21 September 2022 Current Affairs in Hindi : नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए 21 सितम्बर 2022 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के प्रश्नों की श्रृंखला ले कर आये हैं। ये सभी Current Affairs, SSC, UPSSSC, UPTET Railway और अन्य सभी एकदिवसीय परिक्षा के लिए(21 September 2022 Current Affairs in Hindi) बहुत ही उपयोगी साबित होंगे।
21 September 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न 1:रेलवे पुलिस बल (RPF) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर : 20 सितम्बर
- रेलवे पुलिस बल (RPF) की स्थापना 1832 में रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए किया गया था.
- आजादी के बाद 1957 में इसे वैधानिक संस्था बना दिया गया और 20 सितम्बर 1987 को सशस्त्र बल बना दिया गया.
महत्वपूर्ण जानकारी-
- ओपरेशन आहाट- RPF के द्वारा तस्करी को रोकने के लिए चलाया गया
- ऑपरेशन उपलब्ध– टिकेट की काला बाजारी रोकने के लिए RPF द्वारा चलाया गया.
प्रश्न 2 : नवम्बर 2022 में कौनसा देश चन्द्रमा पर अपना पहला रोवर “राशिद” भेजेगा?
उत्तर : सयुंक्त अरब अमीरात
- राशिद, फाल्कन-9 द्वारा भेजा जायेगा.
महत्वपूर्ण जानकारी-
- EOS-04 उपग्रह किस राकेट द्वारा लांच किया गया है?- PSLV-C-52 (14 फ़रवरी 2022)
- PSLV-C-53 द्वारा किस देश के 3 उपग्रह लांच किये गए?- सिंगापूर
- हाल ही में इसरो द्वारा किस लाँचिंग व्हीकल का पहली बार परिक्षण किया गया?- SSLV
- GSAT-24 को कहाँ से लांच किया गया ?- कोरो( फ्रेंच कुवना)
प्रश्न 3 : पांग ल्हाब्सोल त्यौहार का सम्बन्ध किस राज्य से है?
उत्तर. सिक्किम
- ये त्यौहार कंचनजंघा के योगदान के सम्मान में मानते है.
महत्वपूर्ण जानकारी-
- सरहूल त्यौहार – झारखण्ड
- त्रिसूर पूरम त्यौहार- केरल
- लोसर त्यौहार – लद्दाख
- शिरुई त्यौहार- मणिपुर
- हार्नबिल त्यौहार- नागालैंड
21 सितम्बर 2022 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स | 21 September 2022 Current Affairs In Hindi
प्रश्न 4 : 19 सितम्बर 2022 को आईएनएस अजय को कहाँ से सेवा मुक्त किया गया?
उत्तर : मुंबई
- आईएनएस का फुल फॉर्म- इंडियन नेवल शिप
- आईएनएस अजय को 1990 में भारतीय सेना में जोड़ा गया था.
महत्वपूर्ण जानकारी-
- ऑपरेशन संकल्प में कौनसे नौसनिक जहाज ने भाग लिया?- आईएनएस तलवार
- रिम्पैक युद्धाभ्यास में कौनसे नौसैनिक जहाज ने भाग लिया?- आईएनएस सतपुड़ा
- भारत का पहला स्वेदशी विमानवाहक पोत जिसे 2 सितम्बर 2022 को राष्ट्र को समर्पित किया गया?- आईएनएस विक्रांत
प्रश्न 5 : 19 सितम्बर 2022 को किसने सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2022 का ख़िताब जीता है?
उत्तर : बांग्लादेश
- फाइनल मैच बांग्लादेश और नेपाल देश के बीच हुआ
प्रश्न 6 : 19-24 सितम्बर 2022 को अखिल भारतीय पुलिस जुडो क्लस्टर 2022 कहाँ आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर : नई दिल्ली के इंद्रागाँधी स्टेडियम में
- इसका आयोजन CISF द्वारा किया गया
महत्वपूर्ण जानकारी-
- तेजस परियोजना- सयुक्त अरब अमीरात में अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू किया गया
- सुशीला देवी ने कॉमनवेल्थ 2022 में किस खेल में रजत पदक जीता था?- जुडो
- ऑपरेशन सर्द हवा– BSF द्वारा चलाया गया
- असम राईफाल्स का मुख्यालय कहाँ स्थित है- शिलोंग ( मेघालय)
- पुलिस किस सूचि का विषय है?- राज्य सूचि
प्रश्न 7 : 19 सितम्बर 2022 को किस राज्य ने ‘ सीएम दा हैसी’ वेब पोर्टल लॉन्च किया है?
उत्तर : मणिपुर
महत्वपूर्ण जानकारी-
- ई-समाधान पोर्टल– विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा
- भारत का एक मात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान- काबुल लामजाओ ( मणिपुर)
- उत्तर पूर्वी भारत की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील – लोकटक झील
प्रश्न 8 :कौनसी फिल्म को 95वे अकादमी पुरुस्कारों( ऑस्कर) 2023 में सर्वश्रेष्ठ अन्तराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टी के रूप में शामिल किया गया?
उत्तर : छैलो शो
प्रश्न 9: किस देश ने विश्व में ओःली बार वन्य जीव आर्कटिक भेड़िया का सफलतापूर्वक क्लोन बनाया है?
उत्तर : चीन
महत्वपूर्ण जानकारी-
- IVF की फुल फॉर्म– Invitro Fertilization
- कृत्रिम सूर्या- चीन
- मानव अंगो की तस्करी,बलात श्रम, बेगार प्रथा पर रोक किस अनुच्छेद में है- अनुच्छेद 23
प्रश्न 10 : हाल ही में ICC ने क्रिकेट के कई नियमो में बदलाव किया है, यह कब लागु होगा?
उत्तर : 01 अक्टूबर 2022 से
- ICC ने क्रिकेट के कुल 9 नियमो में बदलाव किया जोकि निम्नलिखत है
- कैच आउट – अगर कैच आउट हुआ तो नया खिलाडी ही स्ट्राइक पे खेलेगा
- मान्कडिंग अब रन आउट मनाया जायेगा- जब नॉन स्ट्राइक पे खड़ा बल्लेबाज गेंद होने के पहले क्रीज़ छोड़ देता है तोगेंदबाज उसे रन आउट कर सकता है.
- बल्लेबाज का ध्यान भटकाने पर जुरमाना
- स्ट्राइक ले रहा बल्लेबाज रनआउट नहीं- अगर स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज गेंद होने से पहले क्रीज़ से बाहर आता है और गेंदबाज थ्रो करके उसे रन आउट करने की कोशिश करता है तो वह गेंद डेड बॉल होगी
- हाइब्रिड पिच की अनुमति- दोनों टीमो की सहमती होने पर महिला और पुरुष दोनों के सभी वनडे और T20 मैचो में हाइब्रिड पिच का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- पिच से बहार जा कर गेंद मही खेल सकता बल्लेबाज
- वनडे में भी धीमी ओवर गति पर बदलेगी फील्डिंग
- लार पर बैन- लार के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध .
- स्ट्राइक लेने का समय बदला- पहले स्ट्राइक लेने का समय 3 मिनट था अब उसे 2 मिनट कर दिया गया है.
Important Topics | |
Geography Quiz | Click Here |
Join Whatsapp | Click Here |
History Quiz in Hindi | Click Here |