Static GK Quiz for SSC & Railways Part – 3

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन सितार के साथ संबंधित नहीं हैं?

  1. अमीर खुसरो
  2. रविशंकर
  3. उस्ताद अलाउद्दीन खान
  4. विलायत अली खां

उत्तर : उस्ताद अलाउद्दीन खान 

  • उस्ताद अलाउद्दीन खान एक प्रसिद्ध सरोद वादक थे। विद्वानों के अनुसार, सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के दरबारी हजरत अमीर खुसरो ने मध्यमादि वीणा तथा ईरानी तंबूरे पर तीन तयार चढ़ाकर सितार को जन्म दिया था। उस समय इसका नाम सहतार रखा गया था।
  • फारसी में “सह” का अर्थ 3 होता है। धीरे धीरे सहतार बिगड़ते बिगड़ते सितार हो गया और तीन तार के स्थान पर 7 या 8 तयार लगाए जाने लगे।
  • रविशंकर और विलायत अली खां भी सितार वादक हैं।



 

प्रश्न : पंडित शिवकुमार शर्मा किसके प्रतिपादक हैं?

  1. मेन्डोलिन
  2. संतूर
  3. सितार
  4. वीणा
उत्तर : संतूर  

  • पंडित शिवकुमार शर्मा प्रसिद्ध संतूर वादक हैं। इनका जन्म जम्मू में 13 जनवरी 1938 को पंडित उमदत्त शर्मा के घर हुआ था।
  • इन्होंने संतूर की लोकप्रियता को नाई उचाइयों तक पहुंचाया।
  • संतूर कश्मीर का एक लोक वाद्य यंत्र है जिसे सूफी संगीत में इस्तेमाल किया जाता था।
  • बाद में पंडित शिवकुमार शर्मा द्वारा इस वाद्य यंत्र में कुछ परिवर्तन करते हुए इसे भारतीय शास्त्रीय संगीत में शामिल किया गया।

 

प्रश्न : वह कौन सा वाद्ययंत्र है जिस पर उस्ताद अमजद अली खान ने निपुणता प्राप्त की थी?

  1. सरोद
  2. वायलिन
  3. सितार
  4. शहनाई
उत्तर : सरोद  

  • अमजद अली खान विख्यात सरोद वादक हैं।

 

प्रश्न : एन राजम ने किस क्षेत्र मे ख्याति प्राप्त की थी?

  1. नृत्य
  2. चित्रकारी
  3. वायलिन
  4. कर्नाटक संगीत (कंठ)

उत्तर : वायलिन 



 

  CTET December 2021 Exam Questions : आज की सीटेट परिक्षा में पूछे गये प्रश्न

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन स वाद्ययंत्र येहुदी मेनुहिन से जुड़ा हुआ है?

  1. सितार
  2. पियानो
  3. वायलिन
  4. कांगो
उत्तर : वायलिन 

  • अमेरिका में जन्में येहुदी मेनुहिन एक वायलिन वादक हैं। इन्होंने अपने करियर का अधिक समय ब्रिटेन में बिताया। 12 मार्च 1999 में इनकी मृत्य हो गई ।

 

प्रश्न : भारतीय वॉकल म्यूजिक का प्राचीन रूप है?

  1. ठुमरी
  2. ध्रुपद
  3. गजल
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : ध्रुपद 

  • भारतीय शास्त्रीय संगीत में ध्रुपद एक गायन शैली है, यह संगीत परंपरा की सबसे पुरानी विधा है जो अभी तक अस्तित्व में है।
  • ध्रुव एवं पद (छंद) जहां (कविता) ध्रुव का एक भाग पंक्ति (टेक) की तरह उपयोग होता है।
  • ने ‘नाम’ कविता के दोनों पदों के रूप को एवं इसकी गायन शैली को भी इंगित करता है।

 

प्रश्न : हरी प्रसाद चौरसिया किस वाद्य के वादन के लिए विख्यात हैं?

  1. शहनाई
  2. बाँसुरी
  3. सरोद
  4. तबला
उत्तर : बाँसुरी 

  • हरी प्रसाद चौरसिया प्रसिद्ध बाँसुरी वादक हैं। इनका जन्म 1 जुलाई 1938 को इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।
  • इन्हे फ्रांसीसी सरकार द्वारा ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एण्ड लेटर्स’ पुरस्कार के साथ भारत सरकार द्वारा वर्ष 2000 में पद्म विभूषण एवं 1992 में पद्म भूषण प्रदान किया गया है।
  • इसके अतिरिक्त इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, कोणार्क सम्मान, हाफिज अली खान पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

 

प्रश्न : किस क्षेत्र में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ने प्रसिद्धि पाई है?

  1. सितार
  2. गिटार
  3. शहनाई
  4. हिन्दुस्तानी संगीत
उत्तर : शहनाई 

  • उस्ताद बिस्मिल्लाह खां प्रसिद्ध शहनाई वादक थे। अपनी कला को उच्च शिखर पर पहुँचने के कारण इन्हें वर्ष 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  CRPF GK Practice Set - 14 | सीआरपीएफ परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

 

प्रश्न : चित्रकला की बंगाल शैली का अग्रदूत कौन था?

  1. नंदलाल बोस
  2. बी सी सान्याल
  3. यामिनी रॉय
  4. अवनींद्रनाथ ठाकुर
उत्तर : अवनीन्द्र नाथ ठाकुर 

  • चित्रकला की बंगाल शैली का अग्रदूत अवनीन्द्र नाथ ठाकुर को माना जाता है। यामिनी राय ने काली घाट शैली की चित्रकला प्रस्तुत की जबकि नंदलाल बोसने आधुनिक भारतीय शैली को विकसित किया।

 

प्रश्न : लोक चित्रकला की ‘मधुबनी” शैली भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रचलित है?

  1. पश्चिम बंगाल
  2. मध्य प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बिहार

उत्तर : बिहार 

  • मधुबनी चित्रकला मिथिलांचल क्षेत्र जैसे बिहार के दरभंगा, मधुबनी एवं नेपाल के कुछ क्षेत्रों की प्रमुख चित्रकला है।
  • मधुबनी चित्रकला दो तरह की होती है – भित्ति चित्र और अरिपन या अल्पना भित्ति।
  • चित्र को मिट्टी से पुती दीवारों पर बनाया जाता है, घर की तीन खास जगहों पर बनाने की परंपरा है जैसे – भगवान व विवाहितों के कमरे में और शादी या किसी खास उत्सव पर घर की बाहरी दीवारों पर।



Leave a Comment

X

UP Police