प्रश्न: इंडोनेशिया इंडोनेशिया की सरकार ने किस द्वीप पर अपनी नई राजधानी बनाने का खुलासा किया है?
- बोर्नियो
- बाली
- जावा
- सुमात्रा
- इंडोनेशिया की राजधानी जो कि वर्तमान में जकार्ता में है, को बोर्नियो के कम आबादी वाले द्वीप पर पूर्वी कलिमन्तन प्रान्त में स्थानांतरित किया जाएगा।
- ये पुनर्वास, जकार्ता पर बोझ कम करने के लिए है, जो खराब गुणवत्ता वाली हवा, यातायात ग्रिडलॉक जैसी समस्या का सामना कर रहा है और विशेष रूप से यह बाढ़ का खतरा है।
प्रश्न: ह्यूमनाइड रोबोट फेडर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँच गया है। इसे निम्नलिखित में से किस देश द्वारा भेजा गया है?
- चीन
- रूस
- अमेरिका
- फ्रांस
- रूस ने दुनिया के पहले मानव रहित रोबोट फेडर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है।
- FEDOR का पूरा नाम Final Experimental Demonstration Object Research है।
प्रश्न: लिओनेल आईजिमिया को नाउरु की संसद ने नए राष्ट्रपति के रूप में चुना है। नाउरु किस महाद्वीप में स्थित है?
- अफ्रीका
- दक्षिण अमेरिका
- यूरोप
- ओशिनिया
- पूर्व मानवाधिकार वकील लिओनेल आईजिमिया को नाउरु की संसद ने नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।
- नाउरु ऑस्ट्रेलिया के उत्तरपूर्व में माइक्रोनेशिया में एक छोटा सा द्वीप देश है।
- राजधानी- यारेन
- मुद्रा- ऑस्ट्रलियन डालर
प्रश्न: सुंदरबन डेल्टा का लगभग कितना प्रतिशत भाग भारत में है?
- 20%
- 40%
- 60%
- 70%
- बांग्लादेश में उच्च न्यायालय ने सुंदरबन के पारिस्थितक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र के पास कारखानों की स्थापना की अनुमति दी है।
- सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा मैन्ग्रोव क्षेत्र है, जो दस हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला, जिसका 60% हिस्सा बांग्लादेश के पास है।
प्रश्न: राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
- 26 अगस्त
- 27अगस्त
- 28 अगस्त
- 29 अगस्त
- भारत में मेजर ध्यानचंद की जन्मतिथि पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। ध्यानचंद भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी हैं।
प्रश्न: मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा शुरू किये स्कूल शिक्षा के लिए एकीकृत ऑनलाइन जंक्शन को क्या नाम दिया गया है?
- दीक्षा
- ज्ञान
- आश्रय
- शगुन
प्रश्न: अग्नि प्रसाद खरेल निम्नलिखित में से किस देश के अटोर्नी जनरल हैं?
- भूटान
- बांग्लादेश
- इंडोनेशिया
- नेपाल
प्रश्न: CITES पार्टियों के सम्मलेन की 18वीं बैठक कहाँ पर आयोजित की गयी थी?
- पेरिस, फ्रांस
- जिनेवा, स्विटजरलैंड
- मिलान, इटली
- म्यूनिख, जर्मनी
- CITES – Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora
प्रश्न: फ़ोर्ब्स के अनुसार वर्ष 2019 के लिए संगीत में सबसे अधिक भुगतान प्राप्त करने वाली महिला कौन है?
- टेलर स्विफ्ट
- बेयोंस
- ब्रिटनी स्पीयर्स
- रेहाना
- अमेरिकी गायक और गीतकार टेलर स्विफ्ट ने 185 मिलियन डालर की कमाई के साथ इस वर्ष के लिए फ़ोर्ब्स की संगीत में सबसे अधिक भुगतान वाली महिला श्रेणी में शीर्ष स्थान पर हैं।