जीव विज्ञान क्विज, भाग-1

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

प्रश्न. 1: मानव शरीर में प्रचुर मात्रा में कौन सा तत्व है?

  1. कार्बन
  2. आयरन
  3. नाइट्रोजन
  4. ऑक्सीजन
उत्तर: ऑक्सीजन

विवरण: सजीव पदार्थ के संयोजन में ऑक्सीजन की मात्रा सर्वाधिक (65.00%) होती है। इसके बाद कार्बन (18.5%), हाइड्रोजन (9.5%) और नाइट्रोजन की 3.2% मात्रा होती है।

 


 

प्रश्न. 2: खट्टे स्वाद के लिए कोशिकाएं जिव्हा के किस भाग में होती हैं ?

  1. अगले
  2. पिछले
  3. पार्श्व
  4. मध्य
उत्तर: पार्श्व

विवरण:

जिव्हा के पार्श्व किनारे पर खट्टे स्वाद के लिए कोशिकाएं होती हैं। मीठे का अनुभव अग्र छोर पर, नमकीन का अनुभव अग्र छोर एवं उसके किनारों पर, जबकि कड़वे का पश्च भाग में होता है।

 


 

प्रश्न. 3: मानवों में स्वादेन्द्रियां __ का पता लगाते हैं।

  1. गंध
  2. स्वाद
  3. स्पर्श
  4. सुनना

उत्तर: स्वाद

विवरण:

  • मानवों में स्वादेन्द्रियां (Gustatory Receptors) स्वाद का पता लगाते हैं। मनुष्य में जिह्वा के विभिन्न भाग चार भिन्न प्रकार के स्वाद (Taste) का अनुभव करते हैं।
  • मीठे और नमकीन का अनुभव जिह्वा के स्वतंत्र सिरे पर, खट्टे का पार्श्वों में तथा कड़वे का पश्च भाग में होता है।

 


 

प्रश्न. 4: आहार में लवण का मुख्य उपयोग है –

  1. जल में भोजन के कणों की विलेयता को बढ़ाना
  2. भोजन के पाचन के लिए अपेक्षित हाइड्रोक्लोरिक एसिड लघु मात्रा में पैदा करना
  3. पकाने की प्रक्रिया को सरल बनाना
  4. भोजन का स्वाद बनाना

उत्तर- भोजन का स्वाद बनाना

विवरण:

आहार में लवण का मुख्य उपयोग भोजन को स्वाद देना होता है। लवण के स्वाद को पहचानने हेतु मानव की जीभ पर विशेष स्वाद कलियां (taste buds) मौजूद होती हैं।

  UP Lekhpal Quiz-37 : उत्तर प्रदेश के उद्योग धंधो पर आधारित महत्त्वपूर्ण प्रश्न, भाग-2

 


 

प्रश्न. 5: आहार नाल एक लंबी नली है, जो__विस्तरित है।

  1. मुंह से अमाशय तक
  2. अमाशय से बड़ी आंत तक
  3. छोटी आंत से गुदा तक
  4. मुंह से गुदा तक

उत्तर: मुंह से गुदा तक

विवरण:

आहार नाल (Alimentary Canal) एक लंबी नली है जिसे जठरांत्रीय मार्ग (Gastro unintestinal Tract) भी कहते हैं । इसमें मुख (Mouth), ग्रसनी (Pharynx), ग्रासनाल (Oesophagus) , आमाशय (Stomach), छोटी आंत (Small Intestine), बड़ी आंत (Large Intestine) तथा गुदा (Anus) शामिल होते हैं ।

 


 

प्रश्न. 6: लसीका___से पचा हुआ तथा अवशोषित वसा का वहन करती है।

  1. फेफड़ों
  2. क्षुद्रांत्र
  3. अमाशय
  4. वृक्क

उत्तर: अमाशय

विवरण:

मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग छोटी आंत में संपन्न होता है। इसके अलावा पचे हुए पदार्थों का अवशोषण भी मुख्यतः छोटी आंत या क्षुद्रांत्र (Small Intestine) में ही होता है । लसिकाएं यहां से पचे तथा अवशोषित वसा का वहन करती हैं।

 


 

प्रश्न. 7: पशु प्रोटीन को प्रथम श्रेणी का प्रोटीन माना जाता है क्योंकि यह-

  1. अनिवार्य अमीनो एसिड से भरपूर होता है।
  2. बाजार में सस्ता होता है।
  3. सुपाच्य होता है।
  4. खाने में स्वादिष्ट होता है।

उतर: अनिवार्य अमीनो एसिड से भरपूर होता है।

विवरण:

पशु प्रोटीन (Animal Protein) को प्रथम श्रेणी का प्रोटीन माना जाता है क्योंकि यह अनिवार्य अमीनो एसिड से भरपूर होता है। इन अमीनो अम्लों का निर्माण मानव शरीर में नहीं होता, अतः इन्हें भोजन से लेना आवश्यक होता है।

 


 

प्रश्न. 8: गहरे तले हुए खाद्य पदार्थ कैंसरजनक होते हैं क्योंकि उनमें प्रचुरता होती है-

  1. वसा की
  2. हाइड्रोकार्बनों की
  3. पकाने के तेल की
  4. निकोटीन की
  CTET CDP Quiz - 06 : बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न, भाग-06

उत्तर- वसा की

विवरण:

गहरे तले हुए खाद्य पदार्थ कैंसरजनक होते हैं क्योंकि उनमें वसा की प्रचुरता होती है। खाद्य तेलों में उपस्थित ट्रांस फैट कैंसर के कारक हो सकते हैं।

 


 

प्रश्न. 9: निम्नलिखित में से वह पदार्थ कौन-सा है जो 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों के विकास (वर्धन) के लिए अत्यंत आवश्यक है?

  1. प्रोटीन
  2. विटामिन्स
  3. वसा
  4. दूध

उत्तर: प्रोटीन

विवरण:

प्रोटीन अत्यंत जटिल तथा नाइट्रोजन युक्त पदार्थ है। इनकी रचना 20 अमीनो अम्ल के संयोग से होती है। ये शरीर के पोषण के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं। अतः यह 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों के विकास के लिए आवश्यक होती है। शरीर में इसकी मात्रा 14 % होती है। यह शरीर की नवीन कोशिकाओं का मुख्य आधार है।

 


 

प्रश्न. 10: एन्जाइम होते हैं?

  1. सूक्ष्म जीव
  2. प्रोटीन
  3. अकार्बनिक यौगिक
  4. फफूंदी (Molds)

उत्तर: प्रोटीन

विवरण:

एन्जाइम ( Enzymes ) प्रमुख रूप से प्रोटीन होते हैं । एन्जाइम एक कार्बनिक पदार्थ है , एन्जाइम की खोज सर्वप्रथम जर्मन वैज्ञानिक कुहने ने की थी ।

1 thought on “जीव विज्ञान क्विज, भाग-1”

Leave a Comment

X

UP Police