Static GK Questions Practice Set – 03 | सभी परिक्षाओं के लिए अति-महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Static GK Questions Practice Set – 03 : स्टैटिक जीके के प्रश्नों के श्रृंखला का यह दूसरा प्रैक्टिस सेट है। इसमें आपके लिए 15 अति-महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिये गये हैं। जिसके माध्यम से आप अपनी आने वाली परिक्षा की तैयारी को और भी मजबूत कर सकते हैं। इस भाग में दिये गये प्रश्न सभी परिक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी होंगे क्योंकि ये 15 प्रश्न बहुत ही रिसर्च के साथ चुने गये हैं।

आप इन प्रश्नों (Static GK Quiz) के माध्यम से आगामी Bihar Police, UP Police, Madhya Pradesh, SSC MTS, CGL, Stenographer, UPSSSC PET किसी भी परिक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

Static GK Practice Set – 03

1. हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की एक प्रतिपादक गंगूबाई हंगल एक प्रख्यात खयाल गायिका थीं, जो हिंदुस्तानी संगीत के .................. घराने से संबंधित थीं।

2. मैहर दरबार किस राज्य में है, जहाँ बाबा अलाउद्दीन खान संगीतकार थे?

3. निम्नलिखित में से किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूप में पात्रों को प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करने के लिए उनके चेहरों पर विभिन्न रंगों का उपयोग किया जाता है?

4. निम्नलिखित में से कौन एक अग्रणी नृत्य शिक्षाविद् और एक प्रमुख मोहिनीअट्टम प्रतिपादक के रूप में जाने जाते/जाती हैं?

5.  ’सैर-ए-गुल फरोशां’ उत्सव कहाँ  आयोजित किया जाता है?

6. 2012 में बिरजू महाराज  को निम्नलिखित में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

7. रोशन कुमारी किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली की प्रतिपादक हैं?

8. निम्नलिखित में से किसका संबंध संगीत वाद्ययंत्र संतूर से है?

9. राजश्री शिर्के को कथक में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2013 में निम्नलिखित में से कौन-से प्रतिष्ठित नृत्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

10. निम्नलिखित में से कौन सा पद कवि हरिषेण के पास नहीं था?

11. निम्नलिखित में से किसे तमिलनाडु में नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है?

12. निम्नलिखित में से किसने अंतरराष्ट्रीय संगीत में अपने योगदान के लिए ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता है?

13. जट-जटिन किस भारतीय राज्य का लोक नृत्य है?

14. कालिदास सम्मान किस वर्ष स्थापित किया गया था?

15. ओडिशा के पहले ओडिसी शास्त्रीय नर्तक का नाम बताइए जिन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


 

Leave a Comment

X

UP Police