जीव विज्ञान क्विज, भाग – 3

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

प्रश्न 1: टेबल शर्करा किस प्रकार की शर्करा है?

  1. फ्रक्टोज
  2. गैलेक्टोज
  3. ग्लूकोज
  4. सुक्रोज
उत्तर : सुक्रोज

  • सुक्रोज एक कार्बनिक यौगिक है। जिसे सामान्यतः ‘टेबल शर्करा’ के नाम से जाना जाता है।


प्रश्न 2. खाद्य प्रोटीन के दो सबसे समृद्ध ज्ञात स्रोत हैं –

  1. मांस तथा अंडे
  2. दूध और सब्जियां
  3. सोयाबीन और मूंगफली
  4. एक प्रकार का शैवाल और अन्य सूक्ष्म जीव
उत्तर : सोयाबीन और मूंगफली 

  • सोयाबीन और मूंगफली मुख्यतः प्रोटीन के सबसे समृद्ध ज्ञात स्रोत हैं।

 


 

प्रश्न 3 : निम्नलिखित में से कौन सा एक रेशेदार प्रोटीन है?

  1. हीमोग्लोबिन
  2. एल्बूमिन
  3. किरेटिन
  4. एन्जाईम

उत्तर : किरेटिन

किरेटिन एक रेशेदार प्रोटीन है। यह प्रोटीन बाल, नाखूनों, सींगों और ऊन इत्यादि में पाए जाते हैं।

 


 

प्रश्न 4 : किस ऊतक के नख, खुर और सींग बने होते हैं?

  1. क्यूटाइड के
  2. काईटिन के
  3. किरेटिन के
  4. ट्यूनिसिन के

उत्तर : किरेटिन के 


 

प्रश्न 5 : निम्नलिखित में से किस भारी धातु कि विषाक्तता यकृत सिरोसिस पैदा करती है? 

  1. कॉपर
  2. लेड
  3. मर्करी
  4. जिंक

उत्तर : कॉपर 

यकृत में कॉपर के संचयन से यकृत में विकार उत्पन्न हो जाता है तथा उसके ऊतक का क्षय होने लगता है, जिसे यकृत सिरोसिस या ‘यकृत नेकरोसिस’ कहते हैं। जब कॉपर शरीर के अन्य भागों यथा मस्तिष्क, वृक्क तथा आँखों पर भी जमने लगता है तो इसे ‘विल्सन रोग’ कहते हैं।

 


 

प्रश्न 6 : मनुष्य के उपयोग के लिए कार्बनिक भोजन को बेहतर क्यों माना जाता है?

  1. इसे खरीदना बहुत महंगा होता है।
  2. इसे रसायनों एवं सिंथेटिक कीटनाशकों का प्रयोग किए बिना उगाया जाता है।
  3. इसे कांच के हाउस और वायुरुद्ध परिवेश में उगाया जाता है।
  4. यह रसायनों और उर्वरकों पर निर्भर करता है।
  UPSSSC PET Practice Set- 05 : यूपी पीईटी परिक्षा प्रैक्टिस सेट, भाग-05

उत्तर : इसे रसायनों एवं सिंथेटिक कीटनाशकों का प्रयोग किए बिना उगाया जाता है। 

  • कार्बनिक भोजन जैविक खेती से उत्पन्न खाद्य पदार्थ होते हैं। ये मनुष्य के उपयोग के लिए बेहतर होते हैं क्योंकि इसे रसायनों एवं सिंथेटिक कीटनाशकों का प्रयोग किए बिना उगाया जाता है।

 


 

प्रश्न 7 : निम्नलिखित में से कौन सा लार का लाभ नहीं है?

  1. यह निगलने में मदद करती है।
  2. यह शरीर में RBC की वृद्धि करती है।
  3. यह मुख तथा दांतों को साफ रखती है।
  4. यह होंठों तथा जिह्वा की गति को अनुकूल बनाकर बोलने में मदद करती है।

उत्तर : यह शरीर में RBC की वृद्धि करती है। 

  • लार हल्की अम्लीय (pH 6.8) होती है। यह लार-ग्रंथियों से निकलती है। इसमें लगभग 99.5% जल होता है। शेष भाग में जल में घुले कई प्रकार के विलेय पदार्थ  होते हैं।
  • इन पदार्थों में कुछ आयन (Na+, K+, Cl) तथा एन्जाईम होते हैं। लार खाद्य पदार्थ को निगलने में मदद करती है, मुख तथा दांतों को साफ रखती हिय।
  • यह होंठों तथा जिह्वा की गति को अनुकूल बनाकर बोलने में मदद करती है।

 


 

प्रश्न 8 : लार किसके पाचन में मदद करती है? 

  1. वसा
  2. स्टार्च
  3. प्रोटीन
  4. विटामिन

उत्तर : स्टार्च 

  • लार के पाचन कार्यों में शामिल है –
  • भोजन को गीला करना और भोजन की लुगदी बनाना ताकि यह आसानी से निगला जा सके।
  • लार में एन्जाईम एमईलेज होता है जो स्टार्च (मंड) को माल्टोज में तोड़ता है।

 


 

प्रश्न 9 : निममलिखित में से कौन सा एन्जाईम लार में पाया जाता है?

  1. लैक्टोज
  2. डाएस्टेज
  3. सुक्रोज
  4. टायलिन
  UPSSSC PET Practice Set- 01 : यूपी पीईटी परिक्षा के 10 महत्वपूर्ण प्रश्न

उत्तर : टायलिन 

  • टायलिन (Ptyalin) नामक एन्जाईम लार में पाया जाता है। लार ग्रंथियों के तीन जोड़ों (सब लिंग्वल, सब-मैन्डिबुलर एवं पैराटॉयड) द्वारा स्रावित लार भोजन में मिल जाता है तथा पाचन क्रिया में सहायता करता है।

 


 

प्रश्न 10 : अन्न एक समृद्ध स्रोत है – 

  1. स्टार्च के
  2. ग्लूकोज के
  3. फ्रक्टोज के
  4. माल्टोज के

उत्तर : स्टार्च के 

अन्न में स्टार्च (मंड) की प्रचुरता होती है। सभी पादपों के बीजों और फलियों में मंड, एमाईलोज या एमाईलोपेपसीन के रूप में उपस्थित रहता है।

Leave a Comment

X

UP Police