अलबेरुनी कौन था? जानिये अलबेरुनी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्य

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Who was Alberuni in Hindi Alberuni’s India in Hindi Alberuni was Contemporary of Alberuni came to india with

अलबेरुनी कौन था?

  • अलबेरुनी का पूरा नाम “अबु रेहान मुहम्मद इब्न अहमद ” अर्थान अलबेरुनी (अल-बिरूनी) था। उसका जन्म मध्य एशिया के उज्बेकिस्तान के ख्वारिज्म (खीवी) में हुआ था। उसके जन्म की तिथि 973 ईस्वी मानी जाती है।
  • अलबेरुनी ईरानी मूल का एक फारसी लेखक था। इनकी अनेक रचनायें मातृभाषा फारसी में है।
  • 1017 ईस्वी को महमूद गजनवी द्वारा ख्वारिज्म पर आक्रमण और अधिकार करने के बाद अलबेरुनी एक युद्धबंदी के रूप में गजनी ले जाया गया।
  • गजनी में ही उसके जीवन का अधिकांश भाग व्यतीत हुआ। सुलतान महमूद गजनवी के शासनकाल में 1030 ईस्वी में उसने अपनी विख्यात पुस्तक किताबुल-हिन्द (तहकीके हिन्द) की रचना की, परन्तु इस पुस्तक में सुल्तान महमूद के कार्यकलापों का पूरा विवरण नहीं दिया गया है।
  • भारतीय इतिहास के लिए किताबुल-हिन्द एक महत्वपूर्ण स्रोत है। यह 80 अध्यायों और अनेक उपाध्यायों में विभक्त हैं। अलबेरुनी का विवरण महमूद गजनवी के भारतीय आक्रमण से पूर्व अथवा 11वीं शताब्दी के भारतीय सामाजिक जीवन पर महत्वपूर्ण प्रकाश डालता है।
  • अलबेरुनी भारतीय समाज की मुख्या विशेषता वर्णव्यवस्था का विस्तार से उल्लेख करता है। उसके अनुसार भारतीय समाज चार वर्णों में विभक्त था । सर्वोच्च जाती (वर्ण) ब्रह्मणों की थी।
  • अलबेरुनी के अनुसार, पराशर के पुत्र व्यास ने हिंदी के वर्णमाला की खोज की थी। इसमें 50 अक्षर थे।
  SSC MTS GK Question Practice Set - 13 | एसएससी एमटीएस जीके प्रैक्टिस सेट - 13

Leave a Comment

X

UP Police