SSC Delhi Police Constable Math Question Practice Set – 03

SSC Delhi Police Constable Math Question Practice Set – 03: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की परिक्षा में गणित (Math) से प्रश्नों की संख्या का काफी महत्त्व है। इस परिक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें 15 प्रश्न Math के होते हैं। जिसको देखते हुए हम SSC Delhi Police Constable Exam के लिए पिछले वर्षों में पूछे गये प्रश्नों के आधार पर Math Question Practice Set लेकर आये हैं।

ये प्रैक्टिस सेट का तीसरा भाग है। जिसमें कुल 10 प्रश्न दिये गये हैं। अगर आप इस परिक्षा की तैयारी में लगे हैं तो ये सभी प्रश्न (SSC Delhi Police Constable Computer Question in Hindi) आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाले हैं।

 

SSC Delhi Police Constable Math Question Practice Set – 03

1. एक व्यक्ति ने अपनी यात्रा का पहला भाग 160 km/h और दूसरा भाग 240 km/h की गति से तय किया और अपने गंतव्य तक कुल 3840किमी की दूरी को 20 घंटे में तय किया। दूसरे भाग की दूरी कितने घंटे में पूरी की गयी?

2. निम्नलिखित में से कौन सा भिन्न सबसे छोटा है?

11/12, 13/14, 12/13, 15/16, 19/20

3. दो संख्याओं का योग 26 और उनका अंतर 14 है, यदि बड़ी संख्या के तीन गुने को छोटी संख्या से भाग दिया जाए, तो भागफल कितना होगा?

4. A किसी काम को 45 दिनों में पूरा कर सकता है। वह 30 दिनों तक काम करता है और फिर काम छोड़ देता है। यदि B शेष काम 5 दिनों में पूरा करता है, तो B अकेले पूरे काम को कितने दिनों में पूरा करता है?

5. छोटी से छोटी वह संख्या कौन सी है, जिसे 12, 10 और 11 से विभजित करने पर शेष क्रमशः 11, 9 और 10 प्राप्त होता है?

6.

दो व्यक्तियों में प्रत्येक को 43,892 रुपए की धनराशि का ऋण 3 वर्ष के लिए दिया गया, जिसमें एक को 30% वार्षिक साधारण ब्याज पर दूसरे को वार्षिक रूप से संयोजित होने वाली 30% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर भुकतान करना था। इस 3 वर्ष की अवधि में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज की तुलना में प्राप्त साधारण ब्याज कितने प्रतिशत (दसमलव के एक स्थान तक शुद्ध) कम होगा?

7. एक दुकानदार ने 1000 किलो चावल खरीदकर उसका एक भाग 10% के लाभ पर और शेष भाग 20% की हानि पर बेच दिया। पूरे लेन-देन में उसे 11% की हानि हुई। चावल की कितनी मात्रा (किलो में) 20% हानि पर बेची गई?

8. एक घनाभकार खुली टंकी बाहर से 1.6 m लंबी और 1.3 m चौड़ी और 15 cm ऊंची है। इसकी क्षमता 900 लीटर और इसकी दीवारें 5 cm मोती है। इसकी तली की मोटाई (cm में) ज्ञात कीजिए।  

9. किसी वस्तु का अंकित मूल्य 5000 रु है। इस पर क्रमशः 15%, 10% और 18% की तीन क्रमिक छूटें दी गयी है। तो उस वस्तु का विक्रय मूल्य (रु में) ज्ञात कीजिए। 

10. A और B प्रत्येक ने समान धनराशि 3 वर्षो के लिए क्रमशः 5% वार्षिक साधारण ब्याज और वार्षिक रूप से संयोजित होने वाली चक्रवृद्धि ब्याज पर दर पर ऋण लिया। भुकतान के समय A की तुलना में B को 427 रुपया अधिक देना था। B के द्वारा ऋण ली गई धनराशि और भुकतान किया गया ब्याज (रुपए में) ज्ञात कीजिए।


 

  Geography Quiz-13 : नदियाँ और अपवाह तंत्र पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न, भाग-2

प्रातिक्रिया दे