Railway RRC Group D 18 August Shift-3 Questions : 18 अगस्त की तीसरी शिफ्ट में पूछे गये रेलवे ग्रुप डी के प्रश्न

Railway Group D 18 August Shift-3 Questions : रेलवे ग्रुप डी की 18 अगस्त की तीसरी शिफ्ट की परिक्षा समाप्त हो चुकी है। इससे पहले हम 17 अगस्त के ग्रुप डी के प्रश्न और 18 अगस्त के पहले शिफ्ट और दूसरे शिफ्ट के प्रश्न उपलब्ध करवा चुके हैं।  यहाँ पर हम आपके लिए 18 अगस्त की तीसरी शिफ्ट (Railway RRC Group D 18 August Shift-3 Questions) में पूछे गये प्रश्न लेकर आये हैं।

18 august 3rd shift railway group d questions

आपको बता दें कि अभी तक रेलवे ग्रुप डी परिक्षा का पैटर्न एक ही तरह का चल रहा है। ऐसे में अगर आप अगली शिफ्ट में रेलवे ग्रुप डी की परिक्षा देने वाले हैं तो ये सभी RRC Group D 18 August Shift-3 Questions आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकेंगे।

  Railway RRC Group D Daily All Shift Questions

Railway Group D 18 August Shift-3 Questions

प्रश्न. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?
उत्तर. स्वामी विवेकानन्द

प्रश्न. मारुति 800 की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर. 14 दिसंबर 1983

प्रश्न. पंजाब नेशनल बैंक में कितने बैंक का विलय हुआ है?
उत्तर. यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया( United Bank of India) और यूको बैंक ( UCO Bank)

प्रश्न. त्रिपुरा में कौन सी भाषा बोली जाती है?
उत्तर. बंगाली और त्रिपुरी भाषा (कोक बोरोक) यहाँ की मुख्य भाषायें हैं

  80+ Physics Questions for Railway Group D Exam in Hindi

प्रश्न. भारतीय संविधान में कितने भाग हैं?
उत्तर. 22 भाग

प्रश्न. भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं?
उत्तर. 12 अनुसूचियाँ

प्रश्न. बंधन बैंक की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर. 23 अगस्त 2015

प्रश्न. अनुच्छेद 243 (E) में किस का उल्लेख है?
उत्तर. प्रत्येक राज्य में ग्राम स्तर मध्यवर्ती उच्च स्तर पर पंचायतों का गठन

अनुच्छेद 243 (A) ग्रामसभा
अनुच्छेद 243 (B) ग्राम पंचायतों का गठन
अनुच्छेद 243 (C) ग्राम पंचायतों की संरचना
अनुच्छेद 243 (D) पंचायतों में स्थानों का आरक्षण
अनुच्छेद 243 (E) पंचायतों का कार्यकाल
अनुच्छेद 243 (F) पंचायत सदस्यों के लिए अयोग्यताएँ
अनुच्छेद 243 (G) पंचायत की शक्तियाँ, उत्तरदायित्व एवं अधिकार
अनुच्छेद 243 (H) कर अध्यारोपित करने की शक्तियाँ और उनकी निधियाँ
अनुच्छेद 243 (I) वित्त आयोग का गठन
अनुच्छेद 243 (J) पंचायत के लेखों की संप्रीक्षा
अनुच्छेद 243 (K) पंचायातों के लिए निर्वाचन
अनुच्छेद 243 (O) निर्वाचन संबंधी मामलों में न्यायालय के हस्तक्षेप का वर्जन

प्रश्न. 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन गुजरात के कितने शहरों में होगा?
उत्तर. 6 शहर (अहमदाबाद, गाँधीनगर, सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, और भावनगर)

प्रश्न. पौधे का फोटो देकर उसके भाग को पहचानने के लिए दिया था?
उत्तर.

  35+ RRB Group D Biology Practice Set in Hindi

प्रश्न. अगर प्रकाश ज्यादा हो जाए तो पौधों के श्वसन दर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर.

प्रश्न. ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते हैं?
उत्तर.

प्रश्न. चालक तार में बल की दिशा किस नियम से ज्ञात की जाती है?
उत्तर. धारावाही चालक पर चुम्बकीय क्षेत्र के कारण लगने वाले बल की दिशा फ्लेमिंग के बायें हाथ के नियम से ज्ञात की जा सकती है।

महत्वपूर्ण तथ्य
यदि बायें हाथ की प्रथम तीन अंगुलियाँ एक-दूसरे के लंबवत फैलायी जाएँ और तर्जनी चुंबकीय क्षेत्र की दिशा में हो एवं मध्यमा चालक में बहने वाली धारा की दिशा में हो तो उस चालक पर लगने वाला चुम्बकीय बल अंगूठे वाली दिशा में होगा।
फ्लेमिंग के बायें हाथ के नियम का उपयोग इलेक्ट्रिक मोटर्स में चुंबकीय बल की दिशा को ज्ञात करने के लिए किया जाता है जबकि फ्लेमिंग के दाहिने हाथ के नियम का उपयोग विद्युत जनरेटर में प्रेरित धारा कि दिशा ज्ञात करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न. गोलीय दर्पण में किरणें लंबवत आपतित होती हैं जब ………… से गुजरती हैं।
उत्तर. वक्रता केंद्र से

प्रश्न. जब किसी चालक तार में धारा बायें से दायें प्रवाहित होती है तो दायें सिरे देखने पर चुंबकीय क्षेत्र रेखा की दिशा क्या होगी?
उत्तर. एन्टी क्लाॅक वाइज

प्रश्न. O, F, Cl & Iodine में किसकी परमाणु त्रिज्या ज्यादा है?
उत्तर. आयोडीन

प्रश्न. 4 ओम और 3 के प्रतिरोध क्षेणी क्रम में जुड़े हुए हो तो धारा ज्ञात कीजिए, यदि V=5 वोल्ट।
उत्तर.

प्रश्न. नींबू के रस का pH मान कितना होता है?
उत्तर. 2.4

महत्वपूर्ण पदार्थों के pH मान
अम्ल वर्षा 2 से 5.6
मानव रक्त 7.35 – 7.45
विनेगर 2.9
अमोनिया 10.6 – 11.6
टमाटर 4.3 – 4.9
सेब 3.3 – 4
यूरिन 6
समुद्री जल 7.5 – 8.4
दूध 6.5 – 6.7
वाइन 2.8 – 3.8
संतरा 3.69 – 4.34
अंगूर 2.90 – 3.82

प्रश्न. वसा के पायसीकरण में क्या आवश्यक है?
उत्तर. आहार वसा को पायसीकारी करने के लिए पित्त की आवश्कता होती है।

प्रश्न. इनमें से कौन सा उत्सर्जन अंग नहीं है?

  • त्वचा
  • बड़ी आंत
  • छोटी आंत
  • फेफड़े

उत्तर. आंत एक पाचन अंग है।

प्रश्न. कार्बन सबसे अधिक यौगिक कैसे बनाता है?
उत्तर.

महत्वपूर्ण तथ्य
टेट्रा संयोजकता – कार्बन परमाणु आसानी से अन्य परमाणुओं के साथ सहसंयोजक बंध बनाते हैं।
कैटेनेशन – दो कार्बन परमाणु आसानी से सहसंयोजक बंध बनाते हैं, और यह बंधन अन्य तत्त्वों द्वारा बनाए गए बंधों की तुलना में अधिक स्थिर होता है।
  • कार्बन परमाणुओं में अलग-अलग बंधन क्रम और संस्करण होते हैं। यानी वे डबल या ट्रिपल बाॅन्ड बना सकते हैं।

प्रश्न. जीन आधारित गलत कथन क्या है?
उत्तर. 

प्रश्न. सोडियम जल के साथ अभिक्रिया करके क्या बनाता है?
उत्तर. सोडियम हाइड्राक्साइड और हाइड्रोजन

  • Sodium + Water ———-> Sodium Hydroxide + Hydrogen

प्रश्न. मैग्नीशियम रिबन को हवा की उपस्थिति में जलाया जाता है तो सफेद रंग का जो पाउडर बनता है उसका क्या नाम है?
उत्तर. मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO)

प्रश्न. विद्युत तापीय प्रभाव पर आधारित इलेक्ट्रिक हीटर किस कारण गर्म होता है?
उत्तर. इलेक्ट्रिक हीट का तत्त्व नाइक्रोम का बना होता है क्योंकि नाइक्रोम में उच्च प्रतिरोध होता है और इसलिए जील के ताप प्रभाव के माध्यम से विद्युत प्रवाह के पारित होने के कारण बड़ी मात्रा में गर्मी उत्पन्न करता है।

प्रश्न. पौधे में किस कार्बोहाड्रेट के रुप भोजन स्टोर रहता है?
उत्तर. स्टार्च

महत्वपूर्ण तथ्य
स्टार्च और सुक्रोज पेड़ की पत्तियों में प्रमुख गैर-संरचनात्मक कार्बोहाइड्रेट हैं और आम तौर पर भंडारण और परिवहन मेटाबोलाइट्स के रुप में कार्य करते हैं।

प्रश्न. IQAir की 2021 की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदूषित राजधानी शहर का दर्जा दिया गया है?
उत्तर. दिल्ली

प्रश्न. चिपको आंदोलन से संबंधित नहीं है
उत्तर. यह एक हिंसक आंदोलन था

प्रश्न. बाँध पुनर्वास और सुधार परियोजना कब लागू की गई थी?
उत्तर. अप्रैल 2021

  • यह विश्व बैंक और एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त है।
  • इस परियोजना की लाग 10211 करोड़ रुपये हैं।
  • परियोजना को लागू करने की अवधि 10 वर्ष (अप्रैल 2021 से मार्च 2031) है।

प्रश्न. विश्व के तुलना में भारत का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर. 2.4 प्रतिशत

प्रश्न. Tamanna टूल्स की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर. CBSE और NCERT द्वारा 2019 में

  • TAMANNA – Try and Measure Aptitude and Natural Abilities

  Railway RRC Group D Daily All Shift Questions

This Post Has One Comment

प्रातिक्रिया दे