19 August 2021 Current Affairs in Hindi : इस आर्टिकल में आपके लिए 19 अगस्त 2021 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को एक साथ उपलब्ध करवाया गया है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये करंट अफेयर्स आपके लिए बेहद ही उपयोगी साबित होंगे।
19 August 2021 Current Affairs in Hindi
हम आशा करते हैं आपको उपलब्ध करवाए गए ये सभी 19 August 2021 Current Affairs in Hindi आपको पसंद आएंगे। अगर इसमें आपको कोई त्रुटि लगती है या आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमें कमेन्ट के माध्यम से जरूर बताएं। हम अगले दिन के करंट अफेयर्स में आपके सुधार को जरूर महत्व देंगे।
प्रश्न : हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ने मीराबाई चानू को भारत के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है?
एमवे
नेस्ले
आईबीएम
पेप्सिको
सही उत्तर : एमवे
मीराबाई चानू को एमवे इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
यह एक अमेरिकी कंपनी है जो FMCG प्रोडक्टस को डायरेक्ट सेलिंग के माध्यम से बेचती है।
मीराबाई चानू ने हाल ही में सम्पन्न हुए टोक्यो ओलिम्पिक में 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है।
प्रश्न : मुंबई फिल्म फेस्टिवल (MAMI) का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
दीपिका पादुकोण
प्रियंका चोपड़ा
विद्या बालन
तापसी पन्नू
सही उत्तर : प्रियंका चोपड़ा
दीपिका पादुकोण के इस पद से हटने के बाद बोर्ड के सदस्यों ने प्रियंका चोपड़ा को इस पद के लिए चुना है।
प्रश्न : उत्तर प्रदेश के किस शहर में आतंक विरोधी दस्ते (Anti-Terrorist Squad) के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है?
Anti-Terrorist Squad के लिए ट्रेनिंग सेंटर सहारनपुर जिले के देवबंद नामक स्थान पर खोला जाएगा।
उत्तर प्रदेश
नेशनल पार्क : दुधवा नेशनल पार्क
राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल
मुख्यमंत्री : योगी आदित्यनाथ
लोकसभा सीट : 80
राज्यसभा सीट : 31
विधान सभा : 403
विधान परिषद : 100
प्रश्न : ब्रिटिश कंपनी HouseFresh द्वारा हाल ही में साल 2020 के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित 50 शहरों की सूची जारी की गई है, इसमें भारत का कौन सा शहर पहले स्थान पर है?
गाजियाबाद
दिल्ली
कानपुर
गुरुग्राम
सही उत्तर : गाजियाबाद
गाजियाबाद शहर न सिर्फ भारत बल्कि विश्व की सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भी पहले स्थान पर है।
इस सूची में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन से ही कुल मिलाकर 49 शहर शामिल हैं।
Important Current Affairs of 19th August 2021 in Hindi
प्रश्न : हाल ही में किसे राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
अर्जुन तेंडुलकर
मोहम्मद शमी
लिसिप्रिया कंजूगम
मोहम्मद आजम
सही उत्तर : मोहम्मद आजम
मोहम्मद आजम आंध्र प्रदेश के करीमनगर जिले के निवासी हैं।
इन्होंने हरित हरम योजना के तहत पौधरोपण के कार्य में काफी योगदान दिया है।
इसके अलावा रक्तदान और अंगदान के लिए भी इन्होंने लोगों में काफी जागरूकता फैलाई है।
मोहम्मद आजम के अन्य पुरस्कार –
इंदिरा गांधी एनएसएस पुरस्कार – प्रणब मुखर्जी (राष्ट्रपति)
प्रतिभा पुरस्कार – आंध्रप्रदेश सरकार
राष्ट्रीय गौरव सम्मान – आंध्रप्रदेश सरकार
प्रश्न : हाल ही में किस देश द्वारा महात्मा गांधी को काँग्रेसनल गोल्ड अवॉर्ड दिया गया है?