Static GK Quiz for SSC & Railways Part – 2

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

प्रश्न : मोनालिसा का प्रसिद्ध चित्र किसने बनाया था?

  1. माईकल एंजेलो
  2. लियोनार्डो द विंसी
  3. पिकासो
  4. वान गोग
उत्तर : लियोनार्डो द विंसी 

मोनालिसा, लियोनार्डो द विंसी द्वारा चित्रित एक तैलीय चित्र (Oil Painting) है। इसका निमान 1503 से 1519 के बीच हुआ था।

 

प्रश्न : प्रसिद्ध चित्रकार पैब्लो पिकासो निम्नलिखित में से क्या थे?

  1. फ्रेंच
  2. इटालियन
  3. फलेमिश
  4. स्पैनिश
उत्तर : स्पैनिश 

पैब्लो पिकासो एक स्पैनिश चित्रकार थे।

 

प्रश्न : भारतमाता नामक प्रसिद्ध पेंटिंग के चित्रकार इनमें से कौन थे?

  1. गगेन्द्रनाथ टैगोर
  2. रवीन्द्रनाथ टैगोर
  3. अवनीन्द्रनाथ टैगोर
  4. नंदलाल बोस
उत्तर : अवनीन्द्रनाथ टैगोर

भारत माता नामक प्रसिद्ध पेंटिंग के चित्रकार अवनीन्द्रनाथ टैगोर थे। ये बंगाल के प्रसिद्ध चित्रकार थे।

अवनीन्द्रनाथ टैगोर ने Indian Society of Oriental Art की स्थापना की थी।

 

प्रश्न : भारत में पहली बोलती फिल्म थी?

  1. राजा हरिश्चंद्र
  2. आलमआरा
  3. चंडीदास
  4. झांसी की रानी
उत्तर : आलमआरा 

भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा थी। जिसका निर्देशन आर्देशिर ईरानी द्वारा वर्ष 1931 में किया गया जबकि राजा हरिश्चंद्र प्रथम मूक फिल्म थी।

 

प्रश्न : दादा साहब फाल्के ने किस वर्ष अपनी पहली फीचर फिल्म तैयार की थी?

  1. 1912
  2. 1911
  3. 1910
  4. 1913
उत्तर : 1913

दादा साहब फाल्के ने 3 मई, 1913 को बंबई के “कोरोनेशन थिएटर” में राजा हरिश्चंद्र नामक अपनी पहली मूक फिल्म दर्शकों को दिखाई थी।

 

प्रश्न : निम्नलिखित में से नृत्य का ‘शास्त्रीय’ रूप कौन सा है?

  1. मणिपुरी
  2. भांगड़ा
  3. मयूरभंज का छौ
  4. चांग
उत्तर : मणिपुरी 

मणिपुरी शास्त्रीय नृत्य है जबकि शेष अन्य लोक नृत्य हैं। भारत में कुल 8 शास्त्रीय नृत्य हैं।

  1. भरतनाट्यम
  2. कथक
  3. ओडिसी
  4. मणुिपरी
  5. कुचिपुड़ी
  6. कथकली
  7. मोहिनीअट्टम
  8. सत्रिया
  SSC GD Previous Year GK Questions / Quiz - 16 | 24 नवम्बर 2021 की पहली शिफ्ट के प्रश्न

 

प्रश्न : तिलाना किसका फॉर्मैट है?

  1. कत्थक
  2. कुचीपुड़ी
  3. ओडिसी
  4. भरतनाट्यम
उत्तर : भरतनाट्यम 

तिलाना भरतनाट्यम का फॉर्मैट है। आमतौर पर भरतनाट्यम का अंत तिलाना के साथ किया जाता है। संगीतकार श्री लालगुडी जयरमन, श्री बाल मुरली कृष्ण आदि ने नरीत्य के लिए रोमांचक तिलाना की भी रचनाएं की हैं। कप तिलाना की रचना एम डी रामनाथ पिल्लई की है।

 

प्रश्न : गितगोविंद की रचना किसने की थी?

  1. हेमचंद
  2. भास्कराचार्य
  3. रामानुज
  4. जयदेव
उत्तर : जयदेव

गीत गोविंद की रचना जयदेव ने की थी। गीत गोविंद में श्रीकृष्ण की गोपिकाओं के साथ रासलीला राधा विषाद वर्णन, कृष्ण की व्याकुलता उपालंभ वचन, संताप आदि का वर्णन है।

 

प्रश्न : स्वर्गीय राजा रवि वर्मा किस्से संबंधित थे?

  1. संगीत
  2. चित्रकारी
  3. नृत्य
  4. चलचित्र
उत्तर : चित्रकारी 

राजा रवि वर्मा त्रावणकोर (वर्तमान मे केरल) के भारतीय चित्रकार थे। महाभारत व रामायण के दृश्यों को तूलिका के मध्यम से कैनवास पर उकेरने में महारत हासिल थी।

 

प्रश्न : हंस दमयन्ती नामक श्रेष्ठ कृति किसके द्वारा रंग-चित्रित है?

  1. अंजोली एला मेनन
  2. अवनीन्द्र नाथ टैगोर
  3. अमृता शेरगिल
  4. राजा रवि वर्मा
उत्तर : राजा रवि वर्मा 

“हंस दमयन्ती” राजा रवि वर्मा की कृतियों में से एक है।

 

प्रश्न : अंजोली एला मेनन ने किस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त की थी?

  1. वाद्य संगीत
  2. चित्रकारी
  3. कर्नाटक संगीत (कंठ)
  4. हिन्दुस्तानी संगीत (कंठ)
उत्तर : चित्रकारी 

अंजोली एला मेनन (Anjolie Ela Menon) एक चित्रकार हैं, उन्हें वर्ष 2000 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

1 thought on “Static GK Quiz for SSC & Railways Part – 2”

Leave a Comment

X

UP Police