तिलाना भरतनाट्यम का फॉर्मैट है। आमतौर पर भरतनाट्यम का अंत तिलाना के साथ किया जाता है। संगीतकार श्री लालगुडी जयरमन, श्री बाल मुरली कृष्ण आदि ने नरीत्य के लिए रोमांचक तिलाना की भी रचनाएं की हैं। कप तिलाना की रचना एम डी रामनाथ पिल्लई की है।
प्रश्न : गितगोविंद की रचना किसने की थी?
हेमचंद
भास्कराचार्य
रामानुज
जयदेव
उत्तर : जयदेव
गीत गोविंद की रचना जयदेव ने की थी। गीत गोविंद में श्रीकृष्ण की गोपिकाओं के साथ रासलीला राधा विषाद वर्णन, कृष्ण की व्याकुलता उपालंभ वचन, संताप आदि का वर्णन है।
प्रश्न : स्वर्गीय राजा रवि वर्मा किस्से संबंधित थे?
संगीत
चित्रकारी
नृत्य
चलचित्र
उत्तर : चित्रकारी
राजा रवि वर्मा त्रावणकोर (वर्तमान मे केरल) के भारतीय चित्रकार थे। महाभारत व रामायण के दृश्यों को तूलिका के मध्यम से कैनवास पर उकेरने में महारत हासिल थी।
प्रश्न : हंस दमयन्ती नामक श्रेष्ठ कृति किसके द्वारा रंग-चित्रित है?
अंजोली एला मेनन
अवनीन्द्र नाथ टैगोर
अमृता शेरगिल
राजा रवि वर्मा
उत्तर : राजा रवि वर्मा
“हंस दमयन्ती” राजा रवि वर्मा की कृतियों में से एक है।
प्रश्न : अंजोली एला मेनन ने किस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त की थी?
वाद्य संगीत
चित्रकारी
कर्नाटक संगीत (कंठ)
हिन्दुस्तानी संगीत (कंठ)
उत्तर : चित्रकारी
अंजोली एला मेनन (Anjolie Ela Menon) एक चित्रकार हैं, उन्हें वर्ष 2000 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
i am teacher