SSC CHSL 2023 Exam 10 March All Shift Questions : एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL Exam Analysis Today) की परिक्षा शुरु हो चुकी है। यहाँ पर हम आपके लिए 10 मार्च (10मार्च ) के सभी शिफ्ट के प्रश्न लेकर आये हैं। यहाँ पर आपको SSC CHSL Exam Analysis 2023 को उपलब्ध (SSC CHSL aaj ka paper) करवाया गया है। अगर आपकी भी एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL 10 March 2023 paper pdf) परीक्षा में आने वाले दिनों में है तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।(SSC CHSL Exam 10 March 2023 All Shift Questions with Answer) (SSC CHSL Question paper in Hindi)
SSC CHSL Exam 10 March Exam Analysis Shift 1
प्रश्न- भारतीय संविधान की किस अनुसूची मे दलबदल विरोधी कानून दिया गया है?
उत्तर– भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची में दलबदल के आधार पर संसद और राज्य विधायिका के सदस्यों की अयोग्यता से संबंधित प्रावधानों से संबंधित है। भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची में दलबदल विरोधी कानून दिया गया है। यह 30 जनवरी 1985 को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।
प्रश्न- जबलपुर शहर किस नदी के किनारे पर स्थित है?
उत्तर- विंध्य पर्वत श्रृंखला में स्थित यह नगर पवित्र नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। जबलपुर भारत के प्रमुख शहरों दिल्ली हैदराबाद अहमदाबाद पुणे कोलकाता तथा मुंबई से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है।
प्रश्न- मोहनीअट्टम किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?
उत्तर– मोहिनीअट्टम केरल की एक एकल नृत्य परंपरा है, जिसे प्रकृति नामक एक युवती ने, नृत्य और संगीत के माध्यम से स्वयं को मंदिर के देवता को समर्पित करने के लिए किया था।
SSC CHSL Exam Analysis Today in Hindi
प्रश्न- निम्नलिखित मे से कौन समवर्ती सूची का विषय नहीं है?
उत्तर– समवर्ती सूची के विषय निम्नलिखित है।
- आर्थिक योजना/नियोजन
- योजना आयोग
- आपराधिक मामले
- जनसंख्या नियंत्रण व परिवार नियोजन
- शिक्षा
- वन
- विद्युत
- दण्ड प्रक्रिया
प्रश्न- यूआरएल का सम्पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर– यूआरएल का फुल फॉर्म यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर है। एक यूनिफ़ॉर्म रिसोर्स लोकेटर, जिसे बोलचाल की भाषा में वेब एड्रेस कहा जाता है, एक वेब रिसोर्स का संदर्भ है जो कंप्यूटर नेटवर्क पर इसके स्थान और इसे पुनर्प्राप्त करने के लिए एक तंत्र को निर्दिष्ट करता है।
प्रश्न- आईपीएल के 15वें सीजन मे निम्नलिखित से कौनसा टीम सेमीफ़ाइनल मे अपनी जगह नहीं बनाई थी?
उत्तर– आईपीएल के 15वें सेमीफ़ाइनल मे पहुँचने वाली टीम
- गुजरात टाइटंस
- राजस्थान रॉयल्स
- लखनऊ सुपरजायंट्स
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
प्रश्न- FIBA बास्केटबाल विश्वकप का खिताब किस देश ने जीता?
उत्तर– स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर फीबा बास्केटबाल वर्ल्ड कप जीता था। चीन की राजधानी बीजिंग में खेले गए फाइनल में स्पेन की टीम ने 95-75 के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। वह 13 साल बाद चैम्पियन बना।
प्रश्न- खेलो इंडिया यूथ गेम्स मे हरियाणा ने कितना पदक जीता है?
उत्तर–
रैंक | राज्य | स्वर्ण पदक | रजत पदक | कांस्य पदक | कुल पदक |
1 | महाराष्ट्र | 56 | 55 | 50 | 161 |
2 | हरियाणा | 41 | 32 | 55 | 128 |
3 | मध्य प्रदेश | 39 | 30 | 27 | 96 |
4 | राजस्थान | 19 | 10 | 19 | 48 |
5 | दिल्ली | 16 | 22 | 26 | 64 |
6 | केरल | 15 | 12 | 19 | 46 |
7 | मणिपुर | 13 | 9 | 12 | 34 |
8 | तमिलनाडु | 12 | 19 | 21 | 52 |
9 | ओडिशा | 11 | 8 | 11 | 30 |
10 | पंजाब | 11 | 7 | 15 | 33 |
11 | पश्चिम बंगाल | 10 | 13 | 14 | 37 |
12 | कर्नाटक | 9 | 24 | 21 | 54 |
13 | तेलंगाना | 7 | 6 | 12 | 25 |
14 | उत्तर प्रदेश | 6 | 14 | 16 | 36 |
15 | गुजरात | 5 | 8 | 7 | 20 |
16 | चंडीगढ़ | 5 | 1 | 11 | 17 |
17 | आंध्र प्रदेश | 3 | 2 | 5 | 10 |
17 | अरुणाचल प्रदेश | 3 | 2 | 4 | 9 |
19 | झारखंड | 3 | 1 | 3 | 7 |
20 | जम्मू और कश्मीर | 2 | 5 | 4 | 11 |
21 | असम | 2 | 3 | 2 | 7 |
22 | छत्तीसगढ़ | 2 | 2 | 8 | 12 |
23 | उत्तराखंड | 2 | 1 | 4 | 7 |
24 | बिहार | 1 | 1 | 5 | 7 |
25 | पुडुचेरी | 1 | 1 | 2 | |
26 | सिक्किम | 1 | 1 | 2 | |
27 | हिमाचल प्रदेश | 4 | 4 | 8 | |
28 | मेघालय | 1 | 1 | 2 | |
28 | मिजोरम | 1 | 1 | 2 | |
30 | लक्षद्वीप | 1 | 1 | ||
31 | दादर और नगर हवेली और दमन और दीव | 1 | 1 | ||
31 | गोवा | 1 | 1 | ||
31 | नागालैंड | 1 | 1 | ||
31 | त्रिपुरा | 1 | 1 | ||
– | लद्दाख | ||||
– | अंडमान और निकोबार द्वीप |
प्रश्न- मोमबत्ती बुझने के बाद उसकी लौ किस रंग की होती है?
उत्तर– मोमबत्ती में, अधूरा दहन होता है इसलिए यह पीले रंग में होता है जबकि एलपी स्टोव में, पूर्ण दहन होता है इसलिए नीला रंग होता है।
प्रश्न- पांडव की राजधानी क्या थी?
उत्तर– इंद्रप्रस्थ (इंद्रदेव का शहर) (पालि: इंद्रप्रस्थ, संस्कृत: इन्द्रेप्रस्था ), भारत के केन्द्र-शासित प्रदेश दिल्ली मे स्थित एक प्राचीन शहर है। यह प्राचीन भारत के राज्यों में से एक था। महान भारतीय महाकाव्य महाभारत के अनुसार यह पांडवों की राजधानी थी।
प्रश्न- नीति आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर– नीति आयोग के अध्यक्ष पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री आसीन होते हैं।
SSC CHSL Exam 10 March Exam Analysis Shift 2
प्रश्न- 1857 की क्रांति मे मेरठ से किसने प्रतिनिधित्व किया था?
उत्तर– 1857 की क्रान्ति में जनता की सहभागिता की शुरूआत कोतवाल धनसिंह गुर्जर के नेतृत्व में मेरठ की जनता ने की थी।
प्रश्न- नीति आयोग की स्थापना कब हुई?
उत्तर– नीति आयोग भारत सरकार द्वारा गठित एक नया संस्थान है जिसे योजना आयोग के स्थान पर बनाया गया है। 1 जनवरी 2015 को इस नए संस्थान के सम्बन्ध में जानकारी देने वाला मन्त्रिमण्डल का प्रस्ताव जारी किया गया। यह संस्थान सरकार के थिंक टैंक के रूप में सेवाएँ प्रदान करेगा और उसे निर्देशात्मक एवं नीतिगत गतिशीलता प्रदान करेगा।
प्रश्न- 2018 के एशियाई खेलो मे भारत का ध्वजवाहक कौन था?
उत्तर– इंडोनेशिया ने जकार्ता और पालेमबांग में 2018 एशियाई खेलों की मेजबानी की. उद्घाटन समारोह के दौरान, भारत के ध्वजवाहक नीरज चोपड़ा थे।
प्रश्न- दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शसिका कौन थी?
उत्तर– “रज़िया सुल्तान” या “रज़िया सुल्ताना” के नाम से जाना जाता है, वे भारत के इतिहास में दिल्ली सल्तनत की पहली महिला सुल्तान थी।
प्रश्न- कुल्लू को मनाली से जोड़ने वाला दर्रा कौन सा है?
उत्तर– रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में कुल्लू घाटी और लाहौल और स्पीति घाटियों के बीच 3,980 मीटर (13,058 फुट) की ऊँचाई पर स्थित एक हिमालय का दर्रा है। यह हिमालय की पीर पंजाल श्रेणी के पूर्वी भाग में मनाली से 51 किमी दूर है।
प्रश्न- पीवी सिंधु ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलो मे कौनसा पदक जीता है?
उत्तर– पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला एकल बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ वह CWG में तीनों रंग के पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गई हैं।
प्रश्न- द ग्रेट वाल ऑफ चाइना कितने वर्षो पहले बना है?
उत्तर– चीन की विशाल दीवार मिट्टी और पत्थर से बनी एक किलेनुमा दीवार है जिसे चीन के विभिन्न शासकों के द्वारा उत्तरी हमलावरों से रक्षा के लिए 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 16 वीं शताब्दी तक बनवाया गया था. चीन की यह महान दीवार 2,300 से अधिक साल पुरानी है. यह दीवार दुनिया के सात अजूबों में गिनी जाती है।
प्रश्न- मानिक लाल किससे संबन्धित है?
उत्तर–
ssc chsl exam question paper
प्रश्न- 2022 मे भारत का विश्व जीडीपी मे क्या स्थान था?
उत्तर– राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, मौजूदा कीमत पर जीडीपी (नॉमिनल जीडीपी) 2022-23 की पहली तिमाही में 26.7% बढ़कर 64.95 लाख करोड़ रुपये रही। 2021-22 की समान तिमाही में यह 51.27 लाख करोड़ रुपये थी। 2021-22 में मौजूदा कीमत पर जीडीपी 32.4 फीसदी बढ़ी है।
प्रश्न- साल 2022 मे भारत का अटार्नी जनरल कौन था?
उत्तर– भारत के पहले अटॉर्नी जनरल एमसी सीतलवाड़ थे और भारत के वर्तमान अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल हैं।
प्रश्न- झारखंड मे कौनसी घाटी स्थित है?
उत्तर– झारखंड में पतरातू घाटी है। पतरातू घाटी झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित है।
प्रश्न- हाल ही मे 36वें राष्ट्रमंडल खेल मे किसने योगाशन मे गोल्ड मेडल जीता है?
उत्तर– गुजरात की पूजा पटेल, योगासन में स्वर्ण जीतने वाली पहली खिलाडी बनी हैं।
SSC CHSL Exam 10 March Exam Analysis Shift 3
प्रश्न- जलदूत एप्लिकेशन क्या मापने के लिए लॉंच किया गया था?
उत्तर– इस ऐप को ग्रामीण विकास मंत्रालय ने विकसित किया है. बताया जा रहा है कि इसका उपयोग देश के किसी भी गांव के चयनित कुओं के जलस्तर का पता लगाने के लिए किया जाएगा. जलदूत ऐप ग्राम रोजगार सहायक को साल में दो बार (मानसून पूर्व और मानसून के बाद) चयनित कुओं के जलस्तर को मापने में सक्षम बनाएगा.
प्रश्न- डेविस कप किस खेल से संबन्धित है?
उत्तर– डेविस कप एक अंतर्राष्ट्रीय पुरुष टेनिस स्पर्द्धा है जो कि दलों द्वारा खेली जाती है। डेविस कप प्रतिवर्ष नॉक आउट ढंग से खेला जाता है।
प्रश्न- कालबेलिया नृत्य किस राज्य से संबन्धित है?
उत्तर– कालबेलिया राजस्थान की एक प्रसिद्ध नृत्य शैली है। वैसे कालबेलिया यहां की सपेरा जाति को कहा जाता है। इसलिए इसे इसी जाति का नृत्य कहा जाता है।
प्रश्न- जापानी फॉर्मूला 1 ग्रैंड प्रिक्स 2022 किसने जीता है?
उत्तर– वर्सटाप्पेन ने लगातार दूसरी बार फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता। जापानी ग्रैंड प्रिक्स के रूप में इस सत्र में उनकी 12वीं जीत है। वर्सटाप्पेन 2 या 2 से अधिक बार विश्व चैंपियन बनने वाले 17वें खिलाड़ी हैं। फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब सर्वाधिक 7-7 बार माइकल शूमाकर और लुईस हैमिल्टन ने जीता है।
प्रश्न- ………….. प्राचीन मार्शल आर्ट है?
उत्तर– कलरीपयट्टु भारतीय मार्शल आर्ट है, जिसकी उत्पत्ति केरल में हुई थी। इसे भारत के अलावा दुनिया के सबसे पुराने मार्शल आर्ट्स में से एक माना जाता है।
प्रश्न- एक गेंद मे 3000 इकाई संवेग है, वेग को दुगुना कर दिया जाए तो गेंद का नया संवेग क्या होगा?
उत्तर– संवेग 2 गुना और गतिज ऊर्जा 4 गुना बढ़ जाती है। यदि वेग दोगुना कर दिया जाए, तो संवेग 2 गुना और गतिज ऊर्जा 4 गुना बढ़ जाती है।
प्रश्न- प्रसिद्ध उपन्यास दुर्गेश नंदिनी किसने लिखा है?
उत्तर– बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय
बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय बांग्ला भाषा के प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, गद्यकार और पत्रकार थे। भारत का राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ उनकी ही रचना है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के काल में क्रान्तिकारियों का प्रेरणास्रोत बन गया था। रबीन्द्रनाथ ठाकुर के पूर्ववर्ती बांग्ला साहित्यकारों में उनका अन्यतम स्थान है।
प्रश्न- विश्व का सबसे ऊंचा पठार कौनसा है?
उत्तर– विश्व का सबसे ऊंचा पठार तिब्बत का पठार है (5000 मीटर ऊँचा) जो उत्तर में कुनलुन व दक्षिण में हिमालय पर्वतों से घिरा हुआ हैं।
प्रश्न- भारत की सबसे ऊंची शिखर चोटी कौनसी है?
उत्तर– कंचनजंगा चोटी
सिक्किम के उत्तर पश्चिम भाग में नेपाल और भारत की सीमा पर स्थित कंचनजंगा भारत की सबसे ऊंची और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चोटी है. 8586 मीटर यानी 28,169 फीट की ऊंचाई वाली ये चोटी माउंट एवरेस्ट से सिर्फ 262 मीटर कम है।
प्रश्न- पूर्वी तट का क्षेत्रीय नाम क्या है?
उत्तर– पूर्वी तट के क्षेत्रीय नाम: ओडिशा = उत्कल तट; तमिलनाडु = कोरोमंडल तट या पायन घाट।
प्रश्न- आयुध अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ?
उत्तर– 1959
प्रश्न- निम्नलिखित मे से कौनसा वाद्ययंत्र ठोस यंत्र है?
उत्तर–
प्रश्न- SRESTHA के लिए विश्व बैंक ने किस राज्य को 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिया है?
उत्तर– विश्व बैंक ने गुजरात में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और रोग निगरानी के लिए 35 करोड़ डॉलर मंजूर किए नई दिल्ली, 21 सितंबर, 2022 – विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक बोर्ड ने आज पश्चिमी भारतीय राज्य गुजरात को अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार के लिए 35 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी।
प्रश्न- अनुच्छेद 50 किस्से संबन्धित है?
उत्तर– अनुच्छेद 50 के अनुसार राज्य को न्यायिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक सेवाओं में न्यायपालिका का कार्यपालिका से अलगाव सुनिश्चित करना है और संघीय कानून बनाकर इस उद्देश्य को प्राप्त कर लिया गया है।
प्रश्न- अक्टूबर 2022 मे चंद्रयान 2 ने किस पदार्थ की बहुतायत का पता लगाया है?
उत्तर– चंद्रयान-2 ने चांद की सतह पर पहली बार बड़ी मात्रा में सोडियम का पता लगाया है।
प्रश्न- MPI के अनुसार विश्व मे सबसे गरीब लोग किस देश मे रहते है?
उत्तर– दुनिया में सबसे ज़्यादा 22.8 करोड़ गरीब भारत में हैं, इसके बाद नाइजीरिया में 9.6 करोड़ लोग गरीब हैं।
प्रश्न- रिर्वस रेपों रेट क्या है?
उत्तर–
प्रश्न- PM-JAY 2018 मे किस लिए शुरू किया गया था?
उत्तर– आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है, जिसे 23 September, 2018 को पूरे भारत मे लागू किया गया था। 2018 के बजट सत्र में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस योजना की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (बीपीएल धारक) को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है।
प्रश्न- परिवर्तित किरण से अभिलम्ब पृष्ठ कोण
उत्तर– परावर्तित किरण और अभिलंब के बीच बने कोण को परावर्तन कोण (∠r) कहते हैं।
SSC CHSL Exam 10 March Exam Analysis Shift 4
प्रश्न- पिट्स इंडिया अक्त कब पेश किया गया था?
उत्तर– 1773 के विनियमन अधिनियम के दोषों को सुधारने के लिए, पिट्स इंडिया अधिनियम, जिसे ईस्ट इंडिया कंपनी अधिनियम 1784 के नाम से भी जाना जाता है, पेश किया गया था।
प्रश्न- अस्पृश्यता का अंत किस अनुच्छेद से संबन्धित है?
उत्तर– अनुच्छेद 17 समता के अधिकार को एक क्षेत्र विशेष में लागू करता है और अस्पृश्यता के अंत की घोषणा करता है।
प्रश्न- विजय हज़ारे ट्रॉफी किस खेल संबन्धित है?
उत्तर– विजय हजारे ट्रॉफी का संबन्ध क्रिकेट से है।
प्रश्न- 2022 एशिया कप का रनरअप टीम कौनसी है?
उत्तर– श्रीलंका
प्रश्न- हरनाज सिंधु ने 2021 मे कौनसा खिताब जीती थी?
उत्तर– 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज भारत के सिर बंधा है. इससे पहले 2000 में भारत की लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था. 2017 में हरनाज ने मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था. इस साल सितंबर में उन्होंने मिस डीवा यूनिवर्स इंडिया 2021 का ताज अपने नाम किया था।
प्रश्न- राष्ट्रिय सांख्यकी आयोग की स्थापना किस वर्ष की गयी थी?
उत्तर– 12 जुलाई 2006
प्रश्न- Buero of indian Standards किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है?
उत्तर– भारतीय मानक ब्यूरो (The Bureau of Indian Standards (BIS)) भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाली संस्था है। यह उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।
प्रश्न- ठोस गैस का परिवर्तन क्या कहलता है?
उत्तर– ठोस-से-गैस परिवर्तन को उर्ध्वपातन कहा जाता है, जबकि व्युत्क्रम प्रक्रिया को निक्षेप कहा जाता है।
प्रश्न- लौह स्तम्भ का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर– यह कथित रूप से राजा चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य से निर्माण कराया गया, किन्तु कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पहले निर्माण किया गया, सम्भवतः 912 ईपू में। इस स्तम्भ की उँचाई लगभग सात मीटर है और पहले हिन्दू व जैन मन्दिर का एक भाग था।
प्रश्न- रात को पेड़ के नीचे क्यू नहीं सोना चाहिए?
उत्तर– रात के समय अधिकतर पेड़ों द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड निकाला जाता है और ऑक्सीजन को ग्रहण किया जाता है. यही कारण है कि रात के समय पेड़ के नीचे न सोने की हिदायत दी जाती है.