SSC GD 2023 Exam 24 January All Shift Questions : एसएससी जीडी 2023 (staff selection commission द्वारा ) की परिक्षा शुरु हो चुकी है। यहाँ पर हम आपके लिए 24 जनवरी (24 January) के सभी शिफ्ट के प्रश्न लेकर आये हैं। यहाँ पर आपको SSC GD Exam Analysis 2023 को उपलब्ध करवाया गया है। अगर आपकी भी एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा में आने वाले दिनों में है तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।(SSC GD Exam 24 Jan 2023 All Shift Questions with Answer) (ssc gd constable exam)
SSC GD 2023 Exam 24 January All Shift Questions : एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा
प्रश्न. मुंबई को चेन्नई से कौनसा हाईवे जोड़ता है?
उत्तर. राष्ट्रीय राजमार्ग 4 (अंग्रेज़ी: National Highway 4 अथवा NH4) कुल लम्बाई 1235 किलोमीटर है। यह राजमार्ग महाराष्ट्र में मुंबई से निकलकर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई तक जाता है।
प्रश्न. राधा रेड्डी और राजा रेड्डी कौन से नृत्य से सम्बंधित है?
उत्तर. राजा और राधा रेड्डी एक भारतीय कुचिपुड़ी नृत्य युगल, गुरु और कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने नई दिल्ली में कुचिपुड़ी नृत्य के नाट्य तरंगिनी संस्थान की स्थापना और संचालन किया। कला के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए, भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।
प्रश्न. जीवन और दर्शन किसकी रचना है?
उत्तर. डॉ सम्पूर्णानन्द
प्रश्न. तृतीय पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य क्या था?
उत्तर. तीसरी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि पर जोर देना और गेहूं के उत्पादन में सुधार करना था। यह 1961 से 1966 की अवधि के लिए बनाया गया था। यह 1961 से 1966 की अवधि के लिए बनाया गया था। इस योजना का मुख्य लक्ष्य अर्थव्यवस्था को स्वतंत्र बनाना और टेक ऑफ की आत्म सक्रिय स्थिति तक पहुंचना था।
प्रश्न. उत्तराखंड के उपचुनाव में कौन जीता है?
उत्तर. पुष्कर सिंह धामी
प्रश्न. उपाधियों का अंत किस अनुच्छेद में है?
उत्तर. संविधान के अनुच्छेद 17 के तहत जातिवाद के आधार पर होने वाली छुआछूत या अस्पृश्यता के भेदभाव को गैर-संविधानिक माना गया है. वहीं, अनुच्छेद 18 के तहत सभी प्रकार की उपाधि देने की व्यवस्था को ख़त्म कर दिया गया
प्रश्न. सिक्किम राज्य की सीमा कितनी राज्यों से मिलती है?
उत्तर. अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल(बङ्गाल) राज्य इसके दक्षिण में है। अंग्रेजी, गोर्खा खस भाषा, लेप्चा, भूटिया, लिम्बू तथा हिंदी आधिकारिक भाषाएँ हैं।
प्रश्न. गोवा का मुख्य त्यौहार कौनसा है?
उत्तर. साओ जोआओ महोत्सव गोवा का प्रमुख कैथोलिक पर्व है। हर साल गोवा में 24 जून को साओ जोआओ महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
SSC GD Exam 24 Jan 2023 All Shift Questions with Answer in Hindi
प्रश्न. निम्नलिखित में से कुचीपुड़ी का संबंध किससे है?
उत्तर. प्रमुख कलाकारों की लिस्ट हमने नीचे लिखा है.
- लक्ष्मी नारायण शास्त्री
- स्वप्नसुंदरी
- राजा और राधा रेड्डी
- यामिनी कृष्णमूर्ति
- यामिनी रेड्डी
- कौशल्या रेड्डी
प्रश्न. हिमाचल प्रदेश के त्यौहार से सम्बंधित एक प्रश्न.
उत्तर. पोरी, हल्दा, गोची, भुण्डा उत्सव हिमाचल प्रदेश में मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहार है
प्रश्न. लोकपाल की न्युक्ति कौन करता है?
उत्तर. लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 चयन समिति के पहले चार सदस्यों की सिफारिशों के आधार पर “सर्वसम्मति से” प्रख्यात न्यायविद को भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाएगा।
प्रश्न. इनामगावं किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. इनामगाँव, महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक पुरातात्विक स्थल है।
प्रश्न. 2015 के राष्ट्रीय खेल में सबसे ज्यादा पदक किस राज्य ने जीता था?
उत्तर. भारत का 35वां राष्ट्रीय खेल केरल में 31 जनवरी से 14 फरवरी 2015 तक आयोजित किया गया था।
- यह दूसरी बार है जब 27वें राष्ट्रीय खेल 1987 के बाद केरल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है।
35वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर अम्मू था। - फाइनल पदक तालिका का नेतृत्व सर्विसेज ने किया, इसके बाद केरल और हरियाणा का स्थान रहा।
- सर्विसेज ने 91 स्वर्ण जीते और कुल 405 स्वर्ण पदक में से 22.47% हासिल किए।
- शीर्ष 3 टीमों ने कल स्वर्ण पदक का 45.68% जीता।
- महाराष्ट्र 4थे और पंजाब 5वें स्थान पर है।
SSC GD Exam Analysis {24 January 2023} All Shifts
प्रश्न. समीर कामत को किसके स्थान पर DRDO का अध्यक्ष चुना गया?
उत्तर. कामत, वर्तमान में डीआरडीओ के ‘नेवल सिस्टम्स एंड मैटेरियल्स’ प्रभाग के महानिदेशक हैं और वह जी. सतीश रेड्डी का स्थान लेंगे, जिन्हें रक्षा मंत्री का वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।
प्रश्न. पहली पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली?
उत्तर. पहली योजना (1951-1956)
पहली पंचवर्षीय योजना कुछ संशोधनों के साथ हैरोड-डोमर मॉडल पर आधारित थी। इस पंचवर्षीय योजना के अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू थे और गुलजारीलाल नंदा उपाध्यक्ष थे।
प्रश्न. क्रिकेट में दो विकेट के बीच की दुरी कितनी होती है?
उत्तर. दो विकेट के बीच की दूरी आम तौर पर 20.12 मीटर है। विकटों की ऊंचाई आम तौर पर जमीन से 71.1 सेमी ऊपर होती है। गेंदबाजी क्रीज की लंबाई 2.64 मीटर होनी चाहिए और विकेट के अनुरूप पिच के प्रत्येक छोर पर अंकित होनी चाहिए।
प्रश्न. राज्य कार्यपालिका का प्रमुख कौन होता है?
उत्तर. मुख्यमंत्री राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख होता है।
प्रश्न. गोपाल प्रसाद दूबे किस नृत्य से सम्बंधित है?
उत्तर. पंडित गोपाल प्रसाद दुबे का छऊ नृत्य से बचपन से ही लगाव रहा है. छऊ कला को उन्होंने बाल्यावस्था से ही सीखना शुरू किया. किशोरावस्था में ही वे इस नृत्य में पारंगत हो गये. पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरायकेला छऊ की सतरंगी छंटा बिखेर चुके हैं.
प्रश्न. हरित क्रांति का द्वितीय चरण कब शुरू हुआ?
उत्तर. श में हरितक्रांति की शुरुआत वर्ष 1966-67 में हुई थी। इसकी शुरुआत दो चरणों में की गई थी, पहला चरण 1966-67 से 1995-96 और दूसरे चरण में ब्रिंगिंग ग्रीन रिवोल्यूशन इन ईस्टर्न इंडिया (बीजीआरईआई) कार्यक्रम 2010-11 में शुरू किया गया।
प्रश्न. छतो पर जल संरक्षण कौनसे राज्य ने शुरू किया है?
उत्तर. तमिलनाडु पहला भारतीय राज्य है जिसने छत पर वर्षा जल संचयन शुरू किया है।
SSC GD 24th January 2023 Question Paper in Hindi
प्रश्न. गुरु कुंचू कुरूप किस शास्त्रीय नृत्य के प्रतिपादक थे?
उत्तर. कथकली – केरल
प्रश्न. दिल्ली पुलिस के हेड कौन है?
उत्तर. भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक संजय अरोरा को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. इसको लेकर गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है. संजय अरोरा अब राकेश अस्थाना की जगह लेंगे. संजय अरोरा 31 जुलाई 2025 तक के लिए अपने पद पर बने रहेंगे.
प्रश्न. राज्य पाल को अधिक पद यानी एक से अधिक राज्य के लिए राज्यपाल किस अनुच्छेद में वर्णित है?
उत्तर अनुच्छेद 153 – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 153 में यह प्रावधान है कि प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा। 1956 के 7वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों के लिए राज्यपाल के रूप में नियुक्त करने की सुविधा प्रदान की।
प्रश्न. सौर सेल उपयोग के क्या लाभ है?
उत्तर. सौर सेल के लाभ निम्नलिखित है-
- इनमें कोई भी गतिमान पुरजा नहीं होता, इनका रख रखाव सस्ता है।
- ये बिना किसी फोकसन युक्ति के काफी संतोषजनक कार्य करते हैं।
- इन्हें सूदूर तथा अगम्य स्थानों में स्थापित किया जा सकता है।
- यह प्रदूषण नहीं उत्पन्न करता है।
प्रश्न. उर्जा के पिरामिड की विशेषता?
उत्तर. ऊर्जा का पिरामिड पारिस्थितिक पिरामिड का एकमात्र प्रकार है, जो हमेशा सीधा होता है क्योंकि खाद्य शृंखला में ऊर्जा का प्रवाह हमेशा अप्रत्यक्ष होता है। इसके अलावा, हर बढ़ते हुए ट्रॉफिक स्तर के साथ, कुछ ऊर्जा पर्यावरण में खो जाती है और कभी भी सूरज में
SSC GD 23 January ka paper
प्रश्न. बुमचू त्यौहार किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर. बुमचू एक अनूठा सांस्कृतिक त्योहार है जो सिक्किम में मनाया जाता है। यह तिब्बती पंचांग के पहले महीने के 15 वें दिन ताशीदिंग मठ में मनाया जाता है। बुमचू या पवित्र जल युक्त बर्तन को खोलने का यह त्यौहार सिक्किम का पवित्र त्यौहार है।
प्रश्न. 2020 योग दिवस की थीम क्या थी?
उत्तर. “मानवता के लिए योग”, इस थीम पर ही दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाएगा. गौरतलब है कि भारत को योग गुरु कहा जाता है.
प्रश्न. प्रथम मेजर ध्यानचन्द्र पुरस्कार विजेता कौन है?
उत्तर. इस पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद थे
प्रश्न. राष्ट्रीय गान सर्वप्रथम कांग्रेस के किस अधिवेशन में गाया गया था?
उत्तर.
प्रश्न. भारतीय संविधान का भाग 6 किस अनुच्छेद से किस अनुच्छेद तक है?
उत्तर. अनुच्छेद 152 -237
प्रश्न. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जो मार्च 2022 में इस्तीफा दिए?
उत्तर. उद्धव ठाकरे
प्रश्न. उत्तराखंड के विधानसभा स्पीकर कौन है?
उत्तर. श्रीमती रितू खण्डूरी
SSC GD 2023 Exam Analysis in Hindi | |
---|---|
23 जनवरी के सभी प्रश्न | Click Here |
17 जनवरी के सभी प्रश्न | Click Here |
16 जनवरी के सभी प्रश्न | Click Here |
13 जनवरी के सभी प्रश्न | Click Here |
10 जनवरी के सभी प्रश्न. | Click Here |
11 जनवरी के सभी प्रश्न | Click Here |
SSC GD Exam Subject Wise Quiz | |
History | Click Here |
Geography | Click Here |
Polity | Click Here |
Reasoning | Click Here |
English | Click Here |
Math | Click Here |
Current Affairs | Click Here |
Previous Year Questions | Click Here |