50+ Important Questions for ICAR IARI Technician in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

ICAR Technician Important Questions in Hindi : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा हाल ही में बड़ी संख्या में 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन निकाले हैं। जिस वजह से इसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किये हैं। आज हम आपके लिए आईसीएआर आईएआरआई टेक्नीशियन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों (IARI Technician Important Quiz/Questions in Hindi) की श्रृंखला लेकर आये हैं। 

ICAR IARI Technician Important Questions in Hindi

ICAR IARI Technician Important Questions in Hindi

ICAR IARI Technician की परिक्षा पैटर्न को देखें तो इसमें कुल चार भागों से प्रश्न पूछें जाएंगे। जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी भाग से 25-25 प्रश्न यानि कुल 100 प्रश्न पूछे जाने हैं। इसके लिए आपको कुल डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

ICAR IARI Technician Quiz in Hindi : आगे हम आपके लिए कुछ बेहद ही महत्वपूर्ण प्रश्न Most Important Questions for ICAR IARI Technician Exam लेकर आये हैं। ये सभी प्रश्न आपकी आने वाली परिक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाले हैं। अगर आप इनका अध्ययन करते हैं तो जरूर ही आपको अपनी परिक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन सी सभ्यता अपने नगर नियोजन के लिए प्रसिद्ध है?

  1. सिंधु घाटी सभ्यता
  2. मेसोपोटामिया सभ्यता
  3. फारस सभ्यता
  4. मिश्र सभ्यता

  • सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख विशेषता नगर नियोजन को माना जाता है। यहाँ नगर एक निश्चित योजना के अनुसार बसाया जाते थे।
  • हड़प्पा और मोहनजोदड़ो, सिंधु घाटी सभ्यता के दो प्रमुख नगर थे।
  • हड़प्पा नामक पुरस्थल सरप्राथम ज्ञात होने के कारण इसको ‘हड़प्पा सभ्यता’ के नाम से भी जाना जाता है।


प्रश्न 2. वैदिक आर्यों का प्रमुख भोजन था?

  1. जौ और चावल
  2. दूध और इसके उत्पाद
  3. चावल और डालें
  4. सब्जियां और फल

  • वैदिक आर्यों के भोजन में दूध, घी, दही आदि का प्रमुख महत्व था।
  • ऋग्वेद में दूध में यव (जौ) डालकर क्षीर पकोदन तथा तथा जौ के सत्तू को दही में डालकर करम्भ नामक भोज्य पदार्थ तैयार किया जाता था।
  • ऋग्वेद में चावल और नमक का उल्लेख नहीं है।


प्रश्न 3. किस आंदोलन को हिंदुओं और मुसलमानों दोनों का समर्थन मिला था?

  1. चंपारण सत्याग्रह
  2. विभाजन-विरोधी आंदोलन
  3. असहयोग आंदोलन
  4. भारत छोड़ो आंदोलन

  • खिलाफत आंदोलन (1920) और असहयोग आंदोलन (1920-22) में हिंदुओं और मुसलमानों दोनों का समर्थन मिला था।
  • इस संदर्भ में एंचिसन की टिप्पणी उल्लेखनीय है-इस मिसाल में हम मुसलमानों को हिंदुओं से भिड़ा नहीं पाए।
  • इसी संदर्भ में गांधीजी ने कहा था ‘हिंदुओं और मुसलमानों की एकता के एक ऐसे अवसर’ के रूप में देखा जो सौ वर्षों में भी पुनः प्रस्तुत नहीं होगा।


प्रश्न 4. भारत का कुल कितना भौगोलिक क्षेत्र वन भूमि है?

  1. 20%
  2. 23%
  3. 26%
  4. 28%

  • भारत में वन स्थिति रिपोर्ट, 2013’ के अनुसार, देश का कुल वन क्षेत्र 6,97,898 वर्ग किलोमीटर है जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 21.23 प्रतिशत है, जो कि विकल्प (a) के अधिक निकट है।
  • वर्तमान स्थिति ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 के अनुसार, भारत वा 21.54 प्रतिशत भौगेलिक क्षेत्र वन भूमि (7,08,273 वर्ग किमी.) है।
  RRB NTPC CBT-1 Biology Quiz-19 : रेलवे एनटीपीसी परिक्षा में पूछे गये जीव विज्ञान के प्रश्न


प्रश्न 5. ऊष्मा का एस.आई. मात्रक क्या है?

  1. जूल
  2. न्यूटन
  3. कैलोरी
  4. केल्विन

ऊष्मा एक प्रकार की ऊर्जा है, जो पदार्थ के मध्य तापांतर को व्यक्त करती है। ऊष्मा एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्थानांतरित होती है और यह स्थानांतरण हमेशा अधिक ताप वाले पदार्थ से कम ताप वाले पदार्थ के मध्य होता है।

ऊष्मा का SI मात्रक जूल होता है। ऊष्मा का मापन कैलोरी, किलो कैलोरी, किलो जूल आदि में भी किया जाता है।


ICAR IARI Technician General Knowledge (GK) Quiz/Questions in Hindi

प्रश्न 6. इंद्रावती, प्राणहिता और सबरी निम्नलिखित में से किसकी उप-नदियां हैं?

  1. गंगा
  2. गोदावरी
  3. कावेरी
  4. कृष्णा 

  • इंद्रावती, प्राणहिता और सबरी नदियां, गोदावरी नदी की सहायक दियां हैं।
  • इसकी अन्य सहायक नदियों में वर्धा, पेनगंगा, मानेर, मंजिरा, पूर्णा, प्रवरा, मूला, दूधना, वेनगंगा आदि हैं।
  • गोदावरी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है।


प्रश्न 7. मृदा की लवणता मापी जाती है-

  1. चालकता मापी से
  2. आर्द्रता मापी से
  3. साइक्रोमीटर से
  4. वृद्धिमापी से

मृदा में लवणता की मात्रा का पता लगाने के लिए चालकता मापी का प्रयोग किया जाता है। साइक्रोमीटर एक प्रकार का आर्द्रता मापी है।


प्रश्न 8. कपास के उत्पादन के लिए सबसे अच्छी मिट्टी कौन-सी है?

  1. काली लावा मिट्टी
  2. दोमट मिट्टी
  3. कछारी मिट्टी
  4. पूर्ण जल वाहित मृदा

कपास के उत्पादन के लिए सबसे अच्छी काली मिट्टी है। इसे काली कपास की मिट्टी कहा जाता है। इसमें उच्च जलधारण क्षमता और वायु संचारण अधिक होता है।


प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्गीकरण कच्ची सामग्री के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण है?

  1. लघु उद्योग -वृहत उद्योग
  2. प्राथमिक और द्वितीयक
  3. आधारभूत और उपभोक्ता
  4. कृषि-आधारित और खनिज-आधारित

कच्ची सामग्री के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण कृषि आधारित तथा खनिज आधारित है। चीनी, कपड़ा इत्यादि उद्योग कृषि तथा लोहा, कोयला, पेट्रोलियम आदि उद्योग खनिज आधारित उद्योग हैं।

कृषि आधारित उद्योग प्राथमिक तथा औद्योगिक क्षेत्र द्वितीयक क्षेत्र में आते हैं। इसके अतिरिक्त कम पूंजी वाले उद्योगों के विपरीत अधिक पूंजी वाले उद्योग वृहत उद्योग होते हैं।


प्रश्न 10. कैबिनेट मिशन भारत आया था-

  1. 1943 में
  2. 1944 में
  3. 1945 में
  4. 1946 में

  • लॉर्ड पैथिक लॉरेंस के नेतृत्व में मार्च, 1946 में कैबिनेट मिशन भारत आया था।
  • इसके अन्य दो सदस्य थे – स्टैफोर्ड क्रिप्स एवं ए. वी. अलेक्जेंडर।

Important History Questions for ICAR IARI Technician Exam in Hindi

प्रश्न 11. 1937 में किन दो राज्यों में गैर-कांग्रेस मंत्रिमंडल थे?

  1. बंगाल और पंजाब
  2. पंजाब और उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत
  3. मद्रास और मध्य प्रांत
  4. बिहार और उत्तर प्रदेश

  • वर्ष 1937 के चुनावों में कांग्रेस को बंगाल, पंजाब और सिंध में पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका था|
  • पंजाब में यूनियनिस्ट पार्टी और मुस्लिम लीग तथा बंगाल में कृषक प्रजा पार्टी एवं मुस्लिम लीग की सरकार गठित हुई थी।
  • सिंध में भी गैर-कांग्रेसी मंत्रिमंडल का गठन हुआ था।
  RRB NTPC/Group D GK Quiz-13 : 7 जनवरी 2021 की दूसरी शिफ्ट में पूछे गये प्रश्न


प्रश्न 12.  किस गवर्नर जनरल ने भारत में सती प्रथा का अंत किया था?

  1. लॉर्ड कैनिंग
  2. लॉर्ड रिपन
  3. लॉर्ड विलियम बैंटिक
  4. लॉर्ड डलहौजी

  • लाॅर्ड विलियम बैंटिक ने कानून बनाकर भारत में सती प्रथा को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया।
  • 1829 ई. में नियम 17 द्वारा विधवाओं को जलाना अवैध घोषित कर दिया गया।
  • आरंभ में यह कानून केवल बंगाल प्रेसीडेंसी में लागू किया गया और 1830 ई. में यह नियम बंबई और मद्रास प्रेसीडेंसी में भी लागू कर दिया गया।


प्रश्न 13.  टीपू सुल्तान कहाँ का शासक था?

  1. मगथ
  2. हैदराबाद
  3. मैसूर
  4. विजयनगर

  • टीपू सुल्तान मैसूर का शासक था।
  • टीपू अपने पिता (हैदर अली) की मृत्यु के बाद 1782 ईस्वी में मैसूर का शासक बना।


प्रश्न 14. दिल्ली में मुगल साम्राज्य की नींव निम्नलिखित में से किस लड़ाई के परिणामस्वरुप पड़ी?

  1. पानीपत की तीसरी लड़ाई
  2. पानीपत की दूसरी लड़ाई
  3. हल्दीघाटी की लड़ाई
  4. पानीपत की पहली लड़ाई

पानीपत की प्रथम लड़ाई के बाद भारत में मुगल शासन की नींव पड़ी। यह युद्ध 21 अप्रैल 1526 को बाबर तथा इब्राहिम लोदी के बीच हुआ था, जिसमें इब्राहिम लोदी की पराजय हुई और बाबर ने दिल्ली पर अधिकार कर मुगल साम्राज्य की स्थापना की।

  • इस युद्ध में बाबर ने पहली बार प्रसिद्ध तुलगमा युद्ध नीति का प्रयोग किया था।


प्रश्न 15. अवध के स्वायत्त राज्य का संस्थापक कौन था?

  1. सफदरजंग
  2. सआदत खां
  3. शुजाउद्दौला
  4. आसफुद्दौला

  • अवध का बफर राज्य के रुप में जाना जाता है।
  • अवध राज्य ने अंग्रेजी साम्राज्य के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • अवध के स्वतंत्र राज्य का संस्थापक सआदत खाँ (बुरहानुलमुल्क) था।

 

ICAR IARI Technician Geography Questions in Hindi

प्रश्न 16. दक्षिण ध्रुव प्रदेश (अंटार्कटिका) में स्थित भारत के स्थायी अनुसंधान केंद्र का नाम है-

  1. दक्षिण भारत
  2. दक्षिण निवास
  3. दक्षिण चित्र
  4. दक्षिण गंगोत्री

उपर्युक्त में से दक्षिण गंगोत्री अंटार्कटिका में स्थित भारत के स्थायी अनुसंधान केंद्र का नाम है।


प्रश्न 17. भारत ने किस देश के साथ अपने सीमा मानचित्रों की अदला-बदली की थी?

  1. चीन
  2. श्रीलंका
  3. पाकिस्तान
  4. बांग्लादेश

जून, 2015 में भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक ‘सीमा मानचित्रों की अदला बदली’ समझौता हुआ था।

समझौते के तहत भारत द्वारा भारत में स्थित 111 क्षेत्र को बांग्लादेश को तथा बांग्लादेश द्वारा बांग्लादेश में स्थित 51 क्षेत्र को भारत को सौंपा गया।


प्रश्न 18. भारत की सबसे लंबी सुरंग, जवाहर टनल किस राज्य में स्थित है?

  1. जम्मू और कश्मीर
  2. महाराष्ट्र
  3. हिमाचल प्रदेश
  4. कर्नाटक

  • भारत की सड़क मार्ग की तत्कालीन सबसे लंबी सुरंग, जवाहर सुरंग थी जो जम्मू और कश्मीर राज्य के बनिहाल दर्रे में स्थित है।
  • बनिहाल दर्रे से होकर ही जम्मू-श्रीनगर मार्ग गुजरता है।
  • वर्तमान में चेनानी – नाशरी सुरंग भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग है।
  SSC MTS English Practice Set - 03 | Spot The Error Questions With Explanation


प्रश्न 19. भारत में सबसे ऊंचा पठार कौन-सा है?

  1. दक्षिणी पठार
  2. छोटानागपुर पठार
  3. लद्दाख पठार
  4. बघेलखंड पठार

भारत में सबसे ऊंचा पठार लद्दाख का पठार है। यह वस्तुकः तिब्बत पठार का एक भाग है। तिब्बत पठार के पश्चिमोत्तरी भाग में 5,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाला चांगतंग इलाका है, जो भारत के लद्दाख क्षेत्र तक फैला हुआ है।


प्रश्न 20. भारतीय प्रायद्वीप की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

  1. कृष्णा
  2. कावेरी
  3. नर्मदा
  4. गोदावरी

  • भारतीय प्रायद्वीप की सबसे बड़ी नदी ‘गोदावरी’ है। इसकी लंबाई 1465 किमी. है।
  • इसकी उत्पत्ति नासिक (महाराष्ट्र) जिले के त्र्यंबकेश्वर स्थान से होती है।
  • इसकी सहायक नदियां बेनगंगा, वर्धा, पेनगंगा, प्राणहिता, इंद्रावती, मानेर तथा सबरी हैं।
  • इसे ‘दक्षिण गंगा’ या ‘वृद्ध गंगा’ भी कहते हैं।

ICAR IARI Technician Biology Questions in Hindi

प्रश्न. 21 : एन्जाइम होते हैं?

  1. सूक्ष्म जीव
  2. प्रोटीन
  3. अकार्बनिक यौगिक
  4. फफूंदी (Molds)

उत्तर: प्रोटीन

विवरण:

एन्जाइम ( Enzymes ) प्रमुख रूप से प्रोटीन होते हैं । एन्जाइम एक कार्बनिक पदार्थ है , एन्जाइम की खोज सर्वप्रथम जर्मन वैज्ञानिक कुहने ने की थी ।


प्रश्न. 22 : डायस्टेज एन्जाइम का स्रोत है –

  1. लार-ग्रंथि
  2. अमाशय
  3. यकृत
  4. अग्न्याशय

उत्तर: लार-ग्रंथि

विवरण:

डायस्टेज एन्जाइम का स्रोत लार – ग्रंथि है। यह स्टार्च को माल्टोज में तोड़ता है।


प्रश्न 23 : निम्नलिखित में से किस भारी धातु कि विषाक्तता यकृत सिरोसिस पैदा करती है? 

  1. कॉपर
  2. लेड
  3. मर्करी
  4. जिंक

उत्तर : कॉपर 

यकृत में कॉपर के संचयन से यकृत में विकार उत्पन्न हो जाता है तथा उसके ऊतक का क्षय होने लगता है, जिसे यकृत सिरोसिस या ‘यकृत नेकरोसिस’ कहते हैं। जब कॉपर शरीर के अन्य भागों यथा मस्तिष्क, वृक्क तथा आँखों पर भी जमने लगता है तो इसे ‘विल्सन रोग’ कहते हैं।


प्रश्न 24 : आयोडीन मान का प्रयोग किसका प्राक्कलन करने के लिए किया जाता है?

  1. तेल में हाइड्रोऑक्सील समूह
  2. तेल में क्षार तत्व
  3. तेल में असंतृप्ति
  4. तेल में कार्बोक्सिलिक समूह

उत्तर-(c)

  • आयोडीन मान का प्रयोग वसीय अम्लों में असंतृप्ति (Unsaturation)| की मात्रा ज्ञात करने के लिए किया जाता है।


प्रश्न 25. छिली हुई सब्जियों को धोने से कौन-सा विटामिन निकल जाता है?

(a) A
(b) C
(c) D
(d) E

उत्तर-(b)

  • मानव शरीर के लिए उपयोगी 13 प्रमुख विटामिनों में चार वसा में घुलनशील विटामिन (A,D.E तथा K) तथा 9 जल में घुलनशील विटामिन (B1, B2, B3, B5, B7, B9, B12, B6 त  C) होते हैं।
  • छिली हुई सब्जियों को धोने से विटामिन C तथा जल में घुलनशील अन्य विटामिन निकल जाते हैं।

 

ICAR Technician Practice Set
Biology Practice Set Click Here
Physics Practice Set Click Here
History Practice Set Click Here
Geography Practice Set Click Here

Leave a Comment

X

UP Police