Static GK Quiz for SSC & Railways Part – 5

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

प्रश्न : निम्न में से कौन सा लोक/जनजातीय नृत्य कर्नाटक से संबंधित है?

  1. यक्षगान
  2. वीधी
  3. जात्रा
  4. झोरा
सही उत्तर : यक्षगान

यक्षगान कर्नाटक का अर्धशास्त्रीय नृत्य है। इसमें ग्रामीण पृष्ठभूमि की एक नृत्य शैली होती है। जिसमें कथा और नृत्य दोनों का समावेश होता है। इस नृत्य की भाषा कन्नड़ तथा विषय पौराणिक हिन्दू महाकाव्यों पर आधारित होता है। सूत्रधार एवं विदूषक इसके मुख्य पात्र होते है।


 

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन सुप्रसिद्ध तबला वादक है?

  1. जाकिर हुसैन
  2. विक्कू विनायक राम
  3. पण्डित जी वी जोग
  4. पालघाट मणि अय्यर

सही उत्तर – जाकिर हुसैन


 

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन सुप्रसिद्ध गायक हैं?

  1. कौशल्या रेड्डी
  2. मनजीत बावा
  3. राजा रवि वर्मा
  4. पंडित जसराज

सही उत्तर – पंडित जसराज

  • पंडित जसराज का संबंध हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के मेवाती घराना से है।


 

प्रश्न – चण्डीगढ़ का रॉक गार्डेन किसने बनवाया था?

  1. किशन चंद
  2. नेक चंद
  3. ज्ञान चंद
  4. मूल चंद

सही उत्तर – नेक चंद

  • नेक चंद द्वारा निर्मित चंडीगढ़ का रॉक गार्डन के नाम से भा जाना जाता है।


 

प्रश्न – बड़ा ईमामबाड़ा कहाँ स्थित है?

  • आगरा
  • लखनऊ
  • पटना
  • इलाहाबाद
सही उत्तर : लखनऊ

बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ में स्थित है। इसे नवाब असफुड़दौला ने 1784 में बनवाया था।


 

प्रश्न : बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के गर्भ गृहों में निम्न में से क्रमशः किन देवताओं की पूजा होती है?

  • विष्णु और शिव
  • शिव और विष्णु
  • शिव और पार्वती
  • विष्णु और ब्रह्मा
सही उत्तर : विष्णु और शिव 

  • बद्रीनाथ और केदारनाथ उत्तराखंड के दो प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। बद्रीनाथ में विष्णु की विग्रह की पूजा होती है जबकि केदारनाथ में शिव की विग्रह की पूजा होती है।
  Indian Geography Notes in Hindi


 

प्रश्न : अँकोरवाट मंदिर कहाँ स्थित है? 

  • थाईलैंड
  • मलेशिया में
  • कंबोडिया में
  • म्यांमार में
सही उत्तर : कंबोडिया में

  • अँकोरवाट का मंदिर कंबोडिया में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण कंबोडिया के खमेर राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने 12 वीं शताब्दी में करवाया था। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।


 

प्रश्न : इकेबाना एक जापानी कला है जो कि ______ से संबंधित है?

  1. कागज को मोड़ने
  2. फूलों को सजाने
  3. पेड़ों की कटाई
  4. रेत पर चित्रकारी
सही उत्तर : फूलों को सजाने 

  • इकेबाना (Ikebana) एक जापानी कला है, जो कि फूलों को व्यवस्थित रूप से सजाने से संबंधित है। इसे काडो (Kado) के नाम से भी जाना जाता है।


 

प्रश्न : वात्सल्य मेला प्रतिवर्ष कहाँ आयोजित किया जाता है? 

  1. चंडीगढ़
  2. बैंगलोर
  3. नाई दिल्ली
  4. भोपाल
सही उत्तर : नई दिल्ली

  • वात्सल्य मेला प्रतिवर्ष दिल्ली हाट, नाई दिल्ली में आयोजित किया जाता है।


 

प्रश्न : सरोद में कितने तार होते हैं?

  1. 7
  2. 19
  3. 5
  4. 4
सही उत्तर : 19

पारंपरिक सरोद में 17 से लेकर 25 तार होते थे।

Leave a Comment

X

UP Police