बदायूं, रामपुर, बरेली, कन्नौज तथा जालौन में मेंथ तेल उद्योग संचालित होते हैं।
  • कानपुर नगर तथा देहात, आगरा, उन्नाव चरखा उद्योग से सम्बन्धित केन्द्र है।
  • सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद कागज उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। जिसमें सहारनपुर में कागज की लुगदी से सम्बन्धित उद्योग है।
  • कन्नौज, गाजीपुर तथा जौनपुर को सुगन्धित तेल व इत्र से सम्बन्धित उद्योग के लिए जाना जाता है।
  • फिरोजाबाद काँच की चूड़ी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • वाराणसी, कानपुर नगर, आभूषण उद्योग से जुड़े हुए हैं।
  • भदौही, मिर्जापुर, आगरा व वाराणसी कालीन उद्योग के लिए जाते हैं।
  • बरेली, रामपुर, सहारनपुर, मेरठ माचिस उद्योग से सम्बन्धित है।
  • खुर्जा (बुलन्दशहर), गाजियाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, चन्दौली, चिनहट लखनऊ चीनी मिट्टी के बर्तन के लिए प्रसिद्ध है।
  • आजमगढ़, ब्लैक पाटरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • आगरा संगमरमर वस्तु उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • कानपुर, झांसी, लखनऊ, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, औषधि निर्माण उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • अलीगढ़, मुरादाबाद, अयोध्या पीतल की मूर्ति उद्योग से सम्बन्धित है।
  • वाराणसी, मिर्जापुर, फर्रूखाबाद, हाथरस, अतरौली पीतल के बर्तन उद्योग से सम्बन्धित है।
  • जलेसर (एटा, पीतल की घंटी तथा घुंघरू उद्योग के लिए जाना जाता है।
  UP Lekhpal Quiz-42 : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरण, भाग-3
  • मेरठ, कैंची उद्योग के लिए जाना जाता है।
  • अलीगढ़ ताला उद्योग के लिए जाना जाता है।
  • रामपुर चाकू उद्योग के लिए जाना जाता है।
  • सहारनपुर तथा आगरा लोहे के बाट उद्योग।
  • मथुरा पेटिंग्स उद्योग के लिए जाना जाता है।
  • बरेली कत्था उद्योग के लिए जाना जाता है।
  • मिर्जापुर, सोनभद्र, लखीमपुर, वाराणसी, प्राकृतिक शिल्प उद्योग के लिए प्रसिद्ध स्थान है।
  • चिकन, जरी, जरदोजी उद्योग लखनऊ, रामपुर, बाराबंकी, बरेली व फर्रूखाबाद के प्रमुख उद्योग है।
  • बरेली, हाथरस, वाराणसी, सहारनपुर लकड़ी के फर्नीचर उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कानपुर, वाराणसी तम्बाकू उद्योग के लिए जाना जाता है।
  • सहारनपुर तथा नगीना लकड़ी नक्काशी उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
  • वाराणसी, लखनऊ तथा चित्रकूट लकड़ी खिलौना उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
  • चित्रकूट पत्थर के खिलौने के लिए जाना जाता है।
  • मेरठ, आगरा, बरेली, खेल सामान उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • सीतापुर, सहारनपुर, नजीबाबाद (बिजनौर) प्लाईवुड उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • लखनऊ जामदानी, जरदोली तथा चिकन वस्त्र के लिए प्रसिद्ध है।
  • सम्भल पशुओं के सींग व हड्डी आधारित शिल्प उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • पीलीभीत बांसुरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • प्रतापगढ़ (आंवला) तथा उससे सम्बन्धी वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है।
  • सूत्री व हथकरघा उद्योग के लिए प्रसिद्ध जिलें– कानपुर, मेरठ, सिकन्दराबाद, गोरखपुर, मगहर, टांडा, मुबारकपुर आदि।
  UP Lekhpal Quiz-43 : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरण, भाग-4

Leave a Comment

X

UP Police