Static GK Quiz for SSC & Railways Part -1

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

प्रश्न : भारत में सबसे पुराना गिरिजघर (सेंट थॉमस चर्च) किस राज्य में स्थित है?

  1. असम
  2. गोवा
  3. केरल
  4. पश्चिम बंगाल
उत्तर : केरल 

सेंट थॉमस सायरो-मलाबार कैथोलिक चर्च केरल के थ्रिशूर जिले के पालायुर नामक स्थान पर स्थित है। यह 52 ईस्वी में सेंट थॉमस द्वारा स्थापित किया गया। यह चर्च भारत में सबसे पुराना (रोमो-सीरियन) चर्च है।

 

प्रश्न : पूरी में “रथ यात्रा” किसके सम्मान में आयोजित की जाती है?

  1. भगवान राम
  2. भगवान शिव
  3. भगवान जगन्नाथ
  4. भगवान विष्णु
उत्तर : भगवान जगन्नाथ 

पूरी में “रथ यात्रा” भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) के सम्मान में आयोजित की जाती है। यह पर्व प्रतिवर्ष आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीय को मनाया जाता है।

 

प्रश्न : कामाख्या मंदिर भारत के किस आधुनिक राज्य में स्थित है?

  1. मेघालय
  2. मणिपुर
  3. नालंदा
  4. असम
उत्तर : असम 

कामाख्या मंदिर असम की राजधानी दिसपुर के पास गुवाहाटी से 8 किमी दूर कामाख्या में स्थित है। यह मंदिर निलांछल पर्वत पर स्थित है।

 

प्रश्न : हिंदुओं का तीर्थस्थल सबरीमाला किस राज्य में स्थित है?

  1. महाराष्ट्र
  2. केरल
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मध्य प्रदेश
उत्तर : केरल 

सबरीमाला हिन्दुओ का पवित्र स्थल है। जो केरल के पथनाम थिट्टा जिले में हैं। यह मंदिर भगवान अयप्पा को समर्पित है। यह लगभग 3000 फीट ऊँची पहाड़ी पर स्थित है।

 

प्रश्न : “हॉर्निबल फेस्टिवल” जिसे त्योहारों का त्योहार भी कहा जाता है, किस राज्य में मनाया जाता है?

  1. बिहार
  2. नागालैंड
  3. केरल
  4. कर्नाटक
उत्तर : नागालैंड

हॉर्निबल फेस्टिवल नागालैंड का सबसे बड़ा त्योहार है। इस त्योहार को दिसंबर माह के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। इस त्योहार का नाम हॉर्निबल पक्षी के नाम पर रख गया है।

  SSC MTS GK Question Practice Set - 31 | एसएससी एमटीएस जीके प्रैक्टिस सेट - 31

 

प्रश्न : भातखंडे संगीत महाविद्यालय कहाँ स्थित है?

  1. लखनऊ
  2. अहमदाबाद
  3. चंडीगढ़
  4. इलाहाबाद
उत्तर : लखनऊ

इसका नाम लखनऊ के महान संगीतकार पंडित विष्णु नारायण भातखंडे के नाम पर रखा गया है।

 

प्रश्न : प्रतिमापरक व्यक्तित्व अमृता शेरगिल का जन्म स्थान कहाँ है?

  1. हंगरी
  2. भारत
  3. ऑस्ट्रिया
  4. पोलैंड
उत्तर : हंगरी

पंजाबी पिता और हंगेरियन माता की संतान भारतीय चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म बुडापेस्ट हंगरी में हुआ था।

 

प्रश्न : आल सोल्स डे (All Souls Day) किस धर्म का त्यौहार है?

  1. बौद्ध धर्म
  2. जैन धर्म
  3. ईसाई धर्म
  4. हिन्दू धर्म
उत्तर : ईसाई धर्म

All Souls Day ईसाई धर्म का एक त्योहार है जो कि मृतकों की याद में मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से ईसाईयों के कैथोलिक सम्प्रदाय द्वारा आयोजित किया जाता है।

 

प्रश्न : किमोनो किस एशियाई देश की परिधान शैली है?

  1. कोरिया
  2. लाओस
  3. चीन
  4. जापान
उत्तर : जापान 

किमोनो का एक परंपरागत परिधान है। किमोनो सदैव पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं त्योहार के उत्सव में पहला जाने वाला परिधान है। यह सम्पूर्ण शरीर को ढंकने वाला एक शिष्ट एवं औपचारिक परिधान है जापान मे ‘किमोनो’ परिधान को विशेष महत्व प्राप्त है।

 

प्रश्न : राग कमेश्वरी की रचना किसने की थी?

  1. उस्ताद अमजद आली खान
  2. उदय शंकर
  3. पंडित रविशंकर
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : पंडित रविशंकर 

राग कमेश्वरी की रचना पंडित रविशंकर ने किया था।

 

प्रश्न : ‘लास्ट सपर’ एक प्रसिद्ध रिनेसन्स चित्रकारी किसकी श्रेष्ठ कृति थी?

  1. माईकल एंजेलो
  2. लियोनार्डो द विंसी
  3. राफेल
  4. टिटीअन
  CRPF Hindi Practice Set - 06 | सीआरपीएफ परीक्षा में पूछे जाने वाले हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न

उत्तर : लियोनार्डो द विंसी 

The Last Supper चित्रकारी प्रसिद्ध चित्रकार ‘लियोनार्डो द विंसी ‘ की श्रेष्ठ कृति है।

Leave a Comment

X

UP Police