टोक्यो ओलंपिक 2020 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण प्रश्न | Tokyo Olympic 2021 Important Question in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Tokyo Olympic 2020 Important Question in Hindi : सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में हमेशा से ही ओलंपिक खेलों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। इसी को देखते हुए हम इस आर्टिकल में आपके लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 जो कि जापान में सम्पन्न हुए हैं, से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र कर लाये हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

Olympic Games Important Questions in Hindi

इस बार ओलंपिक खेलों का आयोजन जापान के शहर टोक्यों में हुआ था। ये 23 जुलाई 2021 से शुरु होकर 08 अगस्त 2021 तक चलेगा। आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 2020 में ही होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित करना पड़ गया था। इसी वजह से इसका नाम भी 2021 की बजाय टोक्यो ओलंपिक 2020 ही रखा गया है।

  • आयोजन : टोक्यो (जापान)
  • शुभंकर : मिराइतोवा
  • आदर्श वाक्य : United by Emotion
  • कुल देश : 206
  • प्रतिस्पर्धाएँ : 33
  • मैच : 339
  • भारतीय एथलीट : 127
टोक्यो ओलंपिक 2021 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्य
1. भारत का आधिकारिक ओलंपिक थीम सॉन्ग लक्ष्य है तेरे सामने
2. भारत का ओलंपिक चीयर सॉन्ग हिंदुस्तानी वे (ए आर रहमान)
3. टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक 1. मैरी कॉम (मुक्केबाज)
2. मनप्रीत सिंह (हॉकी टीम के कप्तान)
4. समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक बजरंग पूनिया (पहलवान)
5. टोक्यो ओलंपिक टीम का मुख्य प्रायोजक बनाया गया है MPL को
6. भारतीय ओलंपिक टीम का आधिकारिक प्रायोजक INOX
7. ओलंपिक में पहले भारतीय जिम्नास्टिक जज बने दीपक काबरा
8. क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला फेंसर भवानी देवी
9. कोविड के कारण ओलंपिक से हटने वाला पहला देश उत्तर कोरिया
10. ओलंपिक में शामिल होने वाली पहली महिला नौकायन नेर्था कुमानन



11. कुश्ती में अंपायरिंग करने वाले एकमात्र भारतीय अशोक कुमार
12. क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तैराक साजन प्रकाश
13. टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन करने पर प्रतिबंधित देश रोमानिया
14. ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के कप्तान रानी रामपॉल
15. ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक यांग कियान (चीन, शूटिंग में)
16. ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट लॉरेल हबर्ड
17. भारत का पहला पदक मीराबाई चानू (रजत पदक, भारोत्तोलन, 49किग्रा)
18. भारत का दूसरा रजत पदक रवि कुमार दहिया (कुश्ती , 57 किग्रा)
19. भारत के लिए स्वर्ण पदक नीरज चोपड़ा (भाला फेंक, 87.58 मीटर)
20. भारत के लिए कांस्य पदक 1. लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी, 54-69)
2. पीवी सिंधु (बैडमिंटन)
3. बजरंग पूनिया (कुश्ती, 65 किग्रा)
4. पुरुष हॉकी टीम (vs जर्मनी, 41 साल बाद)
21. सबसे कम उम्र की चैंपियन मोमीजी निशिया (जापान, स्केटबोर्डिंग में)
22. सर्वाधिक 7 स्वर्ण पदक (महिला) एम्मा मैककॉन (ऑस्ट्रेलिया, तैराक)
23. सर्वाधिक 5 स्वर्ण पदक (पुरुष) कालेब ड्रेसेल (अमेरिकी तैराक)
24. प्रथम स्थान अमेरिका

स्वर्ण – 36
रजत – 41
कांस्य – 33
कुल – 113

25. दूसरा व तीसरा स्थान
  • चीन (88)
  • जापान (58)
26. भारत का स्थान 48वाँ
27. 33वाँ ओलंपिक 2024 का ओयोजन किया जायेगा पेरिस (फ्रांस)
Download PDF Click Here

Read More

  Sufi & Bhakti Movement Quiz : सूफी और भक्ति आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण क्विज़

Leave a Comment

X

UP Police