25+ Important Current Affairs Questions for UP PET Exam in Hindi | UP PET Important Current Affairs in Hindi

UPSSSC PET Current Affairs in Hindi : उत्तर प्रदेश की पीईटी परीक्षा में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऐसे में आपकी तैयारी के लिए हमने कुछ चुनिंदा यूपी पीईटी के करंट अफेयर्स के प्रश्न (UP PET Current Affairs Questions in Hindi) लेकर आए हैं। अगर आप इन सभी प्रश्नों को अपने आखिरी समय में पढ़ कर जाते हैं तो आपके लिए ये बहुत ही उपयोगी साबित हो सकते हैं।

UPSSSC PET Current Affairs Quiz/Questions in Hindi

नीचे उपलब्ध करवाए गए सभी यूपी पीईटी करंट अफेयर्स प्रश्न (UPSSSC PET Current Affairs Quiz/Questions in Hindi) हमारी टीम द्वारा काफी अध्ययन करने के बाद बनाए गए हैं। ये सभी करंट अफेयर्स के प्रश्न आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं। अगर आप परीक्षा से कुछ दिन या घंटे पहले पढ़ रहे हैं तो ये UP PET Current Affairs Questions in Hindi आपको कई बार दोहराते हुए परीक्षा में बैठना चाहिए।

UP PET Current Affairs Questions in Hindi

प्रश्न : इनमें से उत्तर प्रदेश का कौन सा शहर हैं जहां कोई भी रामसर साइट नहीं है?

  1. गोंडा
  2. हरदोई
  3. उन्नाव
  4. लखनऊ

सही उत्तर : लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में कुल 8 रामसर साइट हैं।

  1. कीथम झील – आगरा
  2. समन झील – मैनपुरी
  3. समसपुर – रायबरेली
  4. नवाबगंज – उन्नाव
  5. पार्वती अरगा – गोंडा
  6. सैंडी झील – हरदोई
  7. सरसई नवार – इटावा
  8. ब्रजघाट से नरोरा (गंगा नदी तट) – नरोरा


प्रश्न : उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार के अवसरों की खोज के लिए युवाओं के लिए कौन सा मोबाईल एप लॉन्च किया है?

  1. प्रवासी राहत मित्र
  2. यू राइज़
  3. उद्यमी सारथी
  4. रोजगार सेतु
  Static GK Quiz for SSC & Railways Part – 4

सही उत्तर : उद्यम सारथी 


प्रश्न : इनमें से किस विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी योजना की शुरुआत की है?

  1. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
  2. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
  3. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
  4. लखनऊ यूनिवर्सिटी

सही उत्तर : लखनऊ यूनिवर्सिटी 

  • लखनऊ यूनिवर्सिटी की शुरुआत मोहम्मद अली मोहम्मद खान और खान बहादुर ने इस यूनिवर्सिटी की शुरुआत की थी।


प्रश्न : उत्तर प्रदेश के किस नगर निगम ने थैला बैंक की शुरुआत की है?

  1. कानपुर
  2. नोएडा
  3. ग्रेटर नोएडा
  4. लखनऊ

सही उत्तर : लखनऊ नगर निगम 

  • लखनऊ देश का नौवां शहर है जिसने हाल ही में म्युनिसिपल बॉन्ड की शुरुआत की है।


प्रश्न : हुनर हाट के 24 वें संस्करण का आयोजन उत्तर प्रदेश के किस शहर में किया गया?

  1. कानपुर
  2. वाराणसी
  3. लखनऊ
  4. प्रयागराज

सही उत्तर : लखनऊ 

  • यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।


प्रश्न : इनमें से कौन सा एंटी लैंड माफिया सॉफ्टवेयर उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया गया है?

  1. ई धरती जिओ
  2. ई संपदा
  3. धरा
  4. धरनी

सही उत्तर : धरा 


प्रश्न : इनमें से कौन शहर प्रस्तावित डिफेन्स इंडस्ट्रियल कॉरिडर का हिस्सा नहीं है?

  1. झांसी
  2. आगरा
  3. चित्रकूट
  4. वाराणसी

सही उत्तर : वाराणसी 

डिफेन्स इंडस्ट्रियल कॉरिडर में कुल 6 शहर शामिल हैं-

  1. अलीगढ़
  2. आगरा
  3. लखनऊ
  4. झांसी
  5. चित्रकूट
  6. कानपुर


प्रश्न : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग देने के लिए कौन सी योजना शुरू की गई है?

  1. प्रज्ञान भारती
  2. अभ्युदय
  3. यू राइज़
  4. नवीन रोजगार छतरी योजना

प्रश्न : इनमें से उत्तर प्रदेश का कौन सा एक्सप्रेस वे है जहां पर हवाई विमान पट्टी बनाई गई है?

  1. पूर्वाञ्चल एक्सप्रेस वे
  2. यमुना एक्सप्रेसवे
  3. बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे
  4. गोरखपुर लिंक एक्स्प्रेस वे

सही उत्तर : पूर्वाञ्चल एक्सप्रेस वे 


प्रश्न : किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कौन सी योजना शुरू की गई है?

  1. मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना
  2. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
  3. किसान कल्याण मिशन
  4. राजीव गांधी किसान न्याय योजना

सही उत्तर : किसान कल्याण मिशन


प्रश्न : किस अंतर्राष्ट्रीय बैंक ने उत्तर प्रदेश को बिजली प्रबंधन के लिए 430 मिलियन डॉलर का लोन दिया है?

  1. एशियाई विकास बैंक
  2. विश्व बैंक
  3. न्यू डेवलपमेंट बैंक
  4.  एशिया इन्फ्रस्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक

सही उत्तर : एशियाई विकास बैंक 


प्रश्न : इनमें से कौन सी जगह पर साल 2021 से अंतर्राष्ट्रीय पक्षी महोत्सव का आयोजन होगा जिससे जैविक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके?

  1. पीलीभीत टाइगर रिजर्व
  2. रामगढ़ ताल
  3. सरसाई नवर झील
  4. दुधवा नैशनल पार्क

सही उत्तर : रामगढ़ ताल 

  • रामगढ़ ताल झील गोरखपुर में स्थित है।


प्रश्न : उत्तर प्रदेश का पहला लिक्विड आक्सीजन, नाइट्रोजन और आर्गान बनाए का प्लांट किस जिले में लगा है जो की 150 टन प्रति दिन की क्षमता के साथ उत्पादन कर सकता है?

  1. आगरा
  2. कानपुर
  3. गोरखपुर
  4. गाजियाबाद

सही उत्तर : गाजियाबाद 


Important Current Affairs Quiz for UPSSSC PET Exam

प्रश्न : उत्तर प्रदेश सरकार ने किस शहर में भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाए का ऐलान किया है?

  1. कानपुर
  2. गौतम बुद्ध नगर
  3. आगरा
  4. लखनऊ
  SSC MTS GK Question Practice Set - 29 | एसएससी एमटीएस जीके प्रैक्टिस सेट - 29

सही उत्तर : गौतम बुद्ध नगर


प्रश्न : उत्तर प्रदेश के किस शहर में पेपसीको कंपनी आलू के चिप्स बनाने का प्लांट लगाएगी जिसके जरिया 814 करोड़ का निवेश आएगा?

  1. आगरा
  2. मथुरा
  3. ललित पुर
  4. मिर्जापुर

सही उत्तर : मथुरा 


प्रश्न : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारत का सबसे पहला लेदर पारिक किस शहर में बनाया जा रहा है?

  1. लखनऊ
  2. कानपुर
  3. आगरा
  4. प्रयागराज

सही उत्तर : कानपुर 

  • कानपुर को भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता है।


प्रश्न : भारत और यूके के बीच “इंद्रधनुष” नाम युद्ध अभ्यास हिंडन एयर फोर्स एयर स्टेशन पर हुआ, ये उत्तर प्रदेश के किस शहर में स्थित है?

  1. गाजियाबाद
  2. उन्नाव
  3. पीलीभीत
  4. चित्रकूट

सही उत्तर : गाजियाबाद 


प्रश्न : हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस शहर में जैविक खाद्य प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया है?

  1. सारनाथ
  2. गोंडा
  3. बाराबंकी
  4. कानपुर

सही उत्तर : बाराबंकी 


प्रश्न : वाराणसी के कौन से रेल्वे स्टेशन का नाम बदल कर बनारस रेल्वे स्टेशन कर दिया गया है? 

  1. शिवपुर
  2. मँड़ुआडीह
  3. काशी
  4. भूलनपुर

सही उत्तर : मँड़ुआडीह 


प्रश्न : मेजर ध्यान चंद विजय पथ योजना के तहत कितने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के घर तक रोड का निर्माण किया जाएगा?

  1. 19
  2. 34
  3. 50
  4. 100

सही उत्तर : 19


UP PET Current Affairs Question/Quiz in Hindi की इस शृंखला में अभी और भी प्रश्न जोड़े जाएंगे। अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो हमारे साथ जुड़े ताकि आपको समय पर अपडेट मिलता रहे। 

प्रातिक्रिया दे