IB Security Assistant and MTS GK Questions in Hindi : आईबी परीक्षा मे पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित

ib security assistant and mts gk questions in hindi:  दोस्तो आज हम आपके लिए ib security assistant and mts gk questions in hindi से संबन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके विस्तृत व्यख्या (Detail Solution) के साथ लेकर आए है। आपको बता दे की ये सभी प्रश्न पिछली परीक्षाओ से लिए गए है। जो की परीक्षा मे बार बार पूछे जाते है।

हमने आपके लिए काफी रिसर्च कर के कुल 40 प्रश्नो की विस्तृत व्याख्या सहित लेकर आए है। जिससे आपके आगामी ib security assistant and mts  परीक्षा मे काफी मदत मिलेगी।

IB Security Assistant and MTS GK Questions in Hindi : IB Security Assistant and MTS GK Quiz in Hindi

प्रश्न 1- निम्नलिखित में से कौन सा महाराष्ट्र का धन्यवाद ज्ञापन (thanksgiving) उत्सव है, जहाँ बैलों को सम्मानित किया जाता है क्यों कि उन्हें खेती के लिए अत्यावश्यक माना जाता है?

  1. काला घोड़ा कला महोत्सव
  2. गुड़ी पड़व
  3. मकर संक्रांत
  4. पोला महोत्सव

उत्तर- d

व्याख्या:

  • पोला-पिठोरा मूलत: खेती-किसानी से जुड़ा त्योहार है। भाद्रपद कृष्ण अमावस्या को यह पर्व विशेषकर महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में मनाया जाता है।
  • यह अगस्त-सितंबर महीने में पड़ता है। इस वर्ष सोमवार को मनाया जाएगा। भादो माह की अमावस्या तिथि को पोला मनाया जाता है। इस दिन बैलों का श्रृंगार कर उनकी पूजा की जाती है।

प्रश्न- मॉस और मार्केंशिया, निम्नलिखित में से किस के अंतर्गत आते हैं?

  1. शैवाल
  2. अनावृतबीज
  3. ब्रायोफ़ाइटा
  4. टेरिडोफाइटा

उत्तर – c

व्याख्या:

  • ब्रायोफाइटा (Bryophyta) वनस्पति जगत का एक बड़ा वर्ग है। इसके अन्तर्गत वे सभी पौधें आते हैं जिनमें वास्तविक संवहन ऊतक (vascular tissue) नहीं होते, जैसे मोसेस (mosses), हॉर्नवर्ट (liverworts) आदि।

प्रश्न- जागोई भारतीय शास्त्रीय नृत्य के निम्नलिखित में से किस नृत्‍य रूप की एक प्रमुख शैली है?

  1. मणिपुरी
  2. सत्रीया
  3. ओडिसी
  4. कथक

उत्तर- a

व्याख्या:

  • मणिपुरी नृत्य को जागोई के नाम से भी जाना जाता है और यह प्रमुख भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूपों में से एक है।

प्रश्न- जीवाश्म ईंधन के जलने से होने वाले प्रदूषण को कम करने के तरीके की पहचान करें।

  1. गुप्त ऊष्मा को कम करके
  2. कार्बन अणुओं की संख्या में वृद्धि करके
  3. दहन प्रक्रिया की दक्षता में वृद्धि करके
  4. प्रदाह का तापमान कम करके

उत्तर- c

व्याख्या: 

  • दहन प्रक्रिया की दक्षता में वृद्धि करके
  • ऊंची चिमनियाँ तथा चिमनियों में विद्युत पर आधारित अवक्षेपक लगाकर।
  •   वाहनों के इंजन में सुधार लाकर तथा उनके सही रख-रखाव से।
  • सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है उनके उपयोग को कम करना।

प्रश्न- निम्न में से क्या सातवीं पंचवर्षीय योजना के मुख्य उद्देश्यों में से एक था?

  1. . जीवन स्तर में सुधार
  2. . खाद्यान्नों के उत्पादन में वृद्धि
  3. अवसंरचना में वृद्धि
  4. गरीबी उन्मूलन

उत्तर- b

व्याख्या:

सातवीं पंचवर्षीय योजना के मुख्य उद्देश्य

  • सामाजिक न्याय के माध्यम से बढ़ती आर्थिक उत्पादकता,
  • खाद्यान्न का उत्पादन और रोजगार पैदा करने के क्षेत्रों में विकास स्थापित करना
  • बड़े पैमाने पर समाजवाद और ऊर्जा उत्पादन की दिशा में प्रयासरत

प्रश्न- 6 किसने सितंबर 2022 में कोच्चि में भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत को प्रमाणित (कमीशंड) किया?

  1. अमित शाह
  2. नरेंद्र मोदी
  3. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  4. राजनाथ सिंह

उत्तर- b

व्याख्या: 

  • भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल एस. एन. घोरमाडे ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल और बड़ी उपलब्धि है।
  • PM नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर 2022 को कोच्चि शिपयार्ड में भारत के पहले मेड इन इंडिया एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत को नौसेना में शामिल किया था।

प्रश्न- ________________ वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आता/आती है।

  1. MPLADS (संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना)
  2. अम्बेकर सोशल इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन मिशन
  3. समर्थ योजना
  4. मर्चेंडाइज एक्सपोर्टफ्रॉम इंडिया स्कीम

उत्तर- c

व्यख्या: 

  • केंद्रीय सरकार ने वस्त्र क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के लिए Ministry of Textiles के तहत Samarth Scheme (समर्थ योजना) शुरू की थी।
  • इस योजना के तहत, सरकार कपड़ा क्षेत्र में युवाओं को स्थायी रोजगार को बढ़ावा देने के लिए देश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

प्रश्न- निम्नलिखित में से किस मौर्य राजा के शासनकाल में कलिंग युद्ध लड़ा गया था?

  1. दशरथ
  2. चंद्रगुप्त
  3. बिंदुसार
  4. अशोक

उत्तर- d

व्याख्या:

  • कलिंग युद्ध मौर्य सम्राट अशोक महान और कलिंग राज्य के बीच लड़ा गया सबसे प्रसिद्ध युद्ध था।
  • सम्राट अशोक (ईसा पूर्व 304 से ईसा पूर्व 232) विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। अशोक बौद्ध धर्म को संरक्षण देने वाले प्रतापी राजा थे। सम्राट अशोक का पूरा नाम देवानांप्रिय ( देवताओं का प्रिय) अशोक था।
  • उनका राजकाल ईसा पूर्व 269 से, 232 प्राचीन भारत में था।

प्रश्न- भारत के राष्ट्रपति का चुनाव _________ द्वारा किया जाता है।

  1. केवल राज्यसभा के सदस्य
  2. . संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों और राज्य विधान सभाओ
  3. . केवल राज्य विधानसभाओं के सदस्य
  4. केवल संसद के दोनोंसदनोंके निर्वाचित सदस्यो
  RRB NTPC CBT-1 Physics Quiz-7 : रेलवे एनटीपीसी परिक्षा में पूछे गये भौतिक विज्ञान के प्रश्न

उत्तर- b

व्याख्या:

  • संसद के दोनों सदनो के निर्वाचित सदस्य
  • राज्यो की विधानसभाओ के निर्वाचित सदस्य
  • दिल्ली तथा पांडिचेरी विधानसभा के निर्वाचित सदस्य

प्रश्न- तपन कुमार पटनायक ने किस नृत्य शैली में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जीता है?

  1. कुचिपुडी
  2. ओडिसी
  3. सत्रीया
  4. छऊ

उत्तर- d

व्याख्या:

  • सरायकेला के छऊ गुरु सह राजकीय छऊ कला केंद्र के निदेशक तपन पटनायक को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • यह नृत्य पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में उत्पन्न होता है और मार्शल आर्ट और जुझारू प्रशिक्षण से प्रेरणा लेता है।

प्रश्न- महात्मा गांधी (नई) शृंखला के 2000 रु के बैंकनोट के पृष्ठभाग पर ______ का चित्र है।

  1. लाल किला
  2. मंगलयान
  3. सूर्यमंदिर,कोणार्क
  4. रानी की वाव

उत्तर- b

व्याख्या:

  • नए मूल्यवर्ग के पृष्ठभाग पर मंगलयान की आकृति है, जो अंतर्ग्रहीय अंतरिक्ष में देश के पहले उद्यम को दर्शाती है।
  • नए नोट में कर्नाटक के हम्पी के पत्थर के रथ की छवि है। यह “पत्थर का रथ” “गरुड़” को समर्पित एक मंदिर है।

प्रश्न- भारतीय संविधान के मूल लेख में ______ अनुच्छेद थे।

  1. 395
  2. 340
  3. 386
  4. 376

उत्तर- a

व्याख्या:

  • मूल रूप से, भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियाँ थीं।
  • वर्तमान में, भारतीय संविधान में 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां हैं।

प्रश्न- आपातकाल के दौरान किन मौलिक अधिकारों को निलंबित नहीं किया जा सकता है?

  1.  अनुच्छेद 16-17
  2. अनुच्छेद 14-15
  3. अनुच्छेद 20-21
  4. अनुच्छेद 18-19

उत्तर- c

व्याख्या:

  • एक राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान, अनुच्छेद 20 (अपराधों के लिए सजा के संबंध में संरक्षण) और अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का संरक्षण) को निलंबित नहीं किया जा सकता है।
  • आपातकाल के दौरान अनुच्छेद 20 और अनुच्छेद 21 के संरक्षण के बारे में एक्सप्रेस बार संविधान के अनुच्छेद 359 में निहित है।

IB Security Assistant GK Questions in Hindi

प्रश्न- 1958 मेंडोवर से कैलिस तक इंग्लिश चैनल को पार करने वाले पहले भारतीय कौन थे, जो 1966 में एक कैलेंडर वर्ष में पांच महाद्वीपों के महासागरों में तैराकी करने वाले एक मात्र व्यक्ति भी थे?

  1. . मिहिर सेन
  2. खशाबा जाधव
  3. अजीत पटेल
  4. रामनाथन कृष्णन

उत्तर- a

व्याख्या:

  •  1958 में, वह डोवर से कैलाइस तक इंग्लिश चैनल को जीतने वाले पहले एशियाई थे।
  • उन्होंने चौथे सबसे तेज समय (14 घंटे और 45 मिनट) में ऐसा किया।
  • 1966 में, वह एक कैलेंडर वर्ष में पांच महाद्वीपों के महासागरों को तैरने वाले एकमात्र व्यक्ति थे।

प्रश्न- कौन-सी अक्षांश रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती है जो देश की जलवायु को प्रभावित करती है?

  1. मकर रेखा
  2. भूमध्य रेखा
  3. अंटार्कटिक वृत्त
  4. . कर्क रेखा

उत्तर- d

व्याख्या:

  • कर्क रेखा (Tropic of Cancer) भारत के मध्य से गुजरने वाला अक्षांश है। कर्क रेखा एक काल्पनिक रेखा की तरह है जो भूमध्य रेखा से 23.50 डिग्री उत्तर के कोण पर पाई जाती है और यह भारत के मध्य से होकर गुजरती है। इसे उत्तरी उष्णकटिबंधीय के रूप में भी जाना जाता है। ग्रीष्म ऋतु में सूर्य उष्ण कटिबंध पर सिर के ऊपर होता है।

प्रश्न- ऐसी राजस्व प्राप्तियां जिनका सरकार पर दावा नहीं होता है, क्या कहलाती हैं? 

  1. . गैर प्रतिदेय
  2. पूंजीगत प्राप्तियां
  3. सुदृढ़ करने में सक्षम
  4. प्रतिदेय

उत्तर- a

व्याख्या:

  • राजस्व प्राप्तियां (Revenue receipts in Hindi) वे हैं जो कोई देनदारी नहीं पैदा करती हैं और सरकार के खिलाफ दावा नहीं करती हैं। इन गैर-प्रतिदेय राजस्व प्राप्तियों को कर राजस्व और गैर-कर राजस्व दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है।

प्रश्न- 2017-18 मेंविजय हजारे ट्रॉफी किस राज्य ने जीती थी?

  1. कर्नाटक
  2. महाराष्ट्र
  3. केरल
  4. उत्तर प्रदेश

उत्तर- a

व्याख्या:

  • कर्नाटक क्रिकेट टीम ने 27 फरवरी को फिरोज शाह कोटला, दिल्ली में फाइनल में सौराष्ट्र को 41 रन से हराकर 2018 विजय हजारे ट्रॉफी जीती।
  • विजय हमारे ट्रॉफी‚ 2022-23, 12 नवंबर‚ 2022 से 2 दिसंबर‚ 2022 के मध्य आयोजित हुई। सौराष्ट्र ने फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को पराजित कर दूसरी बार खिताब जीता है।

प्रश्न- अगस्त 2022 में, उत्तराखंड सरकार के “राज्य ब्रांड एंबेसडर” के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

  1. रोहित शेट्टी
  2. अक्षय कुमार
  3. ऋषभ पंत
  4. दिनेश कार्तिक

उत्तर- c

व्याख्या:

  • ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने अपने स्टेट ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

प्रश्न- भारत में अरेबिका कॉफी कौन-से राज्य में उगाई जाती है?

  1. असम
  2. उत्तराखंड
  3. कर्नाटक
  4. . पश्चिम बंगाल

उत्तर- c

व्याख्या:

  • कर्नाटक (कोडागु, चिक्कामगलारू और हस्सन), केरल (मालाबार क्षेत्र) और तमिल नाडू (नीलगिरी जिला, येरकौड़ और कोडईकनाल में उगाया जाता है।
  • यह विशेष रूप से आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिल नाडू के दक्षिणी राज्यों में उगाई लोकप्रिय है।
  • कॉफ़ी के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले बीन्स अरेबिका और रोबस्टा हैं। 
  सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न | Indus Valley Civilisation Important Question in Hindi

प्रश्न- भारत में पहली संपूर्ण जनगणना कब की गई थी?

  1. 1887
  2. 1882
  3. 1880
  4. 1881

उत्तर- d

व्याख्या:

  • आधुनिक भारत में जनगणना की शुरुआत के संबंध में उन्होंने बताया कि वर्ष 1872 में पहली जनगणना हुई।
  • लेकिन भारत में पहली संपूर्ण जनगणना1881 में की गई।
  • वहीं स्वतंत्र भारत में वर्ष 1951 में पहली जनगणना हुई।

प्रश्न- स्किल इंडिया मिशन की अभिशासन परिषद की अध्यक्षता ________ करते हैं।

  1. मुख्यमंत्री
  2. प्रधानमंत्री
  3. राष्ट्रपति
  4. गृह मंत्री

उत्तर- b

व्याख्या:

  • स्किल इंडिया मिशन की अभिशासन परिषद की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में स्किल इंडिया मिशन की शुरुआत की थी।
  • स्किल इंडिया योजना के तहत देश में हर साल कम से कम 24 लाख युवाओं को कुशलता की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया था।

प्रश्न- सदनम पी.वी. बालकृष्णन को किस नृत्य शैली के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया?

  1. लावणी
  2. भरतनाट्यम
  3. कुचीपुड़ी
  4. कथकली

उत्तर-  d

व्याख्या:

  • सदनम पी.वी. बालकृष्णन कथकली नृत्य शैली के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया। 

प्रश्न- मानव शरीर में, भोजन एक सतत्नली से गुजरता है, जो ______ से प्रारम्भ होकर गुदा तक जाती है।

  1. मुख-गुहिक
  2. ग्रास नली
  3. आमाशय
  4. मलाशय

उत्तर- a

व्याख्या: 

  • मानव शरीर में, भोजन एक सतत्नली से गुजरता है, जो मुख-गुहिक से प्रारम्भ होकर गुदा तक जाती है।
  • इसे नली को विभिन्न भागो मे बांटा जा सकता है।
  1. मुख गुहिका
  2. ग्रसनली या ग्रसिका
  3. अमसाय
  4. छोटी आंत
  5. बड़ी आंत
  6. गुदा या माल द्वार

प्रश्न- महात्मा गांधी (नई) शृंखला के 50 रु के बैंकनोट का आधार रंग ______ है।

  1. स्टोन ग्रे
  2. चॉक्लेट भूरा
  3. फ्लोरोसेंट नीला
  4. लैवेंडर

उत्तर- c

व्याख्या:

  • महात्मा गांधी (नई) शृंखला के 50 रु के बैंकनोट का आधार रंग फ्लोरोसेंट नीला है।
  • महात्मा गांधी (नई) शृंखला के 50 रु के बैंकनोट का आकार  66 × 135 मिमी है।

प्रश्न- निम्न में से रेडॉक्स अभिक्रिया की पहचान कीजिए।

  1.  CaCO3 (ठोस) —> CaO (ऊष्मा) + CO2 (गैस)
  2. MnO2 + 4HCl —> MnCl+ 2H2O +Cl2
  3. Pb(ठोस)+ CuCl(जलीय) —> PbCl2(जलीय) + Cu (ठोस)
  4. 2Pb (NO3)2(ठोस) —> 2PbO(ठोस) + 4NO2(गैस) + O2(गैस)

उत्तर- b

व्याख्या:

  • रेडॉक्स अभिक्रिया– सामान्यतः रेडॉक्स अभिक्रियाओं के अभिकारकों के परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रानों का आदान-प्रदान होता है। दोनों को मिलाकर ‘रेडॉक्स’ कहते हैं। वह अभिक्रिया जिसमें एक क्रियाकारक का ऑक्सीकरण होता है, एवं दूसरे क्रियाकारक का अपचयन होता है । रेडाॅक्स अभिक्रिया कहलाती है ।
  • इस अभिक्रिया में MnO2 से ऑक्सीजन हटता है, अत: MnO2 का अपचयन होता है तथा H2 से ऑक्सीजन जुड़ता है अतः H2 का उपचयन होता है।

IB MTS GK Questions in Hindi

प्रश्न-तमिलनाडु तट पर अधिकतर वर्षा ________ और __________ के दौरान होती है।

  1. अप्रैल और मई
  2. अगस्त और सितंबर
  3. अक्टूबर और नवंबर
  4. मई और जून

उत्तर- c

व्याख्या:

  • तमिलनाडु तट पर अधिकतर वर्षा अक्टूबर एवं नवंबर में होती है।
  • देश के अधिकतर भागों में जून से सितंबर तक वर्षा होती है।
  • भारत मे सबसे ज्यादा मौसिनराम मे होती है।

प्रश्न- जनगणना 2011 के अनुसार भारत में सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाले राज्य का नाम बताइए। 

  1. महाराष्ट्र
  2. केरल
  3. कर्नाटक
  4. मिज़ोरम

उत्तर- b

व्याख्या:

  • 2011 की जनगणना के अनुसार, केरल में कुल साक्षरता दर और महिला साक्षरता दर सबसे अधिक है।
  • लक्षद्वीप में पुरुष साक्षरता दर सबसे अधिक है।

प्रश्न- निम्नलिखित में से कौन सा मामला आपराधिक कानून का मामला नहीं है?

  1. तलाक का मामला
  2. हत्या
  3. चोरी
  4. दहेज के लिए प्रताड़ित करना

उत्तर- a

व्याख्या:

  • तलाक का मामला आपराधिक कानून का मामला नहीं है।
  • तलाक हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत आता है।  जोकी हिंदू, बौद्ध, जैन तथा सिख धर्म को मानने वालों पर लागू होती है।

प्रश्न- पांचवीं पंचवर्षीय योजना और छठी पंचवर्षीय योजना के बीच की योजना कहलाती है?

  1. समानता
  2. एकीकृत
  3. रोलिंग
  4. फॉरवर्ड

उत्तर-

व्याख्या:

  • रोलिंग प्लान (1978-80): एक रोलिंग प्लान का तात्पर्य ऐसी योजना से है जिसमें योजना की प्रभावशीलता का मूल्यांकन वार्षिक रूप से किया जाता है और इस मूल्यांकन के आधार पर अगले वर्ष एक नई योजना बनाई जाती है। परिणामस्वरूप, इस पूरी योजना में, आवंटन और लक्ष्य दोनों को अपडेट किया जाता है।
  • 1980 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार ने इस योजना को फिर से खारिज कर दिया और एक नई छठी योजना बनाई गई। रोलिंग प्लान में तीन प्रकार की योजनाएं शामिल थीं जिन्हें प्रस्तावित किया गया था।

प्रश्न- महा शिवरात्रि हिंदू देवता, भगवान शिव के सम्मान में हिंदू माह ________ में मनाई जाती है।

  1. कार्तिक
  2. चैत्र
  3. फाल्गुन
  4. वैशाख

उत्तर- c

  • फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।
  • महाशिवरात्रि का महत्व इसलिए है क्योंकि यह शिव और शक्ति की मिलन की रात है।
  • आध्यात्मिक रूप से इसे प्रकृति और पुरुष के मिलन की रात के रूप में बताया जाता है।
  SSC MTS 2022 : 8 July Shift II General Awareness Qusetions

प्रश्न- बैडमिंटन में प्रत्येक खेल (गेम) में कितने अंक होते हैं?

  1. 20
  2. 15
  3. 11
  4. 21

उत्तर- d

व्याख्या:

  • हर खेल 21 प्वाइंट पर खेला जाता है।
  • सिंगल्स में बैडमिंटन कोर्ट 13.41 मीटर (44 फीट) लंबा और 5.18 मीटर (17 फीट) चौड़ा होता है। डबल्स में कोर्ट की चौड़ाई 6.1 मीटर (20ft) होती है ।
  • नेट की बात करें तो दोनों ही छोर से इसकी ऊंचाई 1.55 मीटर (5 फीट 1 इंच) होती है, जबकि बीच में नेट की ऊंचाई 1.52 मीटर होती है।
  • शॉर्ट सर्विस लाइन नेट से 1.98 मीटर (6.5 फीट) दूर होती है, जिसे हर खिलाड़ी को सर्विस के दौरान पार करना होता है।

प्रश्न- निम्नलिखित में से कौन ब्रिटिश भारत में भारतीय सिविल सेवा में भर्ती होने वाले पहले भारतीय थे?

  1. सुरेंद्र नाथ बनेर्जी
  2. रविंद्रनाथ टैगोर
  3. सत्येंद्रनाथ टैगोर
  4. रहीमतुल्ला एम. सयान

उत्तर- c

  • श्री रबिन्द्रनाथ टैगोर के भाई श्री सत्येन्द्रनाथ टैगोर पहले भारतीय थे, जिन्होंने 1864 में, सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की ।
  • तीन वर्ष पश्चात 4 अन्य भारतीयों ने भी सफलता हासिल की।

प्रश्न- भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद ‘प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण’ से संबंधित है?

  1. अनुच्छेद 20
  2. अनुच्छेद 21
  3. अनुच्छेद 22
  4. अनुच्छेद 19

उत्तर- b

व्याख्या:

  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण प्रदान करता है।
  • इसमें कहा गया है कि किसी व्यक्ति को उसके प्राण या दैहिक स्वतंत्रता से विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार ही वंचित किया जाएगा, अन्यथा नहीं

प्रश्न- निम्नलिखित में से कौन सा आंध्र प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है? 

  1. कुचिपुड़
  2. मणिपुरी
  3. भरतनाट्यम
  4. मोहिनीअट्टम

उत्तर- a

व्याख्या:

  •  कुचिपुड़ी नृत्य की उत्पत्ति आधुनिक आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कुचिपुड़ी गाँव में हुई थी।

प्रश्न- अर्थव्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्रक द्वारा जीडीपी में किए गए योगदान से ही ______ तैयार होता है।

  1.  सांकेतिक ढांचा
  2. वास्तविक ढांचा
  3.  वास्तविक जीडीपी
  4. अर्थव्यवस्था का ढांचा

उत्तर- d

व्याख्या: 

  • अर्थव्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्रक द्वारा जीडीपी में किए गए योगदान से ही अर्थव्यवस्था का ढांचा तैयार होता है।

प्रश्न- ओलंपिक्स में भारत के प्रथम ध्वजवाहक का नाम क्या था?

  1. लाल शाह बुखारी
  2. पुरमा बनर्जी
  3. ध्यानचंद
  4. जफर इकबाल

उत्तर- b

व्याख्या:

  • खेलों के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय ध्वज ले जाने वाले पहले भारतीय पुरमा बनर्जी थे।
  • 400 मीटर धावक को ये सम्मान 1920 बेल्जियम के एंटवर्प ओलंपिक में मिला था।

प्रश्न- निम्नलिखित में से किसे सितंबर 2022 में त्रिपुरा, भारत से राज्य सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया था?

  1. अरुण सिंह
  2. राधा मोहन दास
  3. बिप्लब कुमार देब
  4. मरियम रेंग्मा

उत्तर- c

व्याख्या:

  • बिप्लब कुमार देब भारतीय राज्य त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ हैं। वें 7 जनवरी 2016 से त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

प्रश्न- अक्टूबर 2022 के अनुसार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कौन हैं?

  1. सीताराम येचुरी
  2. बिनॉय विश्वम
  3. इंद्रजीत गुप्ता
  4. डी राजा

उत्तर- d

व्याख्या:

  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)  भारत का एक साम्यवादी दल है। इस दल की स्थापना 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर नगर में हुई थी।
  • भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना एम एन राय ने की।
  • इस दल के महासचिव डी राजा है। यह भारत की सबसे पुरानी कम्युनिस्ट पार्टी है।

प्रश्न- श्वैन त्सांग (Xuan Zang) के अनुसार, नालंदा बौद्ध मठ के ___________ नए प्रवेशकों से कठिन प्रश्न पूछते हैं, जिनका उत्तर देना बहुत कठिन होता है।

  1. द्वारपाल
  2. सबसे पुराने भिक्षु
  3. मठ के प्रमुख
  4.  सबसे छोटे भिक्षु

उत्तर- a

व्याख्या:

  • ह्वेन त्सांग एक प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु था। वह हर्षवर्द्धन के शासन काल में भारत आया था। वह भारत में 15 वर्षों तक रहा। उसने अपनी पुस्तक सी-यू-की में अपनी यात्रा तथा तत्कालीन भारत का विवरण दिया है।

प्रश्न- घुमंतू पशुचारण (Nomadic herding) में, चरवाहे अपने जानवरों के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर _______ और _______ के लिए निर्धारित मार्गों से भ्रमण करते हैं।

  1. आश्रय और चार
  2. आश्रय और पैसो
  3. पैसे और पानी
  4. चारे और पानी

उत्तर- d

व्याख्या:

  • घुमंतू पशुचारण एक आदिम निर्वाह गतिविधि है जिसमें चरवाहा भोजन, वस्त्र, आश्रय और परिवहन के लिए अपने स्वयं के उपयोग के लिए पशुओं का पालन-पोषण करता है।
  • घुमंतू पशुचारण पशुओं को पालने का एक पारंपरिक तरीका है जहां चरागाह और पानी की मात्रा और गुणवत्ता की उपलब्धता के आधार पर चरवाहे अपने पशुओं के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं।

 

 

This Post Has One Comment

प्रातिक्रिया दे