प्रश्न | उत्तर |
---|---|
‘ऋग्वेद’ में सबसे प्रमुख देवता कौन हैं? | इन्द्र |
उपनिषद पुस्तकें हैं _____ । | दर्शन पर |
चार जाने माने वर्णों में से पहले स्थान पर कौन सा वर्ण था? | ब्राह्मण |
श्रीमदभगवदगीता किस ग्रंथ का भाग है? | महाभारत |
भारतीय संगीत का आदिग्रंथ कहा जाता है ______ । | सामवेद |
किस वेद में वैदिक युग की प्राचीनतम संस्कृति के बारे में सूचना दी गई है | ऋग्वेद |
जौ, गेहूँ, चावल तथा तंबाकू में से किस फसल का ज्ञान वैदिक काल के लोगों को नहीं था? | तंबाकू |
मानवजाति की सबसे पुराना साहित्यिक विरासत कौन-सी है? | ऋग्वेद |
चार वेदों सें से सबसे पुराना वेद कौन सा है? | ऋग्वेद |
प्राचीन भारत में लोगों को कितने वर्णों मे विभाजित किया गया था? | 4 |
नचिकेता और यमम के बीच सुप्रसिद्ध संवाद किस उपनिषद में उल्लिखित है? | कठोपनिषद |
आयुर्वेद, यजुर्वेद, गंधर्ववेद तथा शिल्प वेद में से कौन उपवेद के अंतर्गत नहीं आता है? | यजुर्वेद |
वेद, उपनिषद, पुराण और धर्मसूत्र किस भाषा में लिखे गये हैं? | संस्कृत |
कौन सा वेद धार्मिक अनुष्ठानों से संबंध रखता है? | यजुर्ववेद |
जौ (यव), जई (ओट), राई और गेहूँ में से कौन सा अन्न मनुष्य द्वारा सबसे पहले प्रयोग होने वालों में से था? | जौ (यव) |
वैदिक लोगों द्वारा किस धातु का प्रयोग पहले किया था? | तांबा |
‘वेद’ शब्द का अर्थ है? | ज्ञान |
आर्य, आर्य-पूर्वों के साथ अपने संघर्षों में सफल रहे, क्योंकि | उन्होंने घोड़ों द्वारा चलाए जा रहे रथों का प्रयोग किया |
आरंभिक वैदिक काल में वर्ण-व्यवस्था आधारित था- | व्यवसाय पर |
आर्यों को एक जाति कहने वाला पहला यूरोपियन कौन था? | मैक्समूलर |
आर्यन की प्राचीनतम बस्ती कहाँ थी? | सप्त सैन्धव |
समिति, सभा, गण और विदथ में से कौन सी जनजातीय सभा सामान्य रुप से जनजातीय सरदार (मुखिया) के चुनाव में शामिल होती थी? | समिति |
प्रसिद्ध गायत्री मंत्र कहाँ से लिया गया है? | ऋग्वेद |
भारतीय प्रतीक पर उत्कीर्ण ‘सत्यमेव जयते’ लिया गया है? | मुण्डकोपनिषद से |