आरआरबी ग्रुप डी के लिए महत्वपूर्ण जीएस प्रश्न : नमस्कार दोस्तों, आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आरआरबी ग्रुप डी की परिक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। ये सभी प्रश्न आरआरबी ग्रुप डी 2015 की परिक्षा से लिए गये है। आशा करते हैं कि ये सभी प्रश्न आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।
RRB Group D Important GS Questions in Hindi
प्रश्न 1 : साहित्य और कला का बहुत बड़ा हिमायती, राजा भोज, निम्न में से किस राजवंश से सम्बन्धित था?
करकोटा
उत्पल
परमार
गुर्जर प्रतिहार
धार नरेश भोजदेव परमार वंश के नौवें राजा थे। परमार वंशीय राजाओं ने मालवा की राजधानी धारा नगरी से आठवीं शताब्दी से लेकर जौदहवीं शताब्दी के पूर्वाद्ध तक राज्य किया था। राजा भोज मुंज के छोटे भाई सिंधु राजा के पुत्र थे।
प्रश्न 2 : जो खिताब महात्मा गाँधी को अंग्रेज सरकार ने दिया और जिसे उन्होंने असहयोग आन्दोलन के समय त्याग दिया, वह था
हिन्द केसरी
केसर ए हिन्द
राय बहादुर
राय दुर्लभ
असहयोग आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य यह था कि ब्रिटिश भारत की जो भी राजनीतिक, सामाजिक संस्थाएँ हैं, इन सभी का बहिष्कार कर दिया जाए और इस प्रकार सरकारी मशीनरी को ठप कर दिया जाए। आन्दोलन का सूत्रपात गाँधी जी ने केसर-ए-हिन्द की उपाधि को वापिस करके किया।
टीपू सुल्तान मैसूर राज्य के शासक थे। टीपू सुल्तान का जन्म 20 नवम्बर 1750 को कर्नाटक के देवनाहल्ली में हुआ था। उनका पूरा नाम सुल्तान फतेह अलीखान शाहाब था। इनके पिता का नाम हैदर अली और माता का फकरुनिसा था।
प्रश्न 4 : संस्कृत रचना पंचतन्त्र का लेखक किसे माना जाता है?
विष्णु शर्मा
चरक
सुश्रुत
भवभूति
पण्टित विष्णु शर्मा प्रसिद्ध संस्कृत नीति पुस्तक पंचतन्त्र के रचयिता थे। नीति कथाओं में पंचतन्त्र का पहला स्थान है। उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर कहा जा सकता है कि जब इस ग्रन्थ की रचना पूरी हुई, तब उनकी उम्र 80 वर्ष थी।
प्रश्न 5 : निम्न में से किस भारतीय नेता को पंजाब केसरी कहा जाता था?
लाला लाजपत राय
सरदार बलदेव सिंह
रणजीत सिंह
भगत सिंह
लाला लाजपत राय भारत के अग्रवंश में जन्मे एक प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी थे। इन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है। इन्होंने पंजाब केसरी भी कहा जाता है। इन्होंने पंजाब नेशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे।
प्रश्न 6 : सन् 1887 में, भारतीय राष्ट्रीय समाज कांग्रेस की स्थापना किसने की?
बी जी तिलक
एम जी राणाडे
जी के गोखले
रामप्रसाद बिस्मिल
महादेव गोविन्द राणाडे भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद् थे। 1887 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना एम जी राणाडे ने की थी।
प्रश्न 7 : प्रायद्वीप भारत का दक्षिणतम बिन्दु कन्याकुमारी है?
कर्क रेका के उत्तर में
भूमध्य रेखा के दक्षिण में
मकर रेखा के दक्षिण में
भूमध्य रेखा के उत्तर में
कन्याकुमारी तमिलनाडु प्रान्त के सुदूर दक्षिण तट पर बसा एक शहर है। यह हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर का संगम स्थल है। जहाँ भिन्न सागर अपने विभिन्न रंगों से मनोरम छटा बिखेरते हैं। यह भूमध्य रेखा के उत्तर में है।
प्रश्न 8 : भारतीय उपमहाद्वीप की तीन महत्वपूर्ण नदियों का उद्गम वृहत हिमालय में मानसरोवर झील के पास है। वे नदियाँ हैं-
सिन्धु, झेलम और सतलज
ब्रह्मपुत्र, सतलज और यमुना
ब्रह्मपुत्र, सिन्धु और सतलज
झेलम, सतलज और यमुना
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र का उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोबर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमबाह से हुआ। सिन्धु का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोबर के निकट सिन-का-बाब नामक जल धारा से माना जाता हा। सतलरज नदी मानसरोबर के समीप राकस ताल से निकलती है।
प्रश्न 9 : निम्न में से किसे कृषि के लिए प्रति हेक्टेयर सबसे अधिक पानी की आवश्यकता होती है?
जौ
मक्का
गन्ना
गेहूँ
गन्ना एक प्रमुख फसल है, जिससे चीनी, गुड़ आदि का निर्माण होता है। गन्ने के लिए अच्छे जल निकास वाली दोमठ भूमि सर्वोत्तम होती है। गन्ने की अधिक पैदावार लेने के लिए सरवेत्तम समय अक्टूबर, नवम्बर है।
प्रश्न 10 : कौन सा धूमकेतु हर 76 साल में एक बार दिखाई देता है?
हैली
होम
डोनाटी
अल्फा सेंचुरी
हैली धूमकेतु को लघु-अवधि धूमकेतु के रुप में माना जाता है। यह प्रत्येक 75 से 76 वर्ष के अन्तराल पर पृथ्वी से नजर आता है। इसे पृथ्वी से नग्न आँखों से साफ-साफ देखा जा सकता है।
9/10 sahi hai mere